Thursday, 26 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Gaya

फिलीपींस के रक्षा मंत्री बातचीत के बीच में पर्चा पकड़ाए जाने को लेकर चीन पर क्यों बरसे

Ajay Tiwari
09 September 2026 • 0 • 25
फिलीपींस के रक्षा मंत्री बातचीत के बीच में पर्चा पकड़ाए जाने को लेकर चीन पर क्यों बरसे

इमेज स्रोत, @dndphl

दक्षिण चीन सागर का मुद्दा एक बार फिर से चर्चा में आ गया है और इसकी वजह फिलीपींस के रक्षा मंत्री का एक बयान है.

इस सागर पर विवाद होता रहा है क्योंकि चीन, फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ताइवान और ब्रुनेई इस पर दावा करते रहे हैं.

इस मुद्दे को लेकर चीन काफ़ी गंभीर रहा है और उसने दक्षिण चीन सागर में कृत्रिम द्वीप भी बनाए हैं. हर मंच पर चीन दक्षिण चीन सागर पर पुरज़ोर तरीक़े से इस पर दावा करता है.

हालिया मुद्दा भी इसी तरह का है जब फिलीपींस के रक्षा मंत्री ने चीन 'धौंस जमाने' का आरोप लगाया है.

उनका दावा है कि एक इंटरनेशनल फ़ोरम में उन्हें चीन का एक पर्चा पकड़ाया गया, जिसमें विवादित समुद्री इलाक़ों पर चीन के बड़े दावों को दोहराया गया था.

हालांकि चीन ने इन दावों को लेकर स्पष्ट कुछ भी नहीं कहा है. चीन के विदेश मंत्रालय का कहना हैकि उसे इसके "बारे में कोई ख़ास जानकारी नहीं है."

इमेज स्रोत, Getty Images

दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में सोल डिफ़ेंस डायलॉग 2026 में मंगलवार को फिलीपींस के रक्षा मंत्री गिल्बर्टो सी. थियोडोरो जूनियर ने भाग लिया था.

इस दौरान चर्चा के दौरान गिल्बर्टो थियोडोरो मंच पर थे, तभी उन्हें कार्यक्रम के एक कर्मचारी जैसा दिखने वाले शख़्स से एक पर्चा मिला.

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

फिलीपींस के राष्ट्रीय सुरक्षा के विभाग ने सोशल मीडिया एक्स पर इस घटना का पूरा वीडियो पोस्ट किया है.

पर्चा देखने के बाद गिल्बर्टो रुकते हैं और फिर कहते हैं, "मेरे पास एक पर्चा है. मुझे लगता है कि यह चीन की तरफ़ से है." इसके बाद उन्होंने उस पर्चे में लिखी बातें पढ़कर सुनाईं.

उन्होंने पर्चा पढ़ते हुए कहा, "दक्षिण चीन सागर मध्यस्थता पर चीन का रुख़ साफ़, एक जैसा और पक्का है. यह मध्यस्थता अंतरराष्ट्रीय क़ानून के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन करता है."

"तथाकथित फ़ैसला (फ़िलीपींस के पक्ष में) ग़ैर-क़ानूनी और अमान्य था और इसे मानने की कोई बाध्यता नहीं है. चीन न तो इस फ़ैसले को स्वीकार करता है और न ही इसे मानता है. वह इसका विरोध करता है और इससे जुड़े किसी भी दावे को कभी स्वीकार नहीं करेगा."

"चीन इस फ़ैसले को स्वीकार नहीं करेगा", इस वाक्य पर गिल्बर्टो ने कहा, "क्योंकि आप हार गए हैं."

ऐसा अनुमान है कि ये नोट फिलीपींस के उस क़ानूनी मामले का ज़िक्र था जो उसने साल 2016 में चीन के ख़िलाफ़ 'यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन ऑन द लॉ ऑफ़ द सी' (यूएनसीएलओएस) के तहत दायर किया था.

