रायबरेली (महराजगंज):ओई ग्राम पंचायत के कंसमीरा गांव में पत्रकार और अनाथ बच्चों की भूमिधरी lpखेतों का रास्ता रोकने के मामले में एक सनसनीखेज कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई है। मुख्य आरोपी के बेटे भानू प्रताप मौर्य की पत्नी पुलिस विभाग में तैनात है, जिसके रसूख और धौंस के बल पर पीड़ित किसानों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। वायरल ऑडियो में आरोपी राजेश मौर्य और उसका बेटा भानू प्रताप मौर्य कथित तौर पर पुलिस को पैसा देने और अपनी पुलिसिया पकड़ का हवाला देकर जबरन अवैध निर्माण करने की बात कह रहे हैं। दबंगों द्वारा एक अन्य व्यक्ति को मोहरा बनाकर घूरे की जमीन पर भी कब्जा कराया जा रहा है। पीड़ित पत्रकार द्वारा 6 जून 2026 से लगातार शिकायत के बावजूद हरचंदपुर पुलिस और तहसील प्रशासन मौन है, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ितों ने अब इस वायरल सबूत के साथ मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
अनुज मौर्य रिपोर्ट
Comments ()
No comments yet. Be the first to share your thoughts!