Wednesday, 22 July 2026 | New Delhi, 28°C
For You Latest World news Technology World Science INDIA रायबरेली उत्तर प्रदेश फतेहपुर Uncategorized
Breaking
रायबरेली

वृद्धों की सेवा में बढ़ाया हाथ: ‘माँ मेरा अपना आंगन’ संस्था ने बांटीं खुशियां और दवाइयां

Ajay Tiwari
19 May 2026 0 238
वृद्धों की सेवा में बढ़ाया हाथ: ‘माँ मेरा अपना आंगन’ संस्था ने बांटीं खुशियां और दवाइयां

रायबरेली-नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी मूलमंत्र को चरितार्थ करते हुए सामाजिक संस्था ‘माँ मेरा अपना आंगन’ (MAA) द्वारा बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सम्मान के लिए एक सराहनीय पहल की गई। 17 मई को संस्था की ओर से रायबरेली में आई टी आई कॉलोनी स्थित वृद्ध जन आवास में एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें रायबरेली के सुप्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन (हड्डी रोग विशेषज्ञ) डॉ. मनीष त्रिवेदी ने वृद्धजन आवास के बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया।
इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए, आज ‘माँ मेरा अपना आंगन’ संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्षा प्रियंका आर पांडेय ने स्वयं वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम) पहुंचकर डॉ. मनीष त्रिवेदी द्वारा परामर्शित सभी आवश्यक दवाइयां बुजुर्गों को भेंट कीं।

बुजुर्गो की चेहरो पर लौटी मुस्कान


दवाइयां और स्वास्थ्य लाभ पाकर आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। संस्था की अध्यक्षा प्रियंका आर पांडेय ने इस मौके पर कहा:
बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं। उनकी सेहत और मानसिक शांति का ध्यान रखना हमारा परम कर्तव्य है। ‘M. A.A. – मेरा अपना आंगन’ संस्था हमेशा असहायों और बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
इस दौरान आश्रम प्रबंधन और वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों ने संस्था के इस सेवा भाव की प्रशंसा की और पूरी टीम को ढेर सारा आशीर्वाद व दुआएं दीं। इस अवसर पर संस्था के सदस्य ऋषि सिन्हा, यासीन अहमद, शानू, शैलेन्द्र गुप्ता के साथ अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बिहार का मौसम, 23 जुलाई: सुपौल समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में मॉनसून ब्रेक! UP Weather: यूपी में अगले 7 दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून, 25 से भारी बारिश का अलर्ट कल का मौसम, 23 जुलाई: गुरुवार को इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; इस डेट तक बारिश का दौर, 28 जुलाई तक का वेदर अपडेट Chardham Weather: केदारनाथ-बदरीनाथ में भारी बारिश, पहाड़ी गिरने से यात्रा रुकी; चारों धाम में कैसा मौसम Delhi HC dismisses PIL over Sonam Wangchuk’s removal from Jantar Mantar NEET’s promise has failed; it’s time to trust States, writes M.K. Stalin Buried questions: On the Sikkim tunnel accident Maharashtra begins rollout of Farmer Loan Waiver Scheme; first 500 beneficiaries announced ‘Over 5,200 applications’: Ram Temple trust defers CEO selection by a month बिहार का मौसम, 23 जुलाई: सुपौल समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में मॉनसून ब्रेक! UP Weather: यूपी में अगले 7 दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून, 25 से भारी बारिश का अलर्ट कल का मौसम, 23 जुलाई: गुरुवार को इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; इस डेट तक बारिश का दौर, 28 जुलाई तक का वेदर अपडेट Chardham Weather: केदारनाथ-बदरीनाथ में भारी बारिश, पहाड़ी गिरने से यात्रा रुकी; चारों धाम में कैसा मौसम Delhi HC dismisses PIL over Sonam Wangchuk’s removal from Jantar Mantar NEET’s promise has failed; it’s time to trust States, writes M.K. Stalin Buried questions: On the Sikkim tunnel accident Maharashtra begins rollout of Farmer Loan Waiver Scheme; first 500 beneficiaries announced ‘Over 5,200 applications’: Ram Temple trust defers CEO selection by a month