Wednesday, 04 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Agra

चेन्नई से आगरा, 2 हजार किमी का सफर... ऐसे खुला लाल सूटकेस का खूनी राज

Ajay Tiwari
02 September 2026 • 0 • 31
चेन्नई से आगरा, 2 हजार किमी का सफर... ऐसे खुला लाल सूटकेस का खूनी राज

तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में रखा एक लाल रंग का सूटकेस शायद आम यात्रियों के लिए महज एक लावारिस सामान था, लेकिन इसी सूटकेस ने एक ऐसी खौफनाक कहानी का खुलासा किया, जिसे सुनकर हर कोई दहल उठा. ट्रेन चेन्नई से दिल्ली के जाने के लिए रवाना हुई थी और जब ये ट्रेन करीब 2 हजार किलोमीटर का सफर करने के बाद आगरा पहुंची तो इस सूटकेस के अंदर का बंद राज खुल गया. जब सूटकेस खोला गया तो खूनी सच सामने आ गया. उसमें एक महिला के लाश के टुकड़े थे. यहीं से शुरू होती है ये कहानी.

तमिलनाडु एक्सप्रेस 3 अगस्त को चेन्नई सेंट्रल से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. दो दिन बाद यानी 5 अगस्त को उसे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचना था. इसी बीच तमिलनाडु एक्सप्रेस तय वक्त पर ग्वालियर पहुंची और जैसे ही ट्रेन वहां से चली तो एक मुसाफ़िर ने स्टाफ को शिकायत करते हुए बताया कि ट्रेन के पिछले हिस्से के जनरल कंपार्टमेंट में लाल रंग का एक ट्रॉली बैग लावारिस हालत में पड़ा है. उसके आसपास से बदबू आ रही है. 

जैसे ही ग्वालियर जीआरपी यानि गवर्मेंट रेलवे पुलिस को ये खबर मिली, तो फ़ौरन आगरा कंट्रोल रूम को इस बात की खबर दी गई. क्योंकि ट्रेन का अगला स्टॉपेज आगरा था. ग्वालियर से आगरा तक की दूरी एक घंटे में तय की जानी थी.

5 अगस्त की सुबह 5 बजे तमिलनाडु एक्सप्रेस ट्रेन आगरा कैंट के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची. जहां आगरा जीआरपी की टीम पूरी तैयारी के साथ तमिलनाडु एक्सप्रेस का इंतज़ार कर रही थी. सूचना के आधार पर अब रेलवे पुलिस की टीम उसी जनरल कंपार्टमेंट में दाखिल हुई. ख़बर सही निकली. कंपार्टमेंट के पिछले हिस्से में एक लाल रंग का ट्रॉली बैग रखा था. बैग के नीचे से शायद ख़ून रिस रहा था. रेलवे पुलिस ने ट्रॉली बैग को ख़ोलने का फैसला किया. फिर जैसे ही बैग खोला गया अंदर से वही बाहर आया, जिसका डर था. ट्रॉली बैग में एक लाश के टुकड़े थे.

लाश का चेहरा गायब था क्योंकि बैग में सिर था ही नहीं. अब बिना चेहरे वाली लाश के टुकड़े की शिनाख्त कैसे हो. फिर अब तक ये भी पता नहीं ता कि लाश वाला ये बैग ट्रेन में आया कहां से. इसे किस स्टेशन पर रखा गया. लेकिन तभी रेलवे पुलिस की नज़र उस रैपर पर पड़ी जिसमें लाश के टुकड़े लपेटे गए थे. उस रैपर पर चेन्नई के किसी प्रोडक्ट का लोगो लगा हुआ था.

अब इस सनसनीखेज मामले की तफ्तीश शुरु हुई. दो चीजें ये इशारा कर रहीं थी कि इस लाश का कोई ना कोई कनेक्शन चेन्नई से हो सकता है. पहली, जिस रैपर में लाश लिपटी थी उस पर चेन्नई का लोगो और दूसरी तमिलनाडू एक्सप्रेस चेन्नई से ही चलती है. आगरा पुलिस ने अब फौरन चेन्नई की जीआरपी से संपर्क साधा. ट्रेन नंबर 12621 तमिलनाडू एक्सप्रेस तीन अगस्त की रात 10 बजे चेन्नई रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. 

अब सबसे पहले पुलिस ने 3 अगस्त की रात चेन्नई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरु किया. ये देखने के लिेए कि जनरल अपार्टमेंट में लाल रंग की ट्रॉली बैग के साथ कौन मुसाफिर सवार हुआ. चेन्नई स्टेशन से ही सवार हुआ या फिर किसी और स्टेशन से. इधर इसी बीच चेन्नई के अलावा ग्वालियर और ग्वालियर से पहले के स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगालने में जुट चुकी थी.

पर कामयाबी चेन्नई रेलवे स्टेशन से ही मिली. तीन अगस्त की रात तमिलनाडू एक्सप्रेस जिस प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर खड़ी थी उस प्लेटफॉर्म पर दो लोग बिल्कुल वैसा ही ट्रॉली बैग लिए दिखाई देते हैं. इनमें से एक महिला थी और दूसरा पुरुष. हालाकि ये दोनों ट्रेन में सवार नहीं हुए यानि बैग ट्रेन के जनरल कंपार्टमेंट में रखने के बाद दोनों वापस चले गए. जब चेन्नई स्टेशन के बाकी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो पता चला कि ये दोनों गुडुवांचेरी से आने वाली एक ट्रेन से चेन्नई स्टेशन पहुंचे थे. 

