Bank Holiday Today:आज शुक्रवार को आपके बैंक में खुले रहेंगे या बंद? आज बैंक स्ट्राइक, जयपुर नगर निगम के चुनाव और दिल्ली में ब्रिक्स होने के कारण ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि बैंक खुले होंगे या नहीं। बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप आज शुक्रवार 11 सितंबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके शहर में बैंक खुले होंगे या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक आज कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगें। किन बैंक ब्रांच मे हड़ताल के कारण बैंक ब्रांच के कामकाज पर असर पड़ेगा।
आज जयपुर में बैंक बंद रहेंगे। RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक जयपुर नगर निगम में होने वाले चुनाव के कारण यहां बैंक बंद रहेंगे। राजस्थान के जिन-जिन इलाकों में निकाय चुनाव होंगे, तो वहां बैंक ब्रांच बंद रहेगी। जयपुर में बैंक से जुड़ा काम लोकल बैंक ब्रांच में चेक करके ही जाएं।
दरअसल, 11 सितंबर को नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स लीडर्स समिट हो रहा है। समिट को देखते हुए दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। स्कूल और कुछ सरकारी दफ्तर बंद रखने का फैसला किया गया है। इन फैसलों के कारण लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या बैंक भी 11 सितंबर को बंद रहेंगे? आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक दिल्ली में बैंकों को छुट्टी नहीं दी गई है।
11 सितंबर को बैंकिंग सर्विस पर हड़ताल का भी असर नजर आ रहा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने अपनी मांगों को लेकर इस दिन देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियनों की मांगों में पांच दिन का बैंकिंग सिस्टम लागू करना और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना की समीक्षा करना शामिल है।
हड़ताल का असर बैंक की ब्रांच में होने वाले कामकाज पर पड़ सकता है, खासकर उन जगहों पर जहां कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। ग्राहकों को कैश जमा करने और निकालने, पासबुक अपडेट, चेक से जुड़े काम, लॉकर एक्सेस, KYC, पेंशन डॉक्यूमेंट और कुछ लोन संबंधी सर्विस के लिए परेशानी या देरी का सामना करना पड़ सकता है। डिमांड ड्राफ्ट, ब्रांच अप्रूवल और अन्य कागजी काम होने में देरी हो सकती है। पब्लिक सेक्टर बैंक की ब्रांच के कामकाज पर असर ज्यादा रहेगा।
वहीं, डिजिटल बैंकिंग सर्विस आम तौर पर चालू रहने की उम्मीद है। ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के जरिए सामान्य लेनदेन कर सकेंगे। यानी हड़ताल का सबसे ज्यादा असर ब्रांच जाकर किए जाने वाले बैंकिंग कामों पर पड़ेगा।
11 सितंबर को जयपुर नगर निगम चुनाव के कारण जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।
12 सितंबर को तिरुभाव तिथि ऑफ श्रीमंत शंकरदेव के अवसर पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, गणेश पूजा और विनायक व्रत के चलते कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
15 सितंबर को संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के अवसर पर कुछ क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे।
21 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के अवसर पर कुछ राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा।
22 सितंबर को कर्म पूजा के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर संबंधित क्षेत्र में बैंक बंद रहेंगे।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!