Tuesday, 21 July 2026 | New Delhi, 28°C
For You Latest WORLD INDIA रायबरेली उत्तर प्रदेश फतेहपुर Uncategorized Poll
Breaking
WORLD

PoK में नरसंहार…35 की जान गई, 300 घायल, पाकिस्तान चला रहा

Ajay Tiwari
11 June 2026 0 Comments 140 Views
PoK में नरसंहार…35 की जान गई, 300 घायल, पाकिस्तान चला रहा

PoK में नरसंहार…35 की जान गई, 300 घायल, पाकिस्तान चला रहा दमनचक्र..

आज हम बात करेंगे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे नरसंहार की… PoK में विद्रोह को कुचलने के लिए जैक नेताओं को गोली मार देने के आदेश की

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हालात बेकाबू हैं

पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स की गोलीबारी में अब तक 35 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है और 300 से अधिक लोग जख्मी हो चुके हैं

वहां पाकिस्तानी सेना के दमन के बाद अब अवाम और सुरक्षाबलों के बीच सीधी भिड़ंत हो रही है.

रावलकोट में एक प्रदर्शनकारी के जनाजे में इकट्ठा हुए निहत्थे लोगों पर भी फायरिंग के बाद हालात और बिगड़ गए हैं.

उधर बैन के बाद ‘ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (JAAC) ने पाकिस्तान सरकार से वार्ता का प्रस्ताव ठुकरा दिया है.

हजारों प्रदर्शनकारी राजधानी मुजफ्फराबाद के लिए लॉन्ग मार्च पर निकल चुके हैं.

पाकिस्तानी हुकूमत ने आंदोलन को कुचलने के लिए JAAC के 4 प्रमुख नेताओं पर एक करोड़ रुपए का इनाम रखा है.

इसी अशांति के बीच मुजफ्फरबाद के पास पाकिस्तानी सेना का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, जिसमें सवार सभी सैन्यकर्मी मारे गए हैं. इसके बाद तबाही और तेज हो गई है.

पूरे पीओके में इंटरनेट ब्लैकआउट है और लॉकडाउन चल रहा है.

स्थानीय लोग जगह-जगह पाकिस्तानी रेंजर्स का मुकाबला कर रहे हैं. कई चौराहों पर पाकिस्तानी सैनिकों की वर्दियां टांग दी गई हैं.

उधर भारत सहित देश-दुनिया में पीओके में हो रहे इस नरसंहार की निंदा हो रही है.

ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी’ यानी JAAC पीओके में नागरिकों के हक़ की आवाज़ उठाने वाला संगठन है. इस पर पाकिस्तानी सेना ने प्रतिबंध लगा दिया है.

JAAC पर प्रतिबंध के विरोध में हज़ारों लोग सड़कों पर उतरे हैं. वहीं पाक सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चटका रहे हैं. और सरेआम फायरिंग कर जमीन को लहूलुहान कर रहे हैं.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बिहार का मौसम, 22 जुलाई: 4 जिलों में भारी बारिश, पटना समेत इन जगहों पर आंधी-बिजली का अलर्ट हिमाचल में फटा बादल, देखते-देखते आधा दर्जन मकान जमींदोज; बड़ी तबाही का अंदेशा कल का मौसम, 22 जुलाई: बुधवार को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जोरदार बारिश का अलर्ट बिहार में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: पटना से औरंगाबाद, समस्तीपुर तक आज शाम भारी बारिश, आंधी-बिजली की चेतावनी Food safety drive: six eateries inspected in Kochi Three of family from Hyderabad killed in California road accident NIA court allows special dietary arrangements for U.S. national accused in a terror case Study to evaluate impact of heat stress on health in Tamil Nadu and Karnataka Why Punjab’s Dalits remain divided बिहार का मौसम, 22 जुलाई: 4 जिलों में भारी बारिश, पटना समेत इन जगहों पर आंधी-बिजली का अलर्ट हिमाचल में फटा बादल, देखते-देखते आधा दर्जन मकान जमींदोज; बड़ी तबाही का अंदेशा कल का मौसम, 22 जुलाई: बुधवार को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जोरदार बारिश का अलर्ट बिहार में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: पटना से औरंगाबाद, समस्तीपुर तक आज शाम भारी बारिश, आंधी-बिजली की चेतावनी Food safety drive: six eateries inspected in Kochi Three of family from Hyderabad killed in California road accident NIA court allows special dietary arrangements for U.S. national accused in a terror case Study to evaluate impact of heat stress on health in Tamil Nadu and Karnataka Why Punjab’s Dalits remain divided