आज 25 अगस्त मंगलवार को तो केवल केरल और आंध्र प्रदेश में मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) और पहला ओणम त्योहार के कारण बंद हैं। लेकिन कल यानी 26 अगस्त बुधवार को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। जिन राज्यों में कल बैंकों में छुट्टी है उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड शामिल हैं। RBI की हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक इन राज्यों में ईद-ए-मिलाद और तिरुवोणम के चलते बैंक बंद रहेंगे।
रक्षांबधन के दिन कहां-कहां बैंक रहेंगे बंद: इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त शुक्रवार को पड़ रहा है। इस मौके पर गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
आखिरी शनिवार को बैंक खुले हैं: इस महीने के आखिरी शनिवार 29 अगस्त को बैंक खुले रहेंगे। जबकि, महीने के आखिरी रविवार (30 अगस्त) को भी बंद रहेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे मैट्रिक्स के मुताबिक सितंबर में त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक कई दिन बंद रहेंगे। सितंबर में ही बैंकों की हड़ताल भी प्रस्तावित है।
सितंबर की प्रमुख बैंक छुट्टियों की शुरुआत 4 सितंबर, शुक्रवार से होगी। इस दिन जन्माष्टमी के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्य शामिल हैं।
बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की संयुक्त संस्था यानी यूएफबीयू (UFBU) ने 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल की मुख्य वजह सप्ताह में पांच दिन बैंक खोलने के फैसले में लगातार हो रही देरी, PLI को लेकर गहरे मतभेद और पेंशन से जुड़ी कई लंबित मांगों का अभी तक हल न होना है।
12 सितंबर, शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार है। RBI के नियम के अनुसार सभी बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। इसलिए इस दिन देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
14 सितंबर, सोमवार को गणेश चतुर्थी के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। RBI की सूची के अनुसार बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा जैसे शहरों में बैंक हॉलीडे है। 15 सितंबर, मंगलवार को भी कुछ बैंकिंग केंद्रों में गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन, संवत्सरी और नुआखाई जैसे क्षेत्रीय त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे।
सितंबर के तीसरे सप्ताह में भी कुछ राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। 21 सितंबर को राजस्थान में रामदेव जयंती/तेजा दशमी और कुछ अन्य क्षेत्रों में स्थानीय अवसरों पर छुट्टी है। 22 सितंबर को कर्म पूजा के कारण गंगटोक और कोच्चि में बैंक हॉलीडे दर्ज है।
23 सितंबर को जम्मू और रांची में महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के कारण छुट्टी रहेगी। वहीं 25 सितंबर को गंगटोक और पणजी में इंद्रजात्रा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
26 सितंबर, शनिवार को महीने का चौथा शनिवार है। इस दिन देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके अगले दिन 27 सितंबर, रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। सितंबर में रविवार 6, 13, 20 और 27 सितंबर को पड़ेंगे।
उत्तर प्रदेश के लिहाज से सितंबर में खास तौर पर 4 सितंबर को जन्माष्टमी, 12 सितंबर को दूसरा शनिवार, 26 सितंबर को चौथा शनिवार और सभी रविवार महत्वपूर्ण बैंक अवकाश हैं। उपलब्ध RBI-आधारित सूची में यूपी के लिए 4 सितंबर को जन्माष्टमी का अवकाश दर्ज है।
बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। RBI की हॉलिडे मैट्रिक्स में छुट्टियां बैंकिंग केंद्र के आधार पर दी जाती हैं। इसलिए किसी बड़े लेन-देन, चेक जमा, कैश संबंधी काम या बैंक शाखा से जुड़े जरूरी काम के लिए जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर जांच लें।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!