Tuesday, 21 July 2026 | New Delhi, 28°C
For You Latest WORLD INDIA रायबरेली उत्तर प्रदेश फतेहपुर Uncategorized
Breaking
फतेहपुर

बंदूक के दम पर जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्धा ने डीएम से लगाई गुहार

System Admin
20 July 2026 0 Comments 380 Views
बंदूक के दम पर जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्धा ने डीएम से लगाई गुहार

फतेहपुर-अशोथर थाना क्षेत्र के बदलेवा डेरा मजरा सरकंडी निवासी एक वृद्ध विधवा महिला ने कुछ लोगों पर बंदूक और रायफल के बल पर उसकी खरीदी हुई कृषि भूमि पर कब्जा करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत पत्र सौंपते हुए निष्पक्ष जांच कराकर कब्जा हटवाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता सूरज कली ने आरोप लगाया कि उसने 8 अगस्त 2024 को तिवारीन डेरा, सरकंडी निवासी राजेश तिवारी और अखिलेश तिवारी से गाटा संख्या 3151 की भूमि विधिवत खरीदी थी। आरोप है कि इसके बाद गांव के ही प्रमोद तिवारी, रविशंकर उर्फ बट्टा तिवारी और आयुष तिवारी ने दबंगई के बल पर उक्त भूमि पर कब्जा कर लिया।
वृद्धा का कहना है कि जब उसने अपनी जमीन पर हो रहे कब्जे का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही बंदूक और रायफल लहराकर उसे और उसके इकलौते पुत्र को जान से मारने की धमकी दी। भय के कारण परिवार दहशत में है।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसने मामले की शिकायत अशोथर थाने में की थी, लेकिन आरोपियों के प्रभाव के चलते पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए हैं।
सूरज कली ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र के साथ बंदूक और रायफल लेकर धमकाने का वीडियो भी उपलब्ध कराया है। उन्होंने प्रशासन से भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

About System Admin

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बिहार का मौसम, 22 जुलाई: 4 जिलों में भारी बारिश, पटना समेत इन जगहों पर आंधी-बिजली का अलर्ट हिमाचल में फटा बादल, देखते-देखते आधा दर्जन मकान जमींदोज; बड़ी तबाही का अंदेशा कल का मौसम, 22 जुलाई: बुधवार को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जोरदार बारिश का अलर्ट बिहार में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: पटना से औरंगाबाद, समस्तीपुर तक आज शाम भारी बारिश, आंधी-बिजली की चेतावनी Congress surprises Govt, its own MPs with protest at PM's doorstep; thousands regroup at CJP's Jantar Mantar protest site | LIVE ADGP M.R. Ajith Kumar submits explanation in YC workers assault case Kannur University Syndicate orders probe into K-Reap software issues Idukki district administration plans to set up CSTP plant to prevent wastewater from flowing into Periyar lake VIT partners with venture capital firms to invest in student startups बिहार का मौसम, 22 जुलाई: 4 जिलों में भारी बारिश, पटना समेत इन जगहों पर आंधी-बिजली का अलर्ट हिमाचल में फटा बादल, देखते-देखते आधा दर्जन मकान जमींदोज; बड़ी तबाही का अंदेशा कल का मौसम, 22 जुलाई: बुधवार को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जोरदार बारिश का अलर्ट बिहार में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: पटना से औरंगाबाद, समस्तीपुर तक आज शाम भारी बारिश, आंधी-बिजली की चेतावनी Congress surprises Govt, its own MPs with protest at PM's doorstep; thousands regroup at CJP's Jantar Mantar protest site | LIVE ADGP M.R. Ajith Kumar submits explanation in YC workers assault case Kannur University Syndicate orders probe into K-Reap software issues Idukki district administration plans to set up CSTP plant to prevent wastewater from flowing into Periyar lake VIT partners with venture capital firms to invest in student startups