इस मामले का फ़ैसला पूरी तरह से फिलीपींस के पक्ष में आया था. फ़ैसले में कहा गया था कि चीन के दावों के मुख्य हिस्से, जिनमें 'नाइन-डैश लाइन', ज़मीन को फिर से हासिल करने की हालिया गतिविधियाँ और फिलीपींस के समुद्री इलाक़े में अन्य गतिविधियाँ शामिल थीं, ग़ैर-क़ानूनी थे.

चीन लंबे समय से इस फ़ैसले का विरोध करता रहा है और फिलीपींस पर विवादित समुद्री इलाक़े में चीन की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाता रहा है, जिसके कारण दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच कई बार टकराव की स्थिति बनी है.

इमेज स्रोत, Getty Images

उस पर्चे को पढ़ने के बाद फिलीपींस के रक्षा मंत्री दर्शकों से पूछते हैं, "आप किसी ऐसे देश के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर कैसे पेश आ सकते हैं. यह इस मंच के आयोजकों का अनादर करता है? आप उम्मीद कैसे कर सकते हैं कि उनके साथ शालीनता से पेश आया जाए?"

उन्होंने कहा, "मैं आपसे पूछता हूं, क्या यह सही काग़ज़ है जो मुझे तब दिया जाए जब मुझसे मंच पर कोई सवाल पूछा जा रहा हो? और आप इस तरह के व्यवहार से कैसे निपटेंगे?"

फिलीपींस के नेता ने कहा, "यह व्यवहार न केवल अंतरराष्ट्रीय क़ानून का अनादर करता है बल्कि 'यूएनसीएलओएस को ज़मीन पर फेंकना और उसे रौंदना है', यह उस बुनियादी शिष्टाचार का भी अनादर है जिसे हमारे बहुत ही अच्छे मेज़बान दक्षिण कोरिया और यहां मौजूद बाकी लोगों के प्रति दिखाया जाना चाहिए था. इसलिए, शायद चीन को बुनियादी शिष्टाचार और व्यवहार अपनाने की ज़रूरत है."

पर्चा भेजने की घटना को फिलीपींस के रक्षा मंत्री ने "ज़बरदस्ती, दादागिरी और आक्रामकता" बताते हुए कहा कि, "शायद चीन को बुनियादी शिष्टाचार और व्यवहार अपनाने की ज़रूरत है."

पर्चा देने वाले व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, "मैं इस काग़ज़ को इस बात की निशानी के तौर पर रखूंगा कि चीन कितना बेताब है और आज़ाद लोगों के सामने उसका पक्ष कितना कमज़ोर है. मुझे यह काग़ज़ देने वाले व्यक्ति का बहुत-बहुत धन्यवाद. आपने अभी-अभी अपने देश की बहुत बड़ी सेवा की है."

इमेज स्रोत, Getty Images

इस घटना पर चीन की ओर से कोई साफ़ जवाब नहीं आया है. चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा है कि उन्हें इसके बारे में मालूम नहीं है.

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने समाचार एजेंसी एएफ़पी की ओर से एक रेगुलर प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें "ज़मीनी हालात की बारीकियों के बारे में पूरी जानकारी नहीं है."

उन्होंने कहा कि "दक्षिण चीन सागर मध्यस्थता मामले पर चीन का रुख़ स्पष्ट और एक जैसा रहा है."

उन्होंने कहा, "हम फिलीपींस के कुछ लोगों से अपील करते हैं कि वे दिखावा करना और गड़बड़ी पैदा करना बंद करें, और चीन-फिलीपींस संबंधों और दक्षिण चीन सागर में स्थिरता को कमज़ोर करने की कोशिशें रोकें."

एएफ़पी ने बताया है कि इस डायलॉग को आयोजित करने वाले दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने गिल्बर्टो के आरोपों पर टिप्पणी के लिए उनके सवालों का कोई जवाब नहीं दिया है.

इमेज स्रोत, Getty Images

क़रीब 35 से 36 लाख वर्ग किलोमीटर में फैले हुए दक्षिण चीन सागर पर चीन, फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ताईवान और ब्रुनेई अपना दावा करते रहे हैं.