अब पुलिस के पास कातिल के तौर पर दो चेहरे थे. कैमरे में कैद यही दो चेहरे. लेकिन ये कौन थे? इनका नाम क्या है? कहां रहते हैं? इसकी कोई जानकारी नहीं थी. पर चूंकि दोनों चेन्नई रेलवे स्टेशन पर दिखे तो पुलिस अंदाजा लगा रही थी कि ये चेन्नई में ही कहीं मिलेंगे. अब दोनों की तलाश शुरु होती है. वक्त बीतता जाता है. पर पुलिस ना उन दोनों को ढूंढ पाती है और ना ही ये पता लगा पाती है कि बैग में मिली लाश आखिर किसकी थी. हालांकि कोशिश जारी थी. 

पूरे 19 दिन बाद आखिरकार पुलिस को पहली कामयाबी हाथ लगी. कैमरे में कैद दोनों आरोपियों का पता मिल जाता है. पता चलता है कि ये दोनों चेन्नई के गुडुवांचेरी के एक घर में रहते हैं. पुलिस की टीम फ़ौरन उस घर पर दबिश डालती है. वो दोनों तो वहां नहीं मिलते लेकिन घर के अंदर पुलिस को जो कुछ मिलता है, उसे देखकर खुद पुलिस सिहर उठती है. 

असल में पुलिस जब उस घर में पहुंची तो आसपास भीड़़ इकट्ठी हो चुकी थी, जो जानना चाहती थी कि अंदर पुलिस क्यों है?  और उधर घर के अंदर मौजूद पुलिस घर का कोना-कोना तलाश रही थी. घर के बेड, फ्रिज, अलमारी जब सबकी तलाशी ले ली फिर भी कुछ नहीं मिला तब पुलिस किचन में दाखिल होती है. किचन में एक बड़ा सा बर्तन कहें, पतीला कहें या देग कहें रखा हुआ था. अब पुलिस ने जैसे ही उस बर्तन का ढकक्न हटाया खुद पुलिस सकते में आ गई. उस बर्तन के अंदर इंसानी सिर और लाश के कुछ टुकड़े थे.

अब पुलिस की टीम उस बर्तन को लेकर घर के बाहर आई. तब तक बर्तन मे इंसानी सिर और लाश के टुकड़े पड़े होने की खबर इलाके में फैल चुकी थी. इसके साथ ही आनन फानन में ये अफवाह उड़ गई कि इस बर्तन में इंसानी मांस को पकाया गया है. हालांकि बाद में खुद चेन्नई पुलिस ने इसे महज एक अफवाह बताया. वो घर जहां ये बर्तन मिला, वो मनिकउद्दीन लस्कर नाम के शख्स का था. जहां वो भगवती माझी नाम की महिला के साथ लिव-इन में रहता था. 

पुलिस ने जब आस पड़ोस में लोगों से मनिकउद्दीन के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि पिछले 20 दिनों से वो घर नहीं आया है. साथ ही भगवती भी तभी से गायब है. जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरें पड़ोसियों को दिखाई तो उन्होने फ़ौरन पहचान लिया कि ये मनिकउद्दीन और भगवती ही है. इसी दौरान पड़ोसियों ने ये बताया कि करीब महीने भर पहले उसी घर में एक और महिला किराए पर रहने आई थी. उसका नाम हयात उन निशा था. वो भी पिछले 20 दिनों से गायब है. ऐसे में सवाल उठना लाजमि था कि क्या ट्रॉली बैग में मिली लाश हयात उन निशा की थी?

अब पुलिस गुडुवांचेरी में तफ्तीश आगे बढ़ा ही रही थी कि तभी लोकल पुलिस से जानकारी मिली कि हयात उन निशा की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखाने एक लड़का आया था. पुलिस ने जब वो रिपोर्ट पढ़ी तो पता चला कि रिपोर्ट लिखाने वाला 17 साल का एक लड़का है और हयात उन निशा उसकी मां है. अब पुलिस ने हयात उन निशा के बेटे से पूछताछ की तो आधी कहानी सामने आ गई. 

वो आधी कहानी ये थी कि हयात उन निशा उड़ीसा के जगतसिंहपुर की रहने वाली थी. चेन्नई में एक कंपनी में नौकरी करती थी. बेटा साथ रहा करता था. लेकिन फिर हयात उन निशा मनिकउद्दीन के करीब आ गई. बेटे को ये बात पसंद नहीं आई. अब वो मां से अलग रहने लगा. और मां मनिकउद्दीन के साथ उसी के घर में किराएदार के तौर पर रहने लगी. हालांकि मनिकउद्दीन पहले से ही भगवती के साथ लिव-इन में रह रहा था. पर अब हयात के साथ भी उसके रिश्ते बन चुके थे.

अब चेन्नई पुलिस की एक टीम फौरन उड़ीसा के लिए रवाना होती है. जगतसिंहपुर जाने के बाद ये साबित हो जाता है कि आगरा रेलवे स्टेशन पर बैग में जो लाश मिली थी, वो हयात उन निशा की ही थी. गुडुवांचेरी के जिस घर में बर्तन में इंसानी सिर मिला उससे ये भी साबित हुआ