महराजगंज के ओई ग्राम पंचायत के कंसमीरा गांव में एक पत्रकार और अनाथ बच्चों की भूमिधरी खेतों का रास्ता रोकने के मामले में एक वायरल ऑडियो क्लिप सामने आई है। इस ऑडियो में मुख्य आरोपी राजेश मौर्य और उसका बेटा भानू प्रताप मौर्य कथित तौर पर पुलिस को पैसा देने और अपनी पुलिसिया पकड़ का हवाला देकर जबरन अवैध निर्माण करने की बात कह रहे हैं। भानू प्रताप मौर्य की पत्नी पुलिस विभाग में तैनात है, जिसके रसूख और धौंस के बल पर पीड़ित किसानों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। दबंगों द्वारा एक अन्य व्यक्ति को मोहरा बनाकर घूरे की जमीन पर भी कब्जा कराया जा रहा है। पीड़ित पत्रकार द्वारा 6 जून 2026 से लगातार शिकायत के बावजूद हरचंदपुर पुलिस और तहसील प्रशासन मौन है, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ितों ने अब इस वायरल सबूत के साथ मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस पत्नी के धौंस से दबंग पत्रकार और अनाथ बच्चों को परेशान कर रहे हैं
Comments ()
No comments yet. Be the first to share your thoughts!