रायबरेली में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है, जिसमें 101 गुम/खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में चलाया गया था, जिसमें सर्विलांस सेल ने सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई की। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए, जिस पर लोगों ने रायबरेली पुलिस और सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया। इस अभियान में एसओजी प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव और सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायबरेली पुलिस के इस सराहनीय कार्य की आमजन द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
रायबरेली पुलिस की बड़ी कामयाबी, 101 गुम/खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
Comments ()
No comments yet. Be the first to share your thoughts!