Tuesday, 21 July 2026 | New Delhi, 28°C
For You Latest WORLD INDIA रायबरेली उत्तर प्रदेश फतेहपुर Uncategorized
Breaking
WORLD

अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिक अंदर तक घुस गए, वायरल झूठ से निकली हवा – CHINA TENSION

System Admin
08 July 2026 0 Comments 294 Views
अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिक अंदर तक घुस गए, वायरल झूठ से निकली हवा – CHINA TENSION

CHINA TENSION: आज बात करेंगे भारत में चीनी सैनिकों के घुसपैठ की…इसको लेकर केंद्र सरकार और सेना के बयानों की …फैक्ट्स चेक में निकली खूबसूरत सच्चाई की

सोशल मीडिया पर देश-दुनिया में ये सनसनी फैलाई गई कि अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिक अंदर तक घुस गए हैं. मारधाड़ कर रहे हैं. ग्रामीणों की कुटाई कर रहे हैं

मगर जांच में चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में घुसने का दावा पूरी तरह से फर्जी और बेबुनियाद पाया गया गया

Indian Army और PIB Fact Check ने ये साफ किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो भ्रामक हैं. चीनी सेना के इंडियन टेरोटरी में घुसपैठ या कैंप बनाने की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं

बता दें कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चीनी घुसपैठ के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इसमें दावा किया जा रहा है कि चीनी सेना अरुणाचल में 60 किमी अंदर तक घुस गई है. और वहां कई सैनिक कैंप भी बना लिए हैं

मगर अब इस वायरल खबर से पर्दा उठ गया है. खबर की असलियत सबके सामने आ चुकी है. चीनी सेना की घुसपैठ के दावे झूठे निकले हैं.

PIB Fact Check, इंडियन आर्मी और केंद्र सरकार ने इसे झूठा करार दिया है

इसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, उनका भारत-चीन सीमा या अरुणाचल प्रदेश से कोई लेना-देना नहीं है

फैक्ट चेक में यह पाया गया कि वायरल हो रहे वीडियो क्लिप्स पुराने और अलग-अलग घटनाओं के हैं.

इस वायरल अफवाह को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना की घुसपैठ और कब्जे की किसी भी बात से साफ इंकार किया है

हालांकि एक्सपर्ट्स और मीडिया इस बात से इत्तेफाक रखती है कि चीन ऐसी हरकतें करता है

गौर करें तो LAC यानी Line of Actual Control भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा है.

यह रेखा भारत और चीन को एक दूसरे से अलग करती है. हालांकि ये कोई कानूनी रूप से स्वीकृत अंतर्राष्ट्रीय सीमा नहीं है, बल्कि एक ऐसी सैन्य सीमा है, जो 1962 के युद्ध के बाद दोनों देशों की सेनाओं की तत्कालीन स्थिति के आधार पर बनी थी.

गौर करें तो एलएसी लगभग 3488 से 4057 किलोमीटर लंबी है. यह भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरती है.

इन सीमाओं पर अक्सर टेंशन की खबरें आती हैं.

About System Admin

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बिहार का मौसम, 22 जुलाई: 4 जिलों में भारी बारिश, पटना समेत इन जगहों पर आंधी-बिजली का अलर्ट हिमाचल में फटा बादल, देखते-देखते आधा दर्जन मकान जमींदोज; बड़ी तबाही का अंदेशा कल का मौसम, 22 जुलाई: बुधवार को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जोरदार बारिश का अलर्ट बिहार में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: पटना से औरंगाबाद, समस्तीपुर तक आज शाम भारी बारिश, आंधी-बिजली की चेतावनी Congress surprises Govt, its own MPs with protest at PM's doorstep; thousands regroup at CJP's Jantar Mantar protest site | LIVE ADGP M.R. Ajith Kumar submits explanation in YC workers assault case Kannur University Syndicate orders probe into K-Reap software issues Idukki district administration plans to set up CSTP plant to prevent wastewater from flowing into Periyar lake VIT partners with venture capital firms to invest in student startups बिहार का मौसम, 22 जुलाई: 4 जिलों में भारी बारिश, पटना समेत इन जगहों पर आंधी-बिजली का अलर्ट हिमाचल में फटा बादल, देखते-देखते आधा दर्जन मकान जमींदोज; बड़ी तबाही का अंदेशा कल का मौसम, 22 जुलाई: बुधवार को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जोरदार बारिश का अलर्ट बिहार में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: पटना से औरंगाबाद, समस्तीपुर तक आज शाम भारी बारिश, आंधी-बिजली की चेतावनी Congress surprises Govt, its own MPs with protest at PM's doorstep; thousands regroup at CJP's Jantar Mantar protest site | LIVE ADGP M.R. Ajith Kumar submits explanation in YC workers assault case Kannur University Syndicate orders probe into K-Reap software issues Idukki district administration plans to set up CSTP plant to prevent wastewater from flowing into Periyar lake VIT partners with venture capital firms to invest in student startups