रायबरेली -जिलाधिकारी सरनीत कौर के निर्देश पर अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग में लगे 17 वाहनों को पकड़कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही करीब 7 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अभियान में एसडीएम लालगंज राजेश श्रीवास्तव, खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा, एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है।
अनुज मौर्य रिपोर्ट
Comments ()
No comments yet. Be the first to share your thoughts!