क़ुदरती ख़ज़ाने से भरपूर इस समुद्री इलाक़े में जीवों की सैकड़ों प्रजातियाँ पाई जाती हैं.

हालिया सालों में चीन ने दक्षिण चीन सागर में कृत्रिम रूप से बनाए गए टापुओं पर सैन्य अड्डे स्थापित कर लिए हैं. चीन दलील देता है कि इन इलाक़ों पर उसका सदियों पुराना अधिकार है.

दक्षिणी चीन सागर, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर के बीच स्थित बेहद अहम कारोबारी इलाक़ा भी है. दुनिया के कुल समुद्री व्यापार का 20 फ़ीसदी हिस्सा यहाँ से गुज़रता है.

चीन का इरादा है कि दक्षिणी चीन सागर से होने वाली कारोबारी आवाजाही पर उसका नियंत्रण हो. लेकिन अमेरिका मानता है कि ये दुनिया के कारोबार के लिए ठीक नहीं होगा.

चीन और फिलीपींस के बीच कई बार दक्षिण चीन सागर को लेकर तनातनी हुई है. दक्षिण चीन सागर में एक विवादित इलाक़े पर चीन का क़ब्ज़ा करने के बाद फिलीपींस ने 2013 में मध्यस्थता की प्रक्रिया शुरू की थी. चीन ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया था.

