Monday, 16 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

पंजाब में सीजेपी के 'स्कूल ऑडिट' पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल, कहा- ऐसी हिम्मत...

Ajay Tiwari
12 September 2026 • 0 • 14
पंजाब में सीजेपी के 'स्कूल ऑडिट' पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल, कहा- ऐसी हिम्मत...

इमेज स्रोत, ANI

कांग्रेस ने हाल ही में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को पंजाब का पार्टी प्रभारी बनाया है.

2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं और इस वजह से राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं.

पार्टी प्रभारी बनते ही पायलट ने आम आदमी पार्टी शासित पंजाब में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'स्कूल ऑडिट' पर सवाल उठाए.

पायलट ने मांग की है कि कॉकरोच जनता पार्टी जिस साहस के साथ राज्य के दूसरे राज्यों के स्कूल का ऑडिट कर रही है वैसा ऑडिट वो पंजाब में क्यों नहीं कर रही है.

सचिन पायलट ने एक्स पर लिखा, "पंजाब या कहीं और स्कूलों का ऑडिट करने का स्वागत कोई भी करेगा. बस एक अनुरोध और सुझाव है कि पंजाब का ऑडिट उन्हीं नज़रों से, उन्हीं सवालों के साथ और उसी साहस से कीजिए, जिससे आप कहीं और की सरकारों का ऑडिट करते हैं. पंजाब को कोई विशेष छूट नहीं मिलनी चाहिए और आप को भी कोई दोस्ताना छूट नहीं मिलनी चाहिए."

पायलट की ये प्रतिक्रिया कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास की ओर से लुधियाना के तीन स्कूलों के 'ऑडिट' के बाद आई है.

इस 'ऑडिट' के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि लुधियाना के स्कूल ऑफ एमिनेंस में काफ़ी अच्छी सुविधा है. इन्फ़्रास्ट्रक्चर अच्छा है. स्विमिंग पूल है. बैडमिंटन कोर्ट है. विकलांग बच्चों के लिए रैंप और एआई लैब भी है. हालांकि, इस स्कूल और दो अन्य स्कूलों में कुछ दिक्कतें भी दिखीं. इनके बारे में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से बात हुई है. उन्होंने तुरंत इन्हें सुधारने का वादा किया है.''

सौरव दास के इस पोस्ट के बाद आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन स्कूलों की कमियां बताने के लिए सौरव दास का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इन्हें जल्दी ठीक कर लिया जाएगा.

इमेज स्रोत, Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर ये सवाल उठाए जाने लगे कि सीजेपी आम आदमी पार्टी के शासन वाले पंजाब को लेकर नरम रुख़ अपना रही है.

कुछ लोग सीजेपी पर आम आदमी पार्टी की 'बी टीम' होने का आरोप भी लगा रहे हैं.

पंजाब के स्कूलों के प्रति सीजेपी के इस कथित 'दोस्ताना रवैये' को कुछ लोग आम आदमी पार्टी और कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं के गठजोड़ के तौर पर भी देख रहे हैं.

इससे पहले अगस्त महीने में जब सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका राजस्थान के एक सरकारी स्कूल का 'ऑडिट' करने पहुंचे थे और आरोप लगाया था कि स्कूल ख़राब हालत में है और वहां तबेला चल रहा है.

उस दौरान उन पर हमले भी हुए थे. कॉकरोच जनता पार्टी का कहना था कि हमलावर बीजेपी के समर्थक थे.

कॉकरोच जनता पार्टी के पंजाब में किए गए स्कूल ऑडिट के बाद लोग समय-समय पर सीजेपी को आम आदमी पार्टी की ओर से मिल रहे समर्थन की ओर ध्यान दिला रहे हैं.

21 अगस्त को राजस्थान में स्कूल के ऑडिट के दौरान सीजेपी वॉलंटियर्स पर हमले के बाद केजरीवाल ने इसका वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "देश में क्या हो रहा है? बीजेपी के गुंडों ने सीजेपी के वॉलंटियर्स पर बेरहमी से हमला किया. उन्हें पीटा, उनके कपड़े फाड़ दिए और कार के शीशे तोड़ दिए. क्या यह सब इसलिए किया जा रहा है कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की मांग के लिए आवाज़ न उठा सकें?"

