Tuesday, 21 July 2026 | New Delhi, 28°C
For You Latest WORLD INDIA रायबरेली उत्तर प्रदेश फतेहपुर Uncategorized
Breaking
WORLD

फुटबाल को मिला नया शहंशाह ! स्पेन की जवानी को नहीं रोक पाया अर्जेंटीना…spain fifa world cup champion

System Admin
20 July 2026 0 Comments 387 Views
फुटबाल को मिला नया शहंशाह ! स्पेन की जवानी को नहीं रोक पाया अर्जेंटीना…spain fifa world cup champion

spain fifa world cup champion…फुटबाल को मिला नया शहंशाह ! स्पेन की जवानी को नहीं रोक पाया अर्जेंटीना

FIFA World Cup Final: स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह बना …अर्जेंटीना को 1-0 से हराया…फेरान टोरेस रहे जीत के हीरो…आज बात करेंगे फुटबाल की दुनिया के नए बादशाह की …स्पेन की महा जीत की और अर्जेंटीना के टूटे सपने की

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को हरा दिया

अमेरिका के न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

दोनों टीमें निर्धारित समय तक कोई स्कोर नहीं कर पाईं.  मुक़ाबला एक्स्ट्रा टाइम में चला गया. यहां स्पेनिश टीम ने बेहतरीन और आक्रामक खेल दिखाया

इसी बीच फेरान टोरेस ने स्पेन के लिए अर्जेंटीना के खिलाफ गोल दाग दिया

 इसका अर्जेंटीना की टीम ज़वाब नहीं दे सकी और स्पेन 1-0 से मैच जीतकर फुटबाल का विश्व चैंपियन बन गया

इस तरह से दूसरी बार स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप जीता है. इससे पहले वह 2010 में चैम्पियन बना था

वहीं चौथी बार वर्ल्ड कप खिताब जीतने का अर्जेंटीना का सपना चकनाचूर हो गया.

खिताबी मुकाबले तक पहुंचने का दोनों टीमों का सफर आसान नहीं रहा

स्पेन ने फ्रांस और पुर्तगाल जैसी मज़बूत टीमों को हराया.

वहीं अर्जेंटीना ने लगातार तीन नॉकआउट मुकाबलों में अतिरिक्त समय तक चले रोमांचक मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी

फाइनल मुकाबले की बात करें तो पहला हाफ टक्कर वाला रहा. इसमें स्पेनिश टीम ने अटैकिंग खेल दिखाया

इस हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं

दूसरे हाफ में स्पेनिश टीम का पूरी तरह से दबदबा रहा और उसने अधिकतर समय बॉल पजेशन अपने पास रखी. हालांकि कोई गोल दागने में कामयाब नहीं रही.

अतिरिक्त समय में स्पैनिश टीम ने एक गोल दागा और फीफा वर्ल्ड चैंपियन बन गई.

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फाइनल से पहले कुल 14 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए थे. इस दौरान दोनों टीमों ने 6-6 मैचों में जीत हासिल की थी

जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे. वहीं फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें इससे पहले सिर्फ एक बार भिड़ी थीं

1966 के वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था. अब 60 साल बाद दोनों टीमों की वर्ल्ड कप में भिड़ंत हुई. और स्पेन फुटबाल का शहंशाह बन गया

 स्पेन ने 16 साल बाद दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता है.  इससे पहले 2010 में स्पेन चैंपियन बना है

इस तरह से लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली तीन बार की विश्व चैंपियन अर्जेंटीना अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी.

#fifaworldcup2026 #fifaworldcup2026final #fifaworldcup #spain #argentina #lionelmessi #SpainvsArgentina #फेरानटोरेस

About System Admin

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बिहार का मौसम, 22 जुलाई: 4 जिलों में भारी बारिश, पटना समेत इन जगहों पर आंधी-बिजली का अलर्ट हिमाचल में फटा बादल, देखते-देखते आधा दर्जन मकान जमींदोज; बड़ी तबाही का अंदेशा कल का मौसम, 22 जुलाई: बुधवार को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जोरदार बारिश का अलर्ट बिहार में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: पटना से औरंगाबाद, समस्तीपुर तक आज शाम भारी बारिश, आंधी-बिजली की चेतावनी Congress surprises Govt, its own MPs with protest at PM's doorstep; thousands regroup at CJP's Jantar Mantar protest site | LIVE ADGP M.R. Ajith Kumar submits explanation in YC workers assault case Kannur University Syndicate orders probe into K-Reap software issues Idukki district administration plans to set up CSTP plant to prevent wastewater from flowing into Periyar lake VIT partners with venture capital firms to invest in student startups बिहार का मौसम, 22 जुलाई: 4 जिलों में भारी बारिश, पटना समेत इन जगहों पर आंधी-बिजली का अलर्ट हिमाचल में फटा बादल, देखते-देखते आधा दर्जन मकान जमींदोज; बड़ी तबाही का अंदेशा कल का मौसम, 22 जुलाई: बुधवार को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जोरदार बारिश का अलर्ट बिहार में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: पटना से औरंगाबाद, समस्तीपुर तक आज शाम भारी बारिश, आंधी-बिजली की चेतावनी Congress surprises Govt, its own MPs with protest at PM's doorstep; thousands regroup at CJP's Jantar Mantar protest site | LIVE ADGP M.R. Ajith Kumar submits explanation in YC workers assault case Kannur University Syndicate orders probe into K-Reap software issues Idukki district administration plans to set up CSTP plant to prevent wastewater from flowing into Periyar lake VIT partners with venture capital firms to invest in student startups