Friday, 24 July 2026 | New Delhi, 28°C
For You Latest Uttar Pradesh Technology Raebareli Raichur Bihar Delhi Maharashtra Business World news INDIA
Breaking
Lucknow

महिला दरोगा से फोन पर अश्लील बातें, भद्दी-भद्दी गालियां भी; घबराई SI ने कराई FIR

Ajay Tiwari
24 July 2026 0 24
महिला दरोगा से फोन पर अश्लील बातें, भद्दी-भद्दी गालियां भी; घबराई SI ने कराई FIR

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में तैनात एक महिला दरोगा को अंजान नंबरों से फोन कर धमकाया गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए एआई तकनीक से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। फोन पर अश्लील बातें कीं और भद्दी-भद्दी गालियां भी दी। धबराई पीड़ित महिला दरोगा की तहरीर पर हसनगंज पुलिस ने दो अज्ञात नंबर धारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हसनगंज कोतवाली में तैनात महिला दरोगा को 23 मई को अनीता मौर्या और दूसरे पक्ष की कीर्ति श्रीवास्तव व संदेश श्रीवास्तव के बीच हुए विवाद की जांच सौंपी गई थी। दोनों पक्षों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देने के साथ ही सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की थी। जांच में महिला दरोगा को अनीता मौर्या के आरोप सही मिले। इसके बाद 26 मई को कीर्ति श्रीवास्तव और संदेश श्रीवास्तव के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की रिपोर्ट हसनगंज कोतवाली में दर्ज की गई थी। पीड़ित दरोगा के अनुसार 23 जुलाई को उनके सीयूजी नंबर पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने पहले उक्त मामले की जानकारी मांगी।

मना करने पर आरोपी भड़क गया और अभद्र व अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकाने लगा। जब महिला दरोगा ने टोका तो आरोपी ने कहा कि वह एआई की मदद से उनकी अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। महिला दरोगा ने तुरंत कॉल काटकर उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके कुछ देर बाद दूसरे अंजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। इस बार भी फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने और परिवार को बदनाम करने की धमकी दी गई। घटना से घबराई महिला दरोगा ने इसकी जानकारी हसनगंज कोतवाली प्रभारी चितवन कुमार को दी।

उन्होंने बताया कि पहली कॉल की रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धमकी देने, गाली-गलौज और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर चितवन कुमार ने बताया कि दोनों नंबरों की सीडीआर और लोकेशन निकलवाई जा रही है। कॉल रिकॉर्डिंग को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सरकारी काम में बाधा डालने और महिला अधिकारी को धमकाने का मामला गंभीर है। एआई के जरिए अश्लील सामग्री बनाने की धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फोन करने वाले का संबंध 26 मई को दर्ज मुकदमे के आरोपियों से है या नहीं।

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
नवादा में पेड़ के नीचे खड़े लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, 4 की दर्दनाक मौत; मचा हाहाकार कल का मौसम, 25 जुलाई: शनिवार को इन इलाकों में होगी भारी बारिश, तेज हवाएं चलने की आशंका बिहार का मौसम, 25 जुलाई: पटना, गयाजी, बेगूसराय में झमाझम बारिश; 14 जिलों में आंधी, ठनका का भी अलर्ट Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, इन दो राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश Uttarakhand Weather: भूस्खलन और बिजली गिरने की चेतावनी, आज इन इलाकों में भारी बारिश Cracks deepen in AIADMK dissidents’ camp The Hindu Impact: High Court panel seeks reports on rescue of pregnant minor PM asks Ministers to get going on Instagram after raging students’ protest Woken from sleep to witness Wangchuk end fast, says Ladakh leader Centre sacks 47 NTA officials, tightens law to tackle paper leaks Cracks deepen in AIADMK dissidents’ camp The Hindu Impact: High Court panel seeks reports on rescue of pregnant minor PM asks Ministers to get going on Instagram after raging students’ protest Woken from sleep to witness Wangchuk end fast, says Ladakh leader Centre sacks 47 NTA officials, tightens law to tackle paper leaks नवादा में पेड़ के नीचे खड़े लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, 4 की दर्दनाक मौत; मचा हाहाकार कल का मौसम, 25 जुलाई: शनिवार को इन इलाकों में होगी भारी बारिश, तेज हवाएं चलने की आशंका बिहार का मौसम, 25 जुलाई: पटना, गयाजी, बेगूसराय में झमाझम बारिश; 14 जिलों में आंधी, ठनका का भी अलर्ट Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, इन दो राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश Uttarakhand Weather: भूस्खलन और बिजली गिरने की चेतावनी, आज इन इलाकों में भारी बारिश Cracks deepen in AIADMK dissidents’ camp The Hindu Impact: High Court panel seeks reports on rescue of pregnant minor PM asks Ministers to get going on Instagram after raging students’ protest Woken from sleep to witness Wangchuk end fast, says Ladakh leader Centre sacks 47 NTA officials, tightens law to tackle paper leaks Cracks deepen in AIADMK dissidents’ camp The Hindu Impact: High Court panel seeks reports on rescue of pregnant minor PM asks Ministers to get going on Instagram after raging students’ protest Woken from sleep to witness Wangchuk end fast, says Ladakh leader Centre sacks 47 NTA officials, tightens law to tackle paper leaks