Thursday, 12 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

कैंसर, कम उम्र में मेनोपॉज़ और 23 साल तक फ्रीज़ रहे एग्स से यूं हुआ स्वस्थ बच्चे का जन्म

Ajay Tiwari
12 October 2026 • 0 • 33
कैंसर, कम उम्र में मेनोपॉज़ और 23 साल तक फ्रीज़ रहे एग्स से यूं हुआ स्वस्थ बच्चे का जन्म

इमेज स्रोत, Sara Matthews

कसांद्रा बेकन 17 साल की थीं, तब पता चला कि उन्हें हॉजकिन लिंफोमा है. यह ख़ून के कैंसर की एक दुर्लभ बीमारी है.

शुरुआत में कीमोथेरेपी के एक दौर के बाद उनका कैंसर काबू में आ गया था. लेकिन एक साल बाद कैंसर लौट आया और इस बार वह पहले से ज़्यादा गंभीर था.

डॉक्टरों ने बेकन से कहा कि उन्हें तुरंत पहले से ज़्यादा तेज़ कीमोथेरेपी शुरू करनी होगी.

उन्होंने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के कार्यक्रम न्यूज़आवर से कहा, "उस उम्र में जब आप गाड़ी चलाना सीख रहे हों और स्कूल की आख़िरी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हों, तब आप इस तरह की स्थिति से नहीं गुज़रना चाहते. वह समय बहुत मुश्किल था."

बेकन उस समय किशोरावस्था थीं. इसके बावजूद वह सोच रही थीं कि इलाज का आगे चलकर उनके शरीर पर क्या असर होगा और भविष्य में मां बनने की उनकी संभावना को कैसे बचाया जा सकता है.

उनके पास अगले पीरियड तक इंतज़ार करने का समय नहीं था. अपने एग्स को निकालकर फ्रीज़ करने की प्रक्रिया के लिए यह इंतज़ार ज़रूरी था.

इसलिए बेकन ने एक दूसरा तरीक़ा अपनाने पर ज़ोर दिया. उस समय इस तरीक़े को प्रयोग के तौर पर देखा जाता था.

इसमें अंडाशय से अंडे बनाने वाले ऊतकों के कुछ हिस्से निकालकर फ्रीज़ किए जाते हैं और बाद में उन्हें दोबारा शरीर में लगाया जाता है.

बेकन के अंडाशय से निकाले गए ऊतकों के नमूनों को 23 साल तक फ्रीज़ करके रखा गया.

जब वह 44 साल की हुईं, तो ये ऊतक दोबारा उनके शरीर में लगाए गए. पिछले महीने उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. उनके बेटे का नाम लैंडन है.

माना जा रहा है कि लैंडन दुनिया के पहले ऐसे बच्चे हैं, जिनका जन्म 20 साल से ज़्यादा समय तक फ्रीज़ करके रखे गए अंडाशय के ऊतकों को दोबारा शरीर में लगाने के बाद हुआ है.

इमेज स्रोत, Kassandra Bacon

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

अपनी किशोरवस्था के दिनों को याद करते हुए बेकन कहती हैं कि वह हमेशा से मां बनना चाहती थीं.

जब उनके सामने यह संभावना आई कि शायद वह अपने बच्चे को जन्म नहीं दे पाएंगी, तो वह उम्मीद बचाए रखने के लिए कुछ भी करना चाहती थीं.

वह कहती हैं, "मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन मैं यह मानने के लिए तैयार नहीं थी कि अगर आगे चलकर वही हुआ, जिसका डर था और मैं प्राकृतिक तरीक़े से गर्भधारण नहीं कर पाई, तो मुझे उम्मीद देने के लिए कुछ भी नहीं किया जा सकता."

अंडे फ्रीज़ करना उन महिलाओं के लिए इस्तेमाल होने वाला एक आम तरीक़ा है, जिन्हें आगे चलकर प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करने में परेशानी हो सकती है.

लेकिन अंडे निकालने से पहले कई हफ़्तों तक हार्मोन के इंजेक्शन लेने पड़ते हैं. डॉक्टरों ने बेकन से कहा था कि उनके पास इतना समय नहीं है.

बेकन ने डॉक्टरों को इलाज शुरू होने से पहले उनके अंडाशय के कुछ ऊतक निकालने के लिए मनाया.

इसके बाद उन्हें डॉ. सारा मैथ्यूज़ मिलीं. वह ब्रिटेन के उन गिने-चुने सर्जनों में शामिल थीं, जो इस ख़ास तरह की सर्जरी कर सकती थीं.

डॉ. मैथ्यूज़ ने बेकन के अंडाशय से ऊतकों के चार छोटे नमूने निकाले.

लेकिन उस समय इस बात की कोई गारंटी नहीं थी कि इन ऊतकों की मदद से भविष्य में बच्चा पैदा हो पाएगा.

बेकन की जान बचाने के लिए उनका बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया गया और उन्हें कीमोथेरेपी दी गई. यह इलाज सफल रहा और वह एक बार फिर कैंसर से मुक्त हो गईं.

लेकिन जैसा डॉक्टरों को डर था, इस तेज़ इलाज से उनके अंडाशय को काफ़ी नुक़सान पहुंचा. बेकन 33 साल की उम्र में ही समय से पहले मेनोपॉज़ में चली गईं. यानी उनके मासिक धर्म बंद हो गए.

अब वह बच्चा चाहती थीं. इसके बाद उन्होंने ऐसा डॉक्टर खोजने के लिए दस साल तक कोशिश की, जो उनके फ्रीज़ किए गए स्वस्थ ऊतकों को दोबारा उनके शरीर में लगा सके.

जब बेकन के अंडाशय से ऊतक निकालने की सर्जरी हुई थी, तब ब्रिटेन में इस प्रक्रिया से जुड़ा क़ानून नहीं बना था.

इसका मतलब था कि उनके पास वे ज़रूरी काग़ज़ात नहीं थे, जिनकी 20 साल बाद अंडाशय के ऊतकों को दोबारा शरीर में लगाने के लिए ज़रूरत पड़ती.

इस पूरी कोशिश के दौरान डॉ. मैथ्यूज़ ने उनका साथ दिया. आख़िरकार उन्होंने इसराइल में एक ऐसा क्लीनिक खोजने में बेकन की मदद की, जो यह प्रक्रिया करने के लिए तैयार था.

फ्रीज़ किए गए ऊतक इसराइल के रमत गान शहर में स्थित शेबा मेडिकल सेंटर भेजे गए. लेकिन बेकन जिस प्रक्रिया का लंबे समय से इंतज़ार कर रही थीं, उसमें उस समय देरी हो गई, जब हमास के लड़ाकों ने सात अक्तूबर 2023 को इसराइल पर हमला किया.

इसके बाद इसराइल ने ग़ज़ा में बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी.

इमेज स्रोत, Kassandra Bacon

बेकन ने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस से कहा, "मैंने सोचा, क्या मेरी इकलौती उम्मीद भी ख़त्म हो जाएगी?"

मई 2024 में कुछ समय के लिए संघर्षविराम हुआ. इसकी वजह से बेकन इसराइल जा सकीं और सुरक्षित रूप से उनके ऊतकों को दोबारा शरीर में लगाया गया.

ब्रिटेन लौटने के लिए उनके विमान में बैठने के कुछ ही घंटों के भीतर संघर्षविराम ख़त्म हो गया.

वह कहती हैं, "ऐसी कहानी आप लिख भी नहीं सकते."

अंडाशय के ऊतकों को दोबारा शरीर में कैसे लगाया जाता है? सर्जन अंडाशय से अंडे बनाने वाले ऊतक के कुछ हिस्से निकालते हैं.

इन्हें प्रयोगशाला में फ्रीज़ करके तब तक रखा जाता है, जब तक मरीज़ बच्चा पैदा करने के लिए तैयार न हो जाए.

इन ऊतकों को दोबारा शरीर में लगाने की प्रक्रिया त्वचा का एक हिस्सा दूसरी जगह लगाने जैसी होती है.

फ्रीज़ किए गए ऊतक को पिघलाकर बचे हुए अंडाशय के ऊपर या उसके पास लगाया जाता है.

इसके बाद ये ऊतक आसपास की ख़ून की नसों से दोबारा जुड़ सकते हैं और अंडाशय हर महीने अंडा छोड़ना शुरू कर सकता है.

साल 2024 में हुए एक अध्ययन के मुताबिक़, 94 फ़ीसदी तक मामलों में महिलाओं का मासिक धर्म और अंडे बनने का चक्र दोबारा शुरू हो जाता है.

वहीं 2022 के एक दूसरे अध्ययन के मुताबिक़, अंडाशय के ऊतकों को दोबारा शरीर में लगाने के लगभग 28 फ़ीसदी मामलों में जीवित बच्चे का जन्म हुआ.

साल 2016 में दुबई की रहने वाली 24 साल की मोआज़ा अल मतरूशी को दुनिया की पहली ऐसी महिला माना गया था, जिन्होंने बच्चे को जन्म देने से पहले अपना अंडाशय फ्रीज़ करवाया था. उनका अंडाशय किशोरावस्था शुरू होने से पहले फ्रीज़ किया गया था.

अनुमान है कि दुनिया भर में अंडाशय के ऊतकों को दोबारा शरीर में लगाने के बाद 200 से ज़्यादा बच्चों का जन्म हो चुका है.

इमेज स्रोत, Sara Matthews

साल 2024 में ऊतकों को दोबारा शरीर में लगाए जाने के कुछ ही महीने बाद बेकन का मासिक धर्म लौट आया.

उन्होंने प्राकृतिक तरीक़े से गर्भधारण करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.

इसके बाद डॉक्टरों ने बेकन और उनके साथी को आईवीएफ़ कराने की सलाह दी.

दोनों ने तीन बार आईवीएफ़ कराया. आख़िरकार क्रिसमस के दिन, 2025 में बेकन के हाथ में गर्भधारण की पुष्टि करने वाला टेस्ट था.

वह कहती हैं, "19 साल की उम्र में मेरे शरीर में मां बनने की जो क्षमता थी, उसने 43 साल की उम्र में मुझे नई ज़िंदगी दी."

बेकन के बेटे लैंडन का जन्म इस साल सितंबर में हुआ. बेकन पिछले 25 साल से कैंसर से मुक्त हैं.

अपनी कहानी लोगों के साथ साझा करने के बाद बेकन को बड़ी संख्या में महिलाओं के संदेश मिले हैं. इन महिलाओं ने कहा कि उनकी कहानी से उन्हें हिम्मत मिली है.

डॉ. मैथ्यूज़ कहती हैं कि आजकल कैंसर से जूझ रहे कम उम्र के मरीज़ों के साथ भविष्य में माता-पिता बनने के विकल्पों पर बातचीत को पहले से ज़्यादा अहमियत दी जाती है.

इसकी एक वजह यह है कि बचपन में होने वाले कैंसर से उबरने की संभावना अब काफ़ी बेहतर हो गई है.

वह कहती हैं, "हम चाहते हैं कि ये बच्चे बड़े हों और सामान्य जीवन जिएं. अपना परिवार बना पाने की संभावना इस जीवन का एक बड़ा हिस्सा है."

बेकन की कहानी सुनने वाले दूसरे लोगों की तरह वह ख़ुद भी इस बात से हैरान हैं कि इतनी कम उम्र में उन्होंने कितनी हिम्मत और मज़बूत इरादा दिखाया था.

वह कहती हैं, "मैं अब भी ख़ुद को 18 साल की उम्र में रखकर सोचने की कोशिश करती हूं कि मैं इतनी कोशिश कैसे करती रही? मैं अपने फ़ैसले पर इतनी मज़बूती से कैसे डटी रही?"

"मुझे लगता है कि यह उन बातों में से एक है, जिसके लिए मुझे पीछे मुड़कर ख़ुद को धन्यवाद देना चाहिए."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
घर पर कब्जे की रंजिश में मुठभेड़, भाजपा नेता सर्वेश शुक्ला समेत कई पर रिपोर्ट • 5600 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपी पल्लेदारी के दौरान गिरफ्तार, अवैध लेनदेन सामने • डिज़ल की कीमत में सिर्फ ₹7 की बढ़ोतरी, बाकी बोझ सरकार ने उठाया: पीएम मोदी • PM मोदी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार, कहा कुछ लोग संविधान‑लोकतंत्र को अपनी जेब में समझते हैं • किसानों के हर खेत में सोलर पावर – पीएम मोदी ने उपकरण निर्माताओं से सौर‑संचालित मशीनें बनाने की अपील • Microsoft Outlook और 365 के सर्वर में गड़बड़ी, 1 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज • किसानों को सशक्त बनाए बिना विकसित भारत संभव नहीं – पीएम मोदी • पाँच प्रतिशत अहंकारी और 95 प्रतिशत PDA के बीच मुकाबला, सनातन धर्म पर अपमान • कानपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा, दो नए रोगी पुष्टि • ट्रम्प ने टिम कुक को CEO बनाने के समर्थन में कहा, Nvidia के शेयर 13% गिरकर 5% पर संभले • कानपुर में धर्म परिवर्तन के दबाव और महिला पर कैंची से हमला करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी • युवक को बेरहमी से पीटा, अधमरी हालत में स्कूटी से घसीटकर घर के बाहर फेंका; वीडियो आया सामने • छठ के घाटों पर गंदगी और सीवर का पानी: सफाई व रोशनी की व्यवस्था अधूरी • प्रशांत किशोर की मुलाकात चर्चा में, रोहिणी और लालू भी पहुंचे; जानिए क्या मामला? • यूएई, होर्मुज और फारस की खाड़ी में बनाए गए निशाना; सभी भारतीय नाविक सुरक्षित, भारत सतर्क • पहाड़ों से आने वाली पछुआ हवा गिराएगी प्रदेश में पारा, पांच डिग्री तक तापमान लुढ़कने के आसार; अलर्ट जारी • महंगे क्रीम को अलविदा! बेसन‑मलाई‑शहद से बनाएं नेचुरल उबटन • न्यूज़ीलैंड में भारत को 7 साल बाद इतिहास दोहराने का मौका, एक जीत से सीरीज अपने नाम • खेती, अन्नदाता, नई फसलों के साथ भविष्य की किसानी... पीएम मोदी ने आजतक के मंच पर बताया बदलते भारत का सफर • चौरीचौरा स्टेशन पर ट्रेन दुर्घटना पर चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई, 11 घंटे में ट्रैक बहाल • कोहरे के कारण फर्रुखाबाद‑छपरा एक्सप्रेस 34 दिन तक निरस्त • महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स पर एलर्जी की दवा लगाने का ट्रेंड, डॉक्टर क्या कह रहे हैं • रोहिणी ने ओवैसी पर तीखा हमला किया, अब्दुल के मुख्यमंत्री बनने पर सवाल उठाए • अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी, पांच लोग घायल • बिग बॉस 20 में स्काउट‑यंग के झगड़े के बाद स्काउट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट, सिर मुंडवाया • ठेकेदार पर क्यों भड़कीं डीएम मैडम?: बोलीं- क्या है भाई, आज शाम... रोज यही, मुझे नहीं सुनने ये बहाने; वीडियो • Nvidia के CEO जेनसन हुआंग को US कांग्रेस में गवाही देने के लिए बुलाया गया, अफेयर और राष्ट्रीय सुरक्षा जांच के बीच • ED ने आज़म खान को जेल से लखनऊ ले जाया, कहा ‘शिक्षा का मंदिर बनाने में गलती हुई’ • किसानों से मोदी का संदेश: गेहूं‑चावल‑गन्ने पर न रहें निर्भर, नई कृषि योजना का खुलासा • कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर महिला ट्रेन के बीच फँसी, आरपीएफ ने तुरंत बचाव किया • जालना के शेलवाड़ा गांव में लोटे में फँसा बंदर का बच्चा बचाया गया • मणिपुर के कांगपोकपी में कुकी महिला की मौत, 48‑घंटे का बंद और सुरक्षा बल हटाने की मांग • गुजरात को राज्य‑रैंकिंग में पहला स्थान, दिल्ली की सत्ता ने नहीं दिया सम्मान • युवराज सिंह ने पहली बार फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में चयनित, एनडीए में 228वीं रैंक • बलिराजगढ़ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पास में एएसआई का रिवॉल्वर और दस्तावेज बरामद • मोबाइल पर बातचीत कटने के बाद प्रेमिका ने सड़क पर प्रेमी के ट्रक के सामने लेटी, फिर हुआ यह सब • PM मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज किया, पूछा- सत्ता में रहते लोकतंत्र की याद क्यों नहीं आती? • गलौज के विवाद में खूनी वारदात! एक युवक की हत्या, दूसरा जिंदगी-मौत से जूझ रहा • बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ी, हाईवे पर जाम और यात्रियों का शेड्यूल बिगड़ा • परिसीमन पर फिर से सियासी संघर्ष: अमित शाह पर जयराम रमेह के आरोप • घर पर कब्जे की रंजिश में मुठभेड़, भाजपा नेता सर्वेश शुक्ला समेत कई पर रिपोर्ट • 5600 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपी पल्लेदारी के दौरान गिरफ्तार, अवैध लेनदेन सामने • डिज़ल की कीमत में सिर्फ ₹7 की बढ़ोतरी, बाकी बोझ सरकार ने उठाया: पीएम मोदी • PM मोदी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार, कहा कुछ लोग संविधान‑लोकतंत्र को अपनी जेब में समझते हैं • किसानों के हर खेत में सोलर पावर – पीएम मोदी ने उपकरण निर्माताओं से सौर‑संचालित मशीनें बनाने की अपील • Microsoft Outlook और 365 के सर्वर में गड़बड़ी, 1 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज • किसानों को सशक्त बनाए बिना विकसित भारत संभव नहीं – पीएम मोदी • पाँच प्रतिशत अहंकारी और 95 प्रतिशत PDA के बीच मुकाबला, सनातन धर्म पर अपमान • कानपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा, दो नए रोगी पुष्टि • ट्रम्प ने टिम कुक को CEO बनाने के समर्थन में कहा, Nvidia के शेयर 13% गिरकर 5% पर संभले • कानपुर में धर्म परिवर्तन के दबाव और महिला पर कैंची से हमला करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी • युवक को बेरहमी से पीटा, अधमरी हालत में स्कूटी से घसीटकर घर के बाहर फेंका; वीडियो आया सामने • छठ के घाटों पर गंदगी और सीवर का पानी: सफाई व रोशनी की व्यवस्था अधूरी • प्रशांत किशोर की मुलाकात चर्चा में, रोहिणी और लालू भी पहुंचे; जानिए क्या मामला? • यूएई, होर्मुज और फारस की खाड़ी में बनाए गए निशाना; सभी भारतीय नाविक सुरक्षित, भारत सतर्क • पहाड़ों से आने वाली पछुआ हवा गिराएगी प्रदेश में पारा, पांच डिग्री तक तापमान लुढ़कने के आसार; अलर्ट जारी • महंगे क्रीम को अलविदा! बेसन‑मलाई‑शहद से बनाएं नेचुरल उबटन • न्यूज़ीलैंड में भारत को 7 साल बाद इतिहास दोहराने का मौका, एक जीत से सीरीज अपने नाम • खेती, अन्नदाता, नई फसलों के साथ भविष्य की किसानी... पीएम मोदी ने आजतक के मंच पर बताया बदलते भारत का सफर • चौरीचौरा स्टेशन पर ट्रेन दुर्घटना पर चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई, 11 घंटे में ट्रैक बहाल • कोहरे के कारण फर्रुखाबाद‑छपरा एक्सप्रेस 34 दिन तक निरस्त • महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स पर एलर्जी की दवा लगाने का ट्रेंड, डॉक्टर क्या कह रहे हैं • रोहिणी ने ओवैसी पर तीखा हमला किया, अब्दुल के मुख्यमंत्री बनने पर सवाल उठाए • अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी, पांच लोग घायल • बिग बॉस 20 में स्काउट‑यंग के झगड़े के बाद स्काउट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट, सिर मुंडवाया • ठेकेदार पर क्यों भड़कीं डीएम मैडम?: बोलीं- क्या है भाई, आज शाम... रोज यही, मुझे नहीं सुनने ये बहाने; वीडियो • Nvidia के CEO जेनसन हुआंग को US कांग्रेस में गवाही देने के लिए बुलाया गया, अफेयर और राष्ट्रीय सुरक्षा जांच के बीच • ED ने आज़म खान को जेल से लखनऊ ले जाया, कहा ‘शिक्षा का मंदिर बनाने में गलती हुई’ • किसानों से मोदी का संदेश: गेहूं‑चावल‑गन्ने पर न रहें निर्भर, नई कृषि योजना का खुलासा • कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर महिला ट्रेन के बीच फँसी, आरपीएफ ने तुरंत बचाव किया • जालना के शेलवाड़ा गांव में लोटे में फँसा बंदर का बच्चा बचाया गया • मणिपुर के कांगपोकपी में कुकी महिला की मौत, 48‑घंटे का बंद और सुरक्षा बल हटाने की मांग • गुजरात को राज्य‑रैंकिंग में पहला स्थान, दिल्ली की सत्ता ने नहीं दिया सम्मान • युवराज सिंह ने पहली बार फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में चयनित, एनडीए में 228वीं रैंक • बलिराजगढ़ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पास में एएसआई का रिवॉल्वर और दस्तावेज बरामद • मोबाइल पर बातचीत कटने के बाद प्रेमिका ने सड़क पर प्रेमी के ट्रक के सामने लेटी, फिर हुआ यह सब • PM मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज किया, पूछा- सत्ता में रहते लोकतंत्र की याद क्यों नहीं आती? • गलौज के विवाद में खूनी वारदात! एक युवक की हत्या, दूसरा जिंदगी-मौत से जूझ रहा • बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ी, हाईवे पर जाम और यात्रियों का शेड्यूल बिगड़ा • परिसीमन पर फिर से सियासी संघर्ष: अमित शाह पर जयराम रमेह के आरोप •