Tuesday, 21 July 2026 | New Delhi, 28°C
For You Latest WORLD INDIA रायबरेली उत्तर प्रदेश फतेहपुर Uncategorized
Breaking
INDIA

आग से 15 बच्चों की मौत ! लखनऊ में भीषण अग्निकांड…Massive Fire In Lucknow

System Admin
22 June 2026 0 Comments 276 Views
आग से 15 बच्चों की मौत ! लखनऊ में भीषण अग्निकांड…Massive Fire In Lucknow

Massive Fire In Lucknow: क्या सरकार नहीं करा सकती थी होलिकॉप्टर से पानी का छिड़काव

लखनऊ में आग की लपटों से 15 बच्चों की जान चली गई…इस भीषण अग्निकांड में 5 बच्चे बुरी तरह से जख्मी हुए हैं

राजधानी लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ने इसकी पुष्टि की है. मेडिकल सुप्रिंटेंडेट डॉ. अमिय अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है.

डॉ. अमिय अग्रवाल ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहाकि 15 बच्चे मृत अवस्था में लाए गए थे. इसके साथ ही इस हादसे के शिकार 5 घायलों का यहां इलाज चल रहा है

इस भीषण अग्निकांड के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

सीएम योगी ने अपना अलीगढ़ दौरा रद्द कर घटना स्थल का मुआयना किया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों की हर संभव मदद की जाए

सीएम ने ये भी कहा है कि पीड़ित परिवारों के साथ सरकार खड़ी है, हम हर संभव मदद करेंगे. योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना भी जताई.

इसके साथ ही ये भी कहा है कि इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई होगी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताई है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है

लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से कई जानें चली गईं. यह अत्यंत पीड़ादायक है.

इस हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है.

ये एक बेहद दुखद घटना है. इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जाँच होनी चाहिए

बच्चे किसी के भी घर के हो सकते थे. भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा.

यहां दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के बेड़े में कई अत्याधुनिक हेलिकॉप्टर हैं.

लखनऊ से सांसद और डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह के अंडर में लखनऊ में मिलिट्री और एयरफोर्स के कई हेलिकॉप्टर खड़े रहते हैं

क्या इनका इस्तेमाल जिंदा ही राख बन गए बच्चों को बचाने के लिए नहीं किया जा सकता था

सवाल तीखा है, मगर कहना ज़रूरी है… हेलिकॉप्टरों के ज़रिए सरकार कावड़ियों पर फूलों की बारिश करवा सकती है. कुंभ में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा करा सकती है

तो क्या लखनऊ की इस आग से बच्चों को बचाने के लिए क्या वो पानी का छिड़काव नहीं करा सकती है

 एक बार शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना.

#LucknowFireTragedy #LucknowFireAccident #JusticeForLucknowChildren #LucknowNews #PrayForLucknow 

About System Admin

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बिहार का मौसम, 22 जुलाई: 4 जिलों में भारी बारिश, पटना समेत इन जगहों पर आंधी-बिजली का अलर्ट हिमाचल में फटा बादल, देखते-देखते आधा दर्जन मकान जमींदोज; बड़ी तबाही का अंदेशा कल का मौसम, 22 जुलाई: बुधवार को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जोरदार बारिश का अलर्ट बिहार में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: पटना से औरंगाबाद, समस्तीपुर तक आज शाम भारी बारिश, आंधी-बिजली की चेतावनी Congress surprises Govt, its own MPs with protest at PM's doorstep; thousands regroup at CJP's Jantar Mantar protest site | LIVE ADGP M.R. Ajith Kumar submits explanation in YC workers assault case Kannur University Syndicate orders probe into K-Reap software issues Idukki district administration plans to set up CSTP plant to prevent wastewater from flowing into Periyar lake VIT partners with venture capital firms to invest in student startups बिहार का मौसम, 22 जुलाई: 4 जिलों में भारी बारिश, पटना समेत इन जगहों पर आंधी-बिजली का अलर्ट हिमाचल में फटा बादल, देखते-देखते आधा दर्जन मकान जमींदोज; बड़ी तबाही का अंदेशा कल का मौसम, 22 जुलाई: बुधवार को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट दिल्ली में कल का मौसम; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जोरदार बारिश का अलर्ट बिहार में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: पटना से औरंगाबाद, समस्तीपुर तक आज शाम भारी बारिश, आंधी-बिजली की चेतावनी Congress surprises Govt, its own MPs with protest at PM's doorstep; thousands regroup at CJP's Jantar Mantar protest site | LIVE ADGP M.R. Ajith Kumar submits explanation in YC workers assault case Kannur University Syndicate orders probe into K-Reap software issues Idukki district administration plans to set up CSTP plant to prevent wastewater from flowing into Periyar lake VIT partners with venture capital firms to invest in student startups