Wednesday, 22 July 2026 | New Delhi, 28°C
For You Latest World news Technology World Science INDIA रायबरेली उत्तर प्रदेश फतेहपुर Uncategorized
Breaking
INDIA

लो कर लो ‘अमरनाथ यात्रा’ – Amarnath Yatra

Ajay Tiwari
03 July 2026 0 322
लो कर लो ‘अमरनाथ यात्रा’ – Amarnath Yatra

Amarnath Yatra: लो कर लो ‘अमरनाथ यात्रा’ …

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़ी भीड़
57 दिन तक चलेगी यात्रा
28 अगस्त को संपन्न होगी यात्रा
5,486 मीटर ऊंचाई पर अमरनाथ गुफा

आज बात करेंगे अमरनाथ यात्रा की …57 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो रही है.
पहला जत्था रवाना हो चुका है. यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को संपन्न होगी.
इस साल 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे.

अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था गुरुवार को रवाना हो गया है.
इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो गई है. और 28 अगस्त तक यानी पूरे 57 दिनों तक चलेगी.

पिछले साल अमरनाथ यात्रा की अवधि मात्र 38 दिन थी.

अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हिंदू पांचांग के मुताबिक तय होती है. इसकी शुरुआत आषाढ़ महीने से शुरू होती है और श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन संपन्न होती है.

इस समय तक अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाला शिवलिंग अपना पूर्ण आकार ले चुका होता है.

बता दें कि 5,486 मीटर ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित है.

अनंतनाग जिला अमरनाथ की गुफा के लिए प्रसिद्ध है. अमरनाथ की गुफा 5,486 मीटर की ऊंचाई पर है.

अमरनाथ की गुफा अधिक ऊंचाई के कारण, गुफा साल के अधिकतर समय बर्फ से ढकी रहती है.

कुछ समय के लिए केवल गर्मियों में ही इसका प्रवेश द्वार खुलता है.

गुफा के अंदर मौजूद बर्फ के स्तंभ के साथ शिवलिंग, दो छोटे बर्फ के स्तंभ मां पार्वती और पुत्र गणेश का प्रतीक हैं.

अनंतनाग जिले की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, मान्यता है कि चंद्रमा की कलाओं के साथ बर्फ के शिवलिंग की ऊंचाई घटती-बढ़ती रहती है.

अमरनाथ गुफा का शिवलिंग सावन महीने में अगस्त की पूर्णिमा के दिन अपने सबसे बड़े आकार में होता है.

सरकारी डेटा के मुताबिक इस साल की अमरनाथ में 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे.

57 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो गई है. पहला जत्था रवाना हो चुका है. पिछले साल यानी 2025 कुल 5 लाख के करीब श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे.

बाबाबर्फानी #अमरनाथयात्रा #अमरनाथयात्राशुरू #AmarnathYatra #bababaefani #Shankar #ganesh

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बिहार का मौसम, 23 जुलाई: सुपौल समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में मॉनसून ब्रेक! UP Weather: यूपी में अगले 7 दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून, 25 से भारी बारिश का अलर्ट कल का मौसम, 23 जुलाई: गुरुवार को इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; इस डेट तक बारिश का दौर, 28 जुलाई तक का वेदर अपडेट Chardham Weather: केदारनाथ-बदरीनाथ में भारी बारिश, पहाड़ी गिरने से यात्रा रुकी; चारों धाम में कैसा मौसम Delhi HC dismisses PIL over Sonam Wangchuk’s removal from Jantar Mantar NEET’s promise has failed; it’s time to trust States, writes M.K. Stalin Buried questions: On the Sikkim tunnel accident Maharashtra begins rollout of Farmer Loan Waiver Scheme; first 500 beneficiaries announced ‘Over 5,200 applications’: Ram Temple trust defers CEO selection by a month बिहार का मौसम, 23 जुलाई: सुपौल समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में मॉनसून ब्रेक! UP Weather: यूपी में अगले 7 दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून, 25 से भारी बारिश का अलर्ट कल का मौसम, 23 जुलाई: गुरुवार को इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; इस डेट तक बारिश का दौर, 28 जुलाई तक का वेदर अपडेट Chardham Weather: केदारनाथ-बदरीनाथ में भारी बारिश, पहाड़ी गिरने से यात्रा रुकी; चारों धाम में कैसा मौसम Delhi HC dismisses PIL over Sonam Wangchuk’s removal from Jantar Mantar NEET’s promise has failed; it’s time to trust States, writes M.K. Stalin Buried questions: On the Sikkim tunnel accident Maharashtra begins rollout of Farmer Loan Waiver Scheme; first 500 beneficiaries announced ‘Over 5,200 applications’: Ram Temple trust defers CEO selection by a month