अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं व्यापारी:अदिति सिंह
‘रायबरेली -राष्ट्र गौरव और महान दानवीर भामाशाह जी की जयंती के पावन अवसर पर आज रतापुर चौराहा स्थित आर.डी.ए. कम्युनिटी सेंटर (सामुदायिक केंद्र) में राज्य कर विभाग द्वारा ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायिक सदर अदिति सिंह व अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ स्नेहलता त्रिवेदी , व्यापारी नेता अनूप गुप्ता, बसंत सिंह बग्गा , मुकेश रस्तोगी, महेंद्र अग्रवाल , आशीष त्रिपाठी, संदीप जैन समेत अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधुओं और प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद स्थापित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा, “व्यापारी समाज हमारे देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की सबसे सुदृढ़ आधारशिला है। व्यापारियों के बिना आर्थिक प्रगति की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल और प्रदेश सरकार संयुक्त रूप से व्यापारियों के हितों के संरक्षण, उनके व्यापार को सुगम (Ease of Doing Business) बनाने तथा उनकी समृद्धि के लिए निरंतर पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध हैं।” इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायिका सदर सुश्री अदिति सिंह ने श्रीमती स्नेहलता त्रिवेदी समेत अन्य टैक्सपेयर्स कम्पनीज को समानित किया ।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (CDO)अंजू लता आयुक्त शिखा गुप्ता , उपायुक्त परमहंस श्रीवास्तव व कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासी और व्यापारी वर्ग उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों के योगदान को रेखांकित करते हुए आपसी समन्वय को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
अनुज मौर्य रिपोर्ट
Comments ()
No comments yet. Be the first to share your thoughts!