इमेज स्रोत, Getty Images

सीजेपी की शुरुआत से ही केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के दूसरे बड़े नेता और पार्टी से जुड़े लोग इसका समर्थन करते रहे हैं.

यह समर्थन उस समय से भी पहले शुरू हो गया था, जब दिल्ली में सीजेपी का आंदोलन बड़ा हो गया और जंतर-मंतर पर हर दिन हज़ारों लोग जुटने लगे.

नीट परीक्षा लीक के बाद शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हुए सीजेपी के आंदोलन के समय आम आदमी पार्टी के नेता इनका खुल कर समर्थन करते दिखे.

केजरीवाल ने ऑनलाइन इसका समर्थन किया और लोगों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की. बाद में जुलाई में वह दूसरे नेताओं के साथ प्रदर्शन स्थल पर भी पहुंचे थे.

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की डिग्री फ़र्जी होने का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर हो रहे हमले का भी अरविंद केजरीवाल ने विरोध किया था.

उन्होंने दीपके पर बने एक वीडियो को शेयर कर अपना समर्थन जताया था.

अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका, दोनों पहले आम आदमी पार्टी के लिए काम कर चुके हैं.

ये जुड़ाव कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान दिखा.

आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने 21 जुलाई को एक्स पर लिखा, "पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को संभालने की बुनियादी बातों को नज़रअंदाज़ किया. जब आप प्रदर्शनकारियों के नेतृत्व को भीड़ से अलग कर देते हैं, तो भीड़ दिशाहीन हो जाती है.''

ख़ुद को आम आदमी पार्टी का प्रवक्ता होने का दावा कर चुके अक्षय मराठे ने अभिजीत दीपके पर बनाई गई फ़िल्म के बारे में एक्स पर लिखा, ''अभिजीत दीपके इस शानदार 10 मिनट की फ़िल्म में अपनी कहानी बताते हैं, जिसे न्यूयॉर्क टाइम्स ने बनाया है. इन मुश्किल समय में कॉकरोच भारत की सबसे अच्छी तस्वीर पेश कर रहे हैं. इसे देखिए, आपको युवा भारतीयों पर गर्व होगा."

25 जुलाई को जब धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दिया, तब मराठे ने फेसबुक पर दीपके और आंदोलन से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "हम जीत गए.''

इमेज स्रोत, Getty Images

इस तरह के ट्वीट और बयानों को लोग सीजेपी को आप की ओर से मिल रहे समर्थन के तौर पर देख रहे हैं.

लेकिन आम आदमी पार्टी और सीजेपी पर नज़र रखने वाले कुछ विश्लेषक इससे इत्तेफ़ाक नहीं रखते.

वरिष्ठ पत्रकार विक्रांत यादव कहते हैं, ''सीजेपी ने जब जंतर-मंतर पर अपना आंदोलन शुरू किया था तो सबसे पहले समर्थन के लिए कांग्रेस से संपर्क किया था. लेकिन कांग्रेस उन्हें समर्थन नहीं दिया था. आंदोलनकारियों के समर्थन में सबसे पहले वहां दूसरी पार्टियों के नेता पहुंचे थे. आप के लोग वहां बाद में पहुंचे थे. इसलिए ये कहना ठीक नहीं है सीजेपी आप के कवर के तौर पर काम कर रही है.''

लेकिन सवाल ये है कि आम आदमी पार्टी और उसके नेता सीजेपी नेताओं और स्कूल ऑडिट के समर्थन में इतने मुखर क्यों दिखाई दे रहे हैं.

विक्रांत यादव कहते हैं, "आप राजनीतिक दल है. वो हर उस मुद्दे का समर्थन कर सकती है जो उसे राजनीतिक फ़ायदा पहुंचा सके. शिक्षा और स्वास्थ्य उसके कोर मुद्दे रहे हैं. इसलिए स्कूल ऑडिट का समर्थन करना उसके लिए स्वभाविक है.आम आदमी पार्टी इसलिए सीजेपी की ओर उठाए जा शिक्षा के मुद्दे का समर्थन कर रही है. उसे लगता है इन मुद्दों का समर्थन कर उसे राजनीतिक मजबूती मिल रही है.''

