Tuesday, 21 July 2026 | New Delhi, 28°C
For You Latest WORLD INDIA रायबरेली उत्तर प्रदेश फतेहपुर Uncategorized
Breaking
फतेहपुर

वृद्ध महिला ने बहु व बेटे पर जमीन कब्जाने और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप पुलिस ने शुरू की जांच

System Admin
21 July 2026 0 Comments 244 Views
वृद्ध महिला ने बहु व बेटे पर जमीन कब्जाने और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप पुलिस ने शुरू की जांच

फतेहपुर में एक वृद्ध महिला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बहु व बेटे पर उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता कनीज बेगम निवासी लाला बाज़ार ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2024 से उसके साथ लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। आरोप है कि मोहम्मद शाहनवाज, बहु शाहीन परवीन व अन्य लोग के द्वारा उनके बीमारी का फायदा उठाते हुए उनकी जमीन को कूट रचित तरीके से अपने नाम दान करवा लिया गया इसके बाद उनको भी घर से निकाल दिया गया अब वह अपनी पुत्री के यहां रहकर जीवन बसर कर रही है जब वह इस बात का विरोध करती है तो उन लोगों के द्वारा उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि पीड़िता ने कई बार संबंधित थाना और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वह लगातार उसे व बेटी को परेशान कर रहे हैं। महिला ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर विरोधियों  के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने, अवैध कब्जा हटवाने तथा उसे और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

About System Admin

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बिहार का मौसम, 22 जुलाई: 4 जिलों में भारी बारिश, पटना समेत इन जगहों पर आंधी-बिजली का अलर्ट हिमाचल में फटा बादल, देखते-देखते आधा दर्जन मकान जमींदोज; बड़ी तबाही का अंदेशा कल का मौसम, 22 जुलाई: बुधवार को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जोरदार बारिश का अलर्ट बिहार में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: पटना से औरंगाबाद, समस्तीपुर तक आज शाम भारी बारिश, आंधी-बिजली की चेतावनी Congress surprises Govt, its own MPs with protest at PM's doorstep; thousands regroup at CJP's Jantar Mantar protest site | LIVE ADGP M.R. Ajith Kumar submits explanation in YC workers assault case Kannur University Syndicate orders probe into K-Reap software issues Idukki district administration plans to set up CSTP plant to prevent wastewater from flowing into Periyar lake VIT partners with venture capital firms to invest in student startups बिहार का मौसम, 22 जुलाई: 4 जिलों में भारी बारिश, पटना समेत इन जगहों पर आंधी-बिजली का अलर्ट हिमाचल में फटा बादल, देखते-देखते आधा दर्जन मकान जमींदोज; बड़ी तबाही का अंदेशा कल का मौसम, 22 जुलाई: बुधवार को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जोरदार बारिश का अलर्ट बिहार में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: पटना से औरंगाबाद, समस्तीपुर तक आज शाम भारी बारिश, आंधी-बिजली की चेतावनी Congress surprises Govt, its own MPs with protest at PM's doorstep; thousands regroup at CJP's Jantar Mantar protest site | LIVE ADGP M.R. Ajith Kumar submits explanation in YC workers assault case Kannur University Syndicate orders probe into K-Reap software issues Idukki district administration plans to set up CSTP plant to prevent wastewater from flowing into Periyar lake VIT partners with venture capital firms to invest in student startups