Wednesday, 22 July 2026 | New Delhi, 28°C
For You Latest World news Technology World Science INDIA रायबरेली उत्तर प्रदेश फतेहपुर Uncategorized
Breaking
रायबरेली

महिला ने गंगा नदी में लगाई छलांग,पुलिस की तत्परता से बची जान,पारिवारिक विवाद के चलते लगाई थी छलांग

Ajay Tiwari
01 June 2026 0 484
महिला ने गंगा नदी में लगाई छलांग,पुलिस की तत्परता से बची जान,पारिवारिक विवाद के चलते लगाई थी छलांग

सरेनी रायबरेली -रविवार की दोपहर को पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने गेगासो स्थित संकटा मंदिर के सामने गंगा नदी में छलांग लगा दी,इससे हड़कंप मच गया।लेकिन  पुलिस की तत्परता से उसे नाविकों ने बाहर निकाला और गंगागंज के एक चिकित्सक के यहां ले गए,जहां इलाज के बाद उसे होश आया तब उसने अपने परिजनों का नाम बताया।पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी तब वह उसे घर ले गए।लालगंज थाने के रामपुर मजरे ऐहार गांव की रहने वाली श्वेता उम्र 35 वर्ष पत्नी दिलीप कुमार पारिवारिक विवाद के चलते आज दोपहर बारह बजे  गेगासो स्थित संकटा मंदिर के सामने पहुंची और गंगा नदी में छलांग लगा दिया।पूर्णिमा स्नान के चलते उप निरीक्षक प्रियंका केशरवानी,चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार,आरक्षी  दुर्योधन व शिवांगी घाट पर मौजूद थी।उन्होंने घाट पर मौजूद नाविकों  को बुलाकर महिला को नदी से बाहर निकलवाया लेकिन इस बीच  वह बेहोश हो गई तो पुलिस ने ऑटो बुलाकर गंगागंज के एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया जहां उसका इलाज किया गया।होश आने पर महिला ने अपना पता बताया तब पुलिस ने उसके परिजनों को फोन किया।परिजन गंगागंज पहुंचे और महिला को लेकर चले गए।चौकी  इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते गंगा में छलांग लगाई थी लेकिन सकुशल उसे बचाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बिहार का मौसम, 23 जुलाई: सुपौल समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में मॉनसून ब्रेक! UP Weather: यूपी में अगले 7 दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून, 25 से भारी बारिश का अलर्ट कल का मौसम, 23 जुलाई: गुरुवार को इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; इस डेट तक बारिश का दौर, 28 जुलाई तक का वेदर अपडेट Chardham Weather: केदारनाथ-बदरीनाथ में भारी बारिश, पहाड़ी गिरने से यात्रा रुकी; चारों धाम में कैसा मौसम Delhi HC dismisses PIL over Sonam Wangchuk’s removal from Jantar Mantar NEET’s promise has failed; it’s time to trust States, writes M.K. Stalin Buried questions: On the Sikkim tunnel accident Maharashtra begins rollout of Farmer Loan Waiver Scheme; first 500 beneficiaries announced ‘Over 5,200 applications’: Ram Temple trust defers CEO selection by a month बिहार का मौसम, 23 जुलाई: सुपौल समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में मॉनसून ब्रेक! UP Weather: यूपी में अगले 7 दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून, 25 से भारी बारिश का अलर्ट कल का मौसम, 23 जुलाई: गुरुवार को इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; इस डेट तक बारिश का दौर, 28 जुलाई तक का वेदर अपडेट Chardham Weather: केदारनाथ-बदरीनाथ में भारी बारिश, पहाड़ी गिरने से यात्रा रुकी; चारों धाम में कैसा मौसम Delhi HC dismisses PIL over Sonam Wangchuk’s removal from Jantar Mantar NEET’s promise has failed; it’s time to trust States, writes M.K. Stalin Buried questions: On the Sikkim tunnel accident Maharashtra begins rollout of Farmer Loan Waiver Scheme; first 500 beneficiaries announced ‘Over 5,200 applications’: Ram Temple trust defers CEO selection by a month