भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में दूसरे टेस्ट मैच आज (25 अगस्त) तीसरा दिन है. भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 503 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी थी. अब श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है.
इस मैच की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें, हम इस पेज को लगातार अपडेट कर रहे हैं.भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज में पहले ही 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी थी. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मेजबान श्रीलंका को 165 रनों से हराया था. ऐसे में टीम इंडिया की नजर कोलंबो टेस्ट जीतकर सीरीज का शानदार अंत करने पर थी.
श्रीलंका की पहली पारी श्रीलंका की पहली पारी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही . दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम महज 3 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई थी और उसने 2 विकेट गंवा दिए थे. प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने भारत की ओर से एक-एक विकेट लिया था. श्रीलंका ने दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट पर 8 रन बनाए थे और वह भारत के पहली पारी के स्कोर से 495 रन पीछे थी.
श्रीलंका की पहली पारी का स्कोरकार्ड:
भारत की पहली पारी में बैटिंग कोलंबो टेस्ट का पहला दिन (23 अगस्त) भारतीय टीम के नाम रहा था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 117 रनों की पारी खेली थी. पडिक्कल ने 193 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए थे और लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ा था.
कप्तान शुभमन गिल ने भी 6 चौकों की मदद से 108 गेंदों पर 50 रन बनाए थे. यशस्वी जायसवाल ने 45 और रवींद्र जडेजा ने 43 रनों की उपयोगी पारियां खेली थीं. हालांकि, पहले दिन भारतीय टीम की टेंशन तब बढ़ गई थी, जब ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे.
दूसरे दिन भारत को जल्द ही झटका लगा था, जब सारांश जैन 6 रन बनाकर असिथा फर्नांडो का शिकार बने थे. इसके बाद ऋषभ पंत दोबारा बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे. पंत और ध्रुव जुरेल के बीच सातवें विकेट के लिए 112 रनों की शानदार साझेदारी हुई थी.
इस दौरान पंत ने 81 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की थी, जबकि जुरेल ने 97 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. बाद में केशरा नुवांथा ने पंत को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा था. पंत ने 89 गेंदों पर 63 रन बनाए थे, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे. मानव सुथार 18 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर आउट हुए थे. वहीं ध्रुव जुरेल ने मैच मैच में नाबाद 177 गेंदों पर 115 रनों की पारी खेली.
भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड:
इस टेस्ट मैच के जरिए 33 वर्षीय ऑफ-स्पिनर सारांश जैन ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. कुलदीप यादव के वायरल बीमारी से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण सारांश को प्लेइंग-11 में मौका मिला था. उन्हें रवींद्र जडेजा ने डेब्यू कैप सौंपी थी. वहीं, श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज कामिल मिशारा ने भी इस मुकाबले में टेस्ट डेब्यू किया था.
भारत बनाम श्रीलंका (हेड टू हेड) कुल टेस्ट मैच: 47 भारत ने जीते: 23 श्रीलंका ने जीते: 7 ड्रॉ: 17
कोलंबो (SSC) टेस्ट में भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
कोलंबो (SSC) टेस्ट में में श्रीलंका की प्लेइंग XI: कामिल मिशारा, लाहिरू उदारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो.
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!