रिपोर्ट: प्रतीक प्रताप सिंह
रायबरेली जिले में सोमवार शाम करीब 9 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने जिले भर में मौसम का मिजाज बदल दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटने तथा आवागमन प्रभावित होने की भी सूचना मिली। अचानक बदले मौसम के चलते सड़कों और बाजारों में लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाते देखा गया। वहीं मौसम में आई ठंडक से शहरी व ग्रामीण लोगों के चेहरे खिल उठे और भीषण गर्मी से राहत महसूस की गई।
Comments ()
No comments yet. Be the first to share your thoughts!