Tuesday, 21 July 2026 | New Delhi, 28°C
For You Latest WORLD INDIA रायबरेली उत्तर प्रदेश फतेहपुर Uncategorized
Breaking
INDIA

राम मंदिर से चंपत राय की छुट्टी ! Ram Mandir Update

System Admin
06 July 2026 0 Comments 55 Views
राम मंदिर से चंपत राय की छुट्टी ! Ram Mandir Update

Ram Mandir Update: राम मंदिर से चंपत राय की छुट्टी !

चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट लिखाने वाले कृष्ण मोहन को मिली कमान !

जो पाप से जुड़ा है, उसे सजा दिलाएंगे

राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत की जगह महासचिव बने कृष्ण मोहन 

कृष्ण मोहन ने ही चोरी की लिखाई थी रिपोर्ट

पूर्व आईएफएस कृष्ण मोहन का है RSS से गहरा नाता

आज बात करेंगे राम मंदिर की…चंपत राय की महासचिव पद से छुट्टी की …चंदा चोरी के बीच राम मंदिर ट्रस्ट के बनाए नए महासचिव कृष्ण मोहन की

सोमवार 6 जुलाई को अयोध्या राम मंदिर में मैराथन बैठक में अमृत निकला है. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में चौतरफा घिरे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और दूसरे ट्रस्टी अनिल मिश्रा को बॉय-बॉय कर दिया गया है

अब पूर्व महासचिव चंपत राय की जगह अब कृष्ण मोहन जी ट्रस्ट का कामकाज देखेंगे.

अयोध्या में हुई श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में सबसे पहले चंदा चोरी पर दुख जताया गया. उसके फौरन बाद महासचिव चंपत राय और दूसरे ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंज़ूर कर लिया गया.

चंदा चोरी पर हुई मैराथन बैठक के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि पूरी तरह से आहत दिखे, उन्होंने कहाकि सभी लोग राम मंदिर चढ़ावा चोरी से आहत हैं

इसी प्रेस कॉन्फ्रेन्स में ही गोविंद देव गिरि ने एलान किया कि चंपत राय की राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से छुट्टी कर दी गई है. उनकी जगह मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव बनाया गया है

भारतीय वन सेवा के अधिकारी रहे कृष्ण मोहन श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं . कृष्ण मोहन

RSS से जुड़े में कृष्ण मोहन यूपी के हरदोई के रहने वाले हैं.

ये वहीं कृष्ण मोहन हैं, जिनकी शिकायत पर राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का केस दर्ज हुआ था

बैठक के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि दान चोरी के दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले.

बैठक में दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा देने की मांग उठी. बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास समेत सात परमानेंट सदस्य शामिल रहे

वहीं बैठक से पहले राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि, ‘जो पाप से जुड़ा है, उसे सजा दिलाएंगे.

गौर करें तो इस मामले की जांच कर रही एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज होने के बाद 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये लोग तरह-तरह के खुलासे कर रहे हैं.

#Whoiskrishnamohan

#Rammandirtrust #champatrai

#RamMandir #AyodhyaRamMandir #KrishnaMohan

About System Admin

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बिहार का मौसम, 22 जुलाई: 4 जिलों में भारी बारिश, पटना समेत इन जगहों पर आंधी-बिजली का अलर्ट हिमाचल में फटा बादल, देखते-देखते आधा दर्जन मकान जमींदोज; बड़ी तबाही का अंदेशा कल का मौसम, 22 जुलाई: बुधवार को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जोरदार बारिश का अलर्ट बिहार में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: पटना से औरंगाबाद, समस्तीपुर तक आज शाम भारी बारिश, आंधी-बिजली की चेतावनी Eight-year-old from Thrissur scales North Africa’s highest peak Hospitals must not function as an extension of law enforcement: Safdarjung Hospital resident doctors Rahul, Priyanka, Akhilesh detained from near PM's residence, Sonia reaches Mandir Marg PS; thousands regroup at CJP's Jantar Mantar protest site | LIVE Hyderabad protests back Wangchuk, slam Delhi police crackdown Atchannaidu urges greater central support for agriculture in Andhra Pradesh बिहार का मौसम, 22 जुलाई: 4 जिलों में भारी बारिश, पटना समेत इन जगहों पर आंधी-बिजली का अलर्ट हिमाचल में फटा बादल, देखते-देखते आधा दर्जन मकान जमींदोज; बड़ी तबाही का अंदेशा कल का मौसम, 22 जुलाई: बुधवार को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जोरदार बारिश का अलर्ट बिहार में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: पटना से औरंगाबाद, समस्तीपुर तक आज शाम भारी बारिश, आंधी-बिजली की चेतावनी Eight-year-old from Thrissur scales North Africa’s highest peak Hospitals must not function as an extension of law enforcement: Safdarjung Hospital resident doctors Rahul, Priyanka, Akhilesh detained from near PM's residence, Sonia reaches Mandir Marg PS; thousands regroup at CJP's Jantar Mantar protest site | LIVE Hyderabad protests back Wangchuk, slam Delhi police crackdown Atchannaidu urges greater central support for agriculture in Andhra Pradesh