संयुक्त राष्ट्र के 'यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन ऑन द लॉ ऑफ़ द सी' के तहत हेग में बनी एक ट्रिब्यूनल ने 2016 में फ़ैसला सुनाया कि दक्षिण चीन सागर में चीन के दावे ग़ैर-क़ानूनी हैं. चीन ने इस फ़ैसले को मानने से इनकार कर दिया और लगभग पूरे समुद्री रास्ते पर अपने दावों का बचाव करना जारी रखा.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
कौन से दल दे सकते हैं सरकार का साथ? परिसीमन विधेयक पर संसद में होगा खेल, कार्ति चिदंबरम ने किया बड़ा इशारा • लगता है भाजपा सरकार सब ठीक कर चुकी है, डीएमके-एनसीपी का जिक्र कर क्या सवाल पूछा? • सुप्रीम कोर्ट ने पीएमएलए संपत्ति जब्ती पर न्यायिक सदस्य अनिवार्य किया, केंद्र की दलील खारिज • इस्राइल में नई सरकार की तेज कवायद: आइजनकोट को डेमोक्रेटिक समर्थन, नेतन्याहू की वापसी की संभावना • बासपा के तीन बार विधायक बने ओमकुमार का चुनाव रद्द, मुंशीराम पाल ने की शिकायत • सुप्रीम कोर्ट ने कर्ज वसूली के कानून पर समीक्षा का आदेश दिया, सरकार से संशोधन की मांग की • कानपुर में आयुष्मान कार्यक्रम के तहत धोखाधड़ी का पता चला, दो ऑपरेटरों को हटाया गया • किरदारों के साथ जुड़ाव ने जेनजी को किताबों से और भी मोहब्बत कर दी • ईरानी ड्रोन हमले में कुवैत पर मलबे से दो इतालवी नागरिक मारे, कुवैत ने ड्रोन को नाकाम किया • BSE Ltd के शेयर ने 6 साल में 6300% रिटर्न, ₹1 लाख निवेश पर ₹64 लाख बन गए • मौलाना फजलुर रहमान की अपील पर पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर सड़क जाम, सरकार पर बढ़ता दबाव • जदयू की 137 सदस्यीय नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, नीतीश-ललन-संजय झा समेत कई दिग्गजों को मिली जगह • अक्षरा सिंह ने 'ईठा' में अपनी फिल्म की घोषणा, श्रद्धा कपूर के साथ काम की प्रशंसा की • मुम्बई इंडियंस के नए कप्तान की घोषणा शुक्रवार को हो सकती है; अग्रणी खिलाड़ी कौन हैं • मज़दूर का बेटा, जो घर से 24 रुपये लेकर निकला था, केबीसी में बना करोड़पति • सुदेश बेरी ने बहू के आरोपों पर दिया जवाब: "शाम्भवी मेरी बेटी है, लेकिन किस्मत में नहीं है तो मदद नहीं कर सकता • कानपुर में सपा नेता समेत पाँच पर मकान कब्जे का आरोप लगाकर प्राथमिकी दाखिल • सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास को मेरठ में काशी टोल पर रोका गया, सीसीएसयू में संविधान प्रस्तावना का सामूहिक पाठ रद्द • बैंक के सेवानिवृत्त बेलदार पर दो लाख रुपये की टप्पेबाजी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज • साईं बाबा के दरबार में एक किलो सोने का हार, दान की कीमत 1.16 करोड़ रुपये • एक करोड़ रुपये जीतने वाले भूषण सात करोड़ रुपये जीतने से कैसे चूक गए? • भारतीय स्वदेशी ड्रोन प्रतिरक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण • प्लॉट बेचने के नाम पर 2.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई • बांदा में शादी के दौरान किन्नरों की मारपीट, वाहन पर पथराव • परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर संसद सत्र से पहले NDA की रणनीति • संपूर्ण भागीदारी मोर्चा ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया • उज्जैन के खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार व प्लास्टर गिरने की शिकायत, विस्थापन की आशंका पर भक्तों में असंतोष • बटर चिकन, निहारी से लेकर मटन कोरमा तक, चीन ने पाकिस्तान के अंतरिक्ष यात्री के लिए किया ख़ास इंतज़ाम • जमालपुर में डीजल इंजन पटरी से गिरा, चार घंटे में पुनः पटरी पर चढ़ाया गया • इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बिजनौर के बीजेपी विधायक ओम कुमार की जीत रद्द, उपचुनाव का सवाल • चेनई में TVK एजुकेशन अवार्ड्स में बच्चे ने CM विजय को चूमा, वीडियो वायरल • IAS परी बिश्नोई की ग्लैमरस लुक, बेटी वेदा की क्यूटनेस ने दिल जीत लिया • महंगे कीटनाशकों को छोड़ें, घर पर नीम के पत्तों से बनाएं नेचुरल मच्छर स्प्रे • दो सिपाही और एक DRI कर्मी ने सराफ से एक किलो सोना चुराया, पाँच गिरफ्तार • भारत‑UAE ने अगली पीढ़ी के रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास पर सहमति जताई • गोवा में गूंजी अटल गाथा, अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुई 'अमिट अटल' की स्क्रीनिंग • अंपायर के निर्णय पर वैभव सूर्यवंशी और शाहबाज अहमद का मैदान पर संघर्ष • दिल्ली में PM2.5 का स्तर 300 से ऊपर, ITIO