Wednesday, 22 July 2026 | New Delhi, 28°C
For You Latest World news Technology World Science INDIA रायबरेली उत्तर प्रदेश फतेहपुर Uncategorized
Breaking
रायबरेली

बोर्ड से पंखे का प्लग निकाल रही बुजुर्ग महिला की हुई दर्दनाक मौत

Ajay Tiwari
21 July 2026 0 397
बोर्ड से पंखे का प्लग निकाल रही बुजुर्ग महिला की हुई दर्दनाक मौत

रायबरेलीजिले के गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे नब्बा सिंह का पुरवा गांव में सोमवार सुबह करंट लगने से एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान 60 वर्षीय फूल दुलारी पत्नी स्वर्गीय हुबलाल गौतम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। फूल दुलारी अपने घर में बिजली के बोर्ड से पंखे का प्लग निकाल रहीl थीं। इसी दौरान खंभे से जुड़ा लोहे का सेफ्टी तार करंट की चपेट में था। तार छूते ही वह करंट की चपेट में आ गईं और तार से चिपक गईं। परिजनों और पड़ोसियों के पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी।
बताया गया कि फूल दुलारी अपने 7 वर्षीय नाती अभय के साथ घर में रहती थीं। उनका बेटा संतोष अपनी पत्नी के साथ शहर में रहता है। घटना के समय घर में कोई बड़ा नहीं था।
घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 12 सालों से बिजली का पोल मृतका के घर के बगल में लगे बबूल के पेड़ से टिका हुआ था। इसी पोल से सेफ्टी तार महिला के घर तक गया था। ग्रामीणों के अनुसार इसी सेफ्टी तार में करंट उतर आने की वजह से यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि यदि समय रहते पोल सही जगह लगाया जाता तो महिला की जान बच सकती थी।
वहीं गदागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अनुज मौर्य/प्रतीक सिंह रिपोर्ट

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बिहार का मौसम, 23 जुलाई: सुपौल समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में मॉनसून ब्रेक! UP Weather: यूपी में अगले 7 दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून, 25 से भारी बारिश का अलर्ट कल का मौसम, 23 जुलाई: गुरुवार को इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; इस डेट तक बारिश का दौर, 28 जुलाई तक का वेदर अपडेट Chardham Weather: केदारनाथ-बदरीनाथ में भारी बारिश, पहाड़ी गिरने से यात्रा रुकी; चारों धाम में कैसा मौसम Delhi HC dismisses PIL over Sonam Wangchuk’s removal from Jantar Mantar NEET’s promise has failed; it’s time to trust States, writes M.K. Stalin Buried questions: On the Sikkim tunnel accident Maharashtra begins rollout of Farmer Loan Waiver Scheme; first 500 beneficiaries announced ‘Over 5,200 applications’: Ram Temple trust defers CEO selection by a month बिहार का मौसम, 23 जुलाई: सुपौल समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में मॉनसून ब्रेक! UP Weather: यूपी में अगले 7 दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून, 25 से भारी बारिश का अलर्ट कल का मौसम, 23 जुलाई: गुरुवार को इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; इस डेट तक बारिश का दौर, 28 जुलाई तक का वेदर अपडेट Chardham Weather: केदारनाथ-बदरीनाथ में भारी बारिश, पहाड़ी गिरने से यात्रा रुकी; चारों धाम में कैसा मौसम Delhi HC dismisses PIL over Sonam Wangchuk’s removal from Jantar Mantar NEET’s promise has failed; it’s time to trust States, writes M.K. Stalin Buried questions: On the Sikkim tunnel accident Maharashtra begins rollout of Farmer Loan Waiver Scheme; first 500 beneficiaries announced ‘Over 5,200 applications’: Ram Temple trust defers CEO selection by a month