Wednesday, 22 July 2026 | New Delhi, 28°C
For You Latest World news Technology World Science INDIA रायबरेली उत्तर प्रदेश फतेहपुर Uncategorized
Breaking
रायबरेली

तेज रफ्तार पिकअप ने मचाया कहर,बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दो बच्चे घायल

Ajay Tiwari
17 June 2026 0 304
तेज रफ्तार पिकअप ने मचाया कहर,बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दो बच्चे घायल

राही से सारधा नहर सुल्तानपुर रोड फिर बनी खूनी सड़क: तेज रफ्तार पिकअप ने मचाया कहर,बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दो बच्चे घायल

रायबरेली। रायबरेली-सुल्तानपुर रोड एक बार फिर खून से लाल हो गई। मिल एरिया थाना क्षेत्र के गड़रियन के पुरवा स्थित शारदा नहर के पास मंगलवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने कहर बरपा दिया। पिकअप ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

P

मृतक की पहचान अखिलेश मौर्या पुत्र निवासी मोहईया केसरिया, थाना फुरसतगंज, जनपद अमेठी के रूप में हुई है।अखिलेश कोतवाली नगर क्षेत्र के बाबा सेनेटरी की दुकान में प्लंबरिंग का काम करता है।बताया जा रहा है कि अखिलेश अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसको जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया

ग्राम प्रधान के मुताबिक इसी हादसे में राही गांव के दो बच्चे भी घायल हो गए, जो दूसरी बाइक पर सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मिल एरिया पुलिस मौके पर पहुंची और एक वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल में जुटी है।

स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

बड़ा सवाल यह है कि आखिर कितनी मौतों के बाद जागेगा प्रशासन?
हर हादसे के बाद जांच और कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि रायबरेली-सुल्तानपुर रोड पर मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यदि समय रहते प्रकाश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो यह सड़क आगे भी लोगों की जान लेती रहेगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शारदा नहर के पास उचित प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस विभाग इस ब्लैक स्पॉट को लेकर गंभीर नजर नहीं आते।

लोगों का आरोप है कि इसी मार्ग पर नो-एंट्री के नाम पर वाहनों से वसूली की जाती है, लेकिन शाम छह बजे के बाद पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। सड़क पर न तो पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें हैं और न ही सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम। कई बार शराब के नशे में वाहन चलाने की वजह से भी हादसे होते हैं, लेकिन रोकथाम के लिए कोई प्रभावी अभियान नहीं चलाया जाता।

अनुज मौर्य /प्रतीक सिंह रिपोर्ट

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बिहार का मौसम, 23 जुलाई: सुपौल समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में मॉनसून ब्रेक! UP Weather: यूपी में अगले 7 दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून, 25 से भारी बारिश का अलर्ट कल का मौसम, 23 जुलाई: गुरुवार को इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; इस डेट तक बारिश का दौर, 28 जुलाई तक का वेदर अपडेट Chardham Weather: केदारनाथ-बदरीनाथ में भारी बारिश, पहाड़ी गिरने से यात्रा रुकी; चारों धाम में कैसा मौसम Delhi HC dismisses PIL over Sonam Wangchuk’s removal from Jantar Mantar NEET’s promise has failed; it’s time to trust States, writes M.K. Stalin Buried questions: On the Sikkim tunnel accident Maharashtra begins rollout of Farmer Loan Waiver Scheme; first 500 beneficiaries announced ‘Over 5,200 applications’: Ram Temple trust defers CEO selection by a month बिहार का मौसम, 23 जुलाई: सुपौल समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में मॉनसून ब्रेक! UP Weather: यूपी में अगले 7 दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून, 25 से भारी बारिश का अलर्ट कल का मौसम, 23 जुलाई: गुरुवार को इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; इस डेट तक बारिश का दौर, 28 जुलाई तक का वेदर अपडेट Chardham Weather: केदारनाथ-बदरीनाथ में भारी बारिश, पहाड़ी गिरने से यात्रा रुकी; चारों धाम में कैसा मौसम Delhi HC dismisses PIL over Sonam Wangchuk’s removal from Jantar Mantar NEET’s promise has failed; it’s time to trust States, writes M.K. Stalin Buried questions: On the Sikkim tunnel accident Maharashtra begins rollout of Farmer Loan Waiver Scheme; first 500 beneficiaries announced ‘Over 5,200 applications’: Ram Temple trust defers CEO selection by a month