सबसे प्रदूषित • ममता बनर्जी के भाई ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की • कार शोरूम सेल्समैन पर 25 लाख रुपये धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज • कौन से दल दे सकते हैं सरकार का साथ? परिसीमन विधेयक पर संसद में होगा खेल, कार्ति चिदंबरम ने किया बड़ा इशारा • लगता है भाजपा सरकार सब ठीक कर चुकी है, डीएमके-एनसीपी का जिक्र कर क्या सवाल पूछा? • सुप्रीम कोर्ट ने पीएमएलए संपत्ति जब्ती पर न्यायिक सदस्य अनिवार्य किया, केंद्र की दलील खारिज • इस्राइल में नई सरकार की तेज कवायद: आइजनकोट को डेमोक्रेटिक समर्थन, नेतन्याहू की वापसी की संभावना • बासपा के तीन बार विधायक बने ओमकुमार का चुनाव रद्द, मुंशीराम पाल ने की शिकायत • सुप्रीम कोर्ट ने कर्ज वसूली के कानून पर समीक्षा का आदेश दिया, सरकार से संशोधन की मांग की • कानपुर में आयुष्मान कार्यक्रम के तहत धोखाधड़ी का पता चला, दो ऑपरेटरों को हटाया गया • किरदारों के साथ जुड़ाव ने जेनजी को किताबों से और भी मोहब्बत कर दी • ईरानी ड्रोन हमले में कुवैत पर मलबे से दो इतालवी नागरिक मारे, कुवैत ने ड्रोन को नाकाम किया • BSE Ltd के शेयर ने 6 साल में 6300% रिटर्न, ₹1 लाख निवेश पर ₹64 लाख बन गए • मौलाना फजलुर रहमान की अपील पर पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर सड़क जाम, सरकार पर बढ़ता दबाव • जदयू की 137 सदस्यीय नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, नीतीश-ललन-संजय झा समेत कई दिग्गजों को मिली जगह • अक्षरा सिंह ने 'ईठा' में अपनी फिल्म की घोषणा, श्रद्धा कपूर के साथ काम की प्रशंसा की • मुम्बई इंडियंस के नए कप्तान की घोषणा शुक्रवार को हो सकती है; अग्रणी खिलाड़ी कौन हैं • मज़दूर का बेटा, जो घर से 24 रुपये लेकर निकला था, केबीसी में बना करोड़पति • सुदेश बेरी ने बहू के आरोपों पर दिया जवाब: "शाम्भवी मेरी बेटी है, लेकिन किस्मत में नहीं है तो मदद नहीं कर सकता • कानपुर में सपा नेता समेत पाँच पर मकान कब्जे का आरोप लगाकर प्राथमिकी दाखिल • सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास को मेरठ में काशी टोल पर रोका गया, सीसीएसयू में संविधान प्रस्तावना का सामूहिक पाठ रद्द • बैंक के सेवानिवृत्त बेलदार पर दो लाख रुपये की टप्पेबाजी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज • साईं बाबा के दरबार में एक किलो सोने का हार, दान की कीमत 1.16 करोड़ रुपये • एक करोड़ रुपये जीतने वाले भूषण सात करोड़ रुपये जीतने से कैसे चूक गए? • भारतीय स्वदेशी ड्रोन प्रतिरक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण • प्लॉट बेचने के नाम पर 2.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई • बांदा में शादी के दौरान किन्नरों की मारपीट, वाहन पर पथराव • परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर संसद सत्र से पहले NDA की रणनीति • संपूर्ण भागीदारी मोर्चा ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया • उज्जैन के खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार व प्लास्टर गिरने की शिकायत, विस्थापन की आशंका पर भक्तों में असंतोष • बटर चिकन, निहारी से लेकर मटन कोरमा तक, चीन ने पाकिस्तान के अंतरिक्ष यात्री के लिए किया ख़ास इंतज़ाम • जमालपुर में डीजल इंजन पटरी से गिरा, चार घंटे में पुनः पटरी पर चढ़ाया गया • इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बिजनौर के बीजेपी विधायक ओम कुमार की जीत रद्द, उपचुनाव का सवाल • चेनई में TVK एजुकेशन अवार्ड्स में बच्चे ने CM विजय को चूमा, वीडियो वायरल • IAS परी बिश्नोई की ग्लैमरस लुक, बेटी वेदा की क्यूटनेस ने दिल जीत लिया • महंगे कीटनाशकों को छोड़ें, घर पर नीम के पत्तों से बनाएं नेचुरल मच्छर स्प्रे • दो सिपाही और एक DRI कर्मी ने सराफ से एक किलो सोना चुराया, पाँच गिरफ्तार • भारत‑UAE ने अगली पीढ़ी के रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास पर सहमति जताई • गोवा में गूंजी अटल गाथा, अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुई 'अमिट अटल' की स्क्रीनिंग • अंपायर के निर्णय पर वैभव सूर्यवंशी और शाहबाज अहमद का मैदान पर संघर्ष • दिल्ली में PM2.5 का स्तर 300 से ऊपर, ITIO सबसे प्रदूषित • ममता बनर्जी के भाई ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की • कार शोरूम सेल्समैन पर 25 लाख रुपये धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज •