Friday, 24 July 2026 | New Delhi, 28°C
For You Latest Uttar Pradesh Technology Raebareli Raichur Bihar Delhi Maharashtra Business World news INDIA
Breaking
Ayodhya

मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे को मार डाला; गले में चाकू घोंपकर हत्या, पूरा परिवार सन्न

Ajay Tiwari
24 July 2026 0 23
मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे को मार डाला; गले में चाकू घोंपकर हत्या, पूरा परिवार सन्न

अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र के खाले का पुरवा में मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। बुधवार देर रात भोजन के दौरान दो भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि बड़े भाई अभिषेक सिंह उर्फ रणविजय सिंह (28) ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाया, जो छोटे भाई आदर्श प्रताप सिंह (25) के गले में घुस गया। गंभीर रूप से घायल आदर्श को श्रीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार चाकू का वार इतना गहरा था कि सांस की नली कट गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक और आरोपी के पिता सुरेश सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हैं। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। उनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि घटना के कुछ ही देर बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। परिवार मूल रूप से जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के टिकरी कला गांव का रहने वाला है, जबकि नौकरी के दौरान सुरेश सिंह ने अयोध्या के खाले का पुरवा में मकान बनवाया था।

वहीं दूसरी तरफ हैदरगंज थाना क्षेत्र के कुआंडाड गांव में जमीन को लेकर देर रात चले खूनी संघर्ष में बीच बचाव करने गये एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गये है। कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ जिले के पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में पुलिस ने सुरक्षा बढा दी है।

कुंआडाड गांव में बुधवार की देर रात्रि 10 बजे के आसपास राजकुमार पुत्र राम शरण और रामअनुज पुत्र राम शरण के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्ष अपने दरवाजे हटकर बगल के चौतूराम पुत्र राम बरन के घर के सामने पहुंच गये । जहां पर राजकुमार को दूसरे पक्ष के राम अनुज ने साथियों के साथ घेर कर हमला कर दिया । शोर सुनकर चौतूराम ने बीच बचाव करना चाहा तो अन्य लोग घेर कर राजकुमार चौतूराम, खुशी राम सहित अन्य को मारने पीटने लगे। जान बचाकर जब सभी घर में भागे तो घर के अंदर घुस कर राम अनुज ने साथियों के साथ परिवार की महिलाओं और बच्चों तक को नहीं बख्शा। इस खूनी संघर्ष में महिलाओं सहित कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गये तथा चौतूराम मरणासन्न हो गये।

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
नवादा में पेड़ के नीचे खड़े लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, 4 की दर्दनाक मौत; मचा हाहाकार कल का मौसम, 25 जुलाई: शनिवार को इन इलाकों में होगी भारी बारिश, तेज हवाएं चलने की आशंका बिहार का मौसम, 25 जुलाई: पटना, गयाजी, बेगूसराय में झमाझम बारिश; 14 जिलों में आंधी, ठनका का भी अलर्ट Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, इन दो राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश Uttarakhand Weather: भूस्खलन और बिजली गिरने की चेतावनी, आज इन इलाकों में भारी बारिश Cracks deepen in AIADMK dissidents’ camp The Hindu Impact: High Court panel seeks reports on rescue of pregnant minor PM asks Ministers to get going on Instagram after raging students’ protest Woken from sleep to witness Wangchuk end fast, says Ladakh leader Centre sacks 47 NTA officials, tightens law to tackle paper leaks Cracks deepen in AIADMK dissidents’ camp The Hindu Impact: High Court panel seeks reports on rescue of pregnant minor PM asks Ministers to get going on Instagram after raging students’ protest Woken from sleep to witness Wangchuk end fast, says Ladakh leader Centre sacks 47 NTA officials, tightens law to tackle paper leaks नवादा में पेड़ के नीचे खड़े लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, 4 की दर्दनाक मौत; मचा हाहाकार कल का मौसम, 25 जुलाई: शनिवार को इन इलाकों में होगी भारी बारिश, तेज हवाएं चलने की आशंका बिहार का मौसम, 25 जुलाई: पटना, गयाजी, बेगूसराय में झमाझम बारिश; 14 जिलों में आंधी, ठनका का भी अलर्ट Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, इन दो राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश Uttarakhand Weather: भूस्खलन और बिजली गिरने की चेतावनी, आज इन इलाकों में भारी बारिश Cracks deepen in AIADMK dissidents’ camp The Hindu Impact: High Court panel seeks reports on rescue of pregnant minor PM asks Ministers to get going on Instagram after raging students’ protest Woken from sleep to witness Wangchuk end fast, says Ladakh leader Centre sacks 47 NTA officials, tightens law to tackle paper leaks Cracks deepen in AIADMK dissidents’ camp The Hindu Impact: High Court panel seeks reports on rescue of pregnant minor PM asks Ministers to get going on Instagram after raging students’ protest Woken from sleep to witness Wangchuk end fast, says Ladakh leader Centre sacks 47 NTA officials, tightens law to tackle paper leaks