विक्रांत यादव का कहना है कि अतीत में अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका दोनों आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो आप के कवर के तौर पर काम कर रहे हैं.

सीजेपी की टीम ने पंजाब के साथ ही झारखंड और कर्नाटक के स्कूलों का भी दौरा किया था.

इसके बाद दीपके ने कहा कि पंजाब, झारखंड और कर्नाटक के मंत्रियों ने सीजेपी के नेताओं के साथ बैठक कर फीडबैक ध्यान से सुने और हालात सुधारने के वादे किए.

उन्होंने कहा, "ये राज्य सुधार करने का वादा करते हैं लेकिन जब हम भाजपा शासित राज्यों के स्कूल दिखाते हैं तो गुंडे क्यों? आप शिक्षा के इतने ख़िलाफ़ क्यों हैं?"

वरिष्ठ पत्रकार शरद गुप्ता का कहना है कि अभिजीत दीपके का ये बयान बताता है कि वो सिर्फ़ बीजेपी शासित राज्यों में ही 'स्कूल ऑडिट' के लिए नहीं जा रहे हैं. वो विपक्ष शासित राज्यों में भी जा रहे हैं लेकिन बीजेपी शासित राज्यों में उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है.

वो कहते हैं, ''ये ठीक है कि अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास का कभी आम आदमी पार्टी से जुड़ाव रहा है. वैसे तो आज विपक्ष में कई नेता ऐसे हैं जो कभी कांग्रेस के लिए काम कर चुके हैं. तो क्या आरोप लगाना ठीक है कि वो कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं.''

शरद गुप्ता के मुताबिक़, '' सीजेपी एक प्रेशर ग्रुप की तरह है. शिक्षा के मुद्दे पर उसे राजनीति से ऊपर उठकर हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है. अगर सीजेपी ने किसी राजनीतिक दल का समर्थन किया तो एक प्रेशर ग्रुप के तौर पर उसकी विश्वसनीयता ख़त्म हो जाएगी.''

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
Gen Z में FOMO से JOMO की ओर बदलाव, जीवनशैली में नया मोड़ • महाराष्ट्र में आया RDX घोड़ा, भीड़ ने किया उमंग से स्वागत • रामायण ने विश्व स्तर पर 'आरआरआर' और 'धुरंधर' को पीछे छोड़ा, 1300 करोड़ क्लब में प्रवेश • बांग्लादेश के गारमेंट श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने की मांग की, कई फैक्ट्री बंद • डेब्यू ODI में यश ठाकुर को फैन के बच्चे ने किया चौंका देने वाला पल • भाई के झगड़े को सुलझाने आई बहन ने गोली मारकर भाई की हत्या कर दी • मधुबनी व्रती नदी पार, भोजपुर में सोन घाट पर भीड़ • महादेव की कृपा पाने के लिए करें इसका पाठ • एनवीडिया में जेनसन हुआंग की वापसी पर चर्चा: सिलिकॉन वैली के दिग्गजों का वॉर रूम, एलोन मस्क भी साथ, चुनौती क्या है? • ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाया, छठ घाट टूटने के बाद भड़का बवाल • यूपी के सीएम योगी ने कहा: 2017 से पहले सरकार कानों में तेल डालकर बैठती थी, अब त्योहारों में सुरक्षा और व्यवस्था • अखिलेश यादव ने आगरा से दलित वोटों को जुटाने का संदेश दिया, यूपी चुनाव पूर्व • वृषभ राशि की लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, देखें बाकी राशियों के रिश्तों का हाल • Apple लॉन्च करेगा किफायती iPhone 18 और iPhone 18e • कानपुर के रामनारायण बाजार में अपार्टमेंट पर लगी तेज़ आग, महिला और बच्चे की मौत, तीन घायल • कुश्ती हाईवे पर मौतें: हर तीसरे दिन एक मृत्यु, अधिकारी अभी भी सो रहे, व्यापारी कहते हैं 'जान हथेली पर रखकर चलना • हूतियों ने सऊदी पर मिसाइल हमले का दावा किया: एयरपोर्ट व वित्तीय केंद्र पर निशाना • फ्लाई ऐश‑आधारित लोड‑बेयरिंग स्ट्रक्चर से 5 लाख में 3‑कमरे का घर, भूकंप से भी सुरक्षित • मौसम में बदलाव, दिल्ली में निर्जला व्रत समापन, शबनम हत्या केस, 45वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की झलक, छठ पूजा पर मेट्रो सेवाओं में बदलाव • PAK भारत भेज रहा वह मंत्री, जिसने सिंधु जल समझौते पर 'हाथ काटने' की धमकी दी • बड़े घर में ईगो सोता है, शादी की उम्र पर सवाल • मुजफ्फरपुर में छठ पूजा का चार दिवसीय महापर्व: सूर्योदय अर्घ्य से समाप्ति • अमेरिका में फिर से हजारों उड़ानें रद्द, क्या है वजह? • अंडर‑19 एशिया कप फाइनल में जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जश्न को पाकिस्तान के दिग्गज ने आलोचना की • यूपी में सपा‑कांग्रेस गठबंधन: दिल्ली में आज हो सकता है बड़ा फैसला, सीट बंटवारा कल से शुरू • ओवैसी ने खुलासा किया, चंद्रशेखर को सीएम चेहरा क्यों चुना • पाकिस्तान से 22 को एक और हिसाब बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया; अभिषेक और वैभव पर रहेगी नजर • माननीय की चेतावनी, मैडम का चौंकाने वाला निर्णय और मेज से बड़ा केक: तीन चर्चित राजनीतिक किस्से • जम्मू में परीक्षा में सेंध लगाने के आरोप में 14 गिरफ्तार, तीन एफआईआर दर्ज • चीन ने छठ को 'सूर्य पर्व' कहा, बधाई संदेश में सांस्कृतिक समानता पर ज़ोर • जब मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग: ऐतिहासिक मुलाक़ात का दुनिया पर क्या असर होगा? • 19 एशिया कप में भारत की जीत पर जश्न के तरीके पर पाकिस्तान से आलोचना • यूएन में मौत की सजा पर प्रस्ताव पास, भारत ने विरोध जताया, 33 देशों ने वोट में विरोध किया • यूपी में लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में छठ पूजा संपन्न • IPL 2027 के ऑक्शन से पहले चार बड़ी फ्रेंचाइजी की कप्तानी पर बहस • व्हाट्सएप पर आए नकली संदेश से हो सकता है आपका खाता खाली – तुरंत डिलीट करें • फिलीपींस में प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरा: 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट • ग्रैंड जूरी आज होगी बैठक, प्रमुख सामाजिक पहलों पर चर्चा • वाराणसी में 29 नवंबर से शतरंज का महाकुंभ: 30 लाख रुपये की इनामी ओपन नेशनल चैंपियनशिप • आंगनवाड़ी ग्रोथ चार्ट में 75 लाख बच्चे बाहर: मानक गड़बड़ी का खुलासा • Gen Z में FOMO से JOMO की ओर बदलाव, जीवनशैली में नया मोड़ • महाराष्ट्र में आया RDX घोड़ा, भीड़ ने किया उमंग से स्वागत • रामायण ने विश्व स्तर पर 'आरआरआर' और 'धुरंधर' को पीछे छोड़ा, 1300 करोड़ क्लब में प्रवेश • बांग्लादेश के गारमेंट श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने की मांग की, कई फैक्ट्री बंद • डेब्यू ODI में यश ठाकुर को फैन के बच्चे ने किया चौंका देने वाला पल • भाई के झगड़े को सुलझाने आई बहन ने गोली मारकर भाई की हत्या कर दी • मधुबनी व्रती नदी पार, भोजपुर में सोन घाट पर भीड़ • महादेव की कृपा पाने के लिए करें इसका पाठ • एनवीडिया में जेनसन हुआंग की वापसी पर चर्चा: सिलिकॉन वैली के दिग्गजों का वॉर रूम, एलोन मस्क भी साथ, चुनौती क्या है? • ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाया, छठ घाट टूटने के बाद भड़का बवाल • यूपी के सीएम योगी ने कहा: 2017 से पहले सरकार कानों में तेल डालकर बैठती थी, अब त्योहारों में सुरक्षा और व्यवस्था • अखिलेश यादव ने आगरा से दलित वोटों को जुटाने का संदेश दिया, यूपी चुनाव पूर्व • वृषभ राशि की लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, देखें बाकी राशियों के रिश्तों का हाल • Apple लॉन्च करेगा किफायती iPhone 18 और iPhone 18e • कानपुर के रामनारायण बाजार में अपार्टमेंट पर लगी तेज़ आग, महिला और बच्चे की मौत, तीन घायल • कुश्ती हाईवे पर मौतें: हर तीसरे दिन एक मृत्यु, अधिकारी अभी भी सो रहे, व्यापारी कहते हैं 'जान हथेली पर रखकर चलना • हूतियों ने सऊदी पर मिसाइल हमले का दावा किया: एयरपोर्ट व वित्तीय केंद्र पर निशाना • फ्लाई ऐश‑आधारित लोड‑बेयरिंग स्ट्रक्चर से 5 लाख में 3‑कमरे का घर, भूकंप से भी सुरक्षित • मौसम में बदलाव, दिल्ली में निर्जला व्रत समापन, शबनम हत्या केस, 45वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की झलक, छठ पूजा पर मेट्रो सेवाओं में बदलाव • PAK भारत भेज रहा वह मंत्री, जिसने सिंधु जल समझौते पर 'हाथ काटने' की धमकी दी • बड़े घर में ईगो सोता है, शादी की उम्र पर सवाल • मुजफ्फरपुर में छठ पूजा का चार दिवसीय महापर्व: सूर्योदय अर्घ्य से समाप्ति • अमेरिका में फिर से हजारों उड़ानें रद्द, क्या है वजह? • अंडर‑19 एशिया कप फाइनल में जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जश्न को पाकिस्तान के दिग्गज ने आलोचना की • यूपी में सपा‑कांग्रेस गठबंधन: दिल्ली में आज हो सकता है बड़ा फैसला, सीट बंटवारा कल से शुरू • ओवैसी ने खुलासा किया, चंद्रशेखर को सीएम चेहरा क्यों चुना • पाकिस्तान से 22 को एक और हिसाब बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया; अभिषेक और वैभव पर रहेगी नजर • माननीय की चेतावनी, मैडम का चौंकाने वाला निर्णय और मेज से बड़ा केक: तीन चर्चित राजनीतिक किस्से • जम्मू में परीक्षा में सेंध लगाने के आरोप में 14 गिरफ्तार, तीन एफआईआर दर्ज • चीन ने छठ को 'सूर्य पर्व' कहा, बधाई संदेश में सांस्कृतिक समानता पर ज़ोर • जब मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग: ऐतिहासिक मुलाक़ात का दुनिया पर क्या असर होगा? • 19 एशिया कप में भारत की जीत पर जश्न के तरीके पर पाकिस्तान से आलोचना • यूएन में मौत की सजा पर प्रस्ताव पास, भारत ने विरोध जताया, 33 देशों ने वोट में विरोध किया • यूपी में लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में छठ पूजा संपन्न • IPL 2027 के ऑक्शन से पहले चार बड़ी फ्रेंचाइजी की कप्तानी पर बहस • व्हाट्सएप पर आए नकली संदेश से हो सकता है आपका खाता खाली – तुरंत डिलीट करें • फिलीपींस में प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरा: 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट • ग्रैंड जूरी आज होगी बैठक, प्रमुख सामाजिक पहलों पर चर्चा • वाराणसी में 29 नवंबर से शतरंज का महाकुंभ: 30 लाख रुपये की इनामी ओपन नेशनल चैंपियनशिप • आंगनवाड़ी ग्रोथ चार्ट में 75 लाख बच्चे बाहर: मानक गड़बड़ी का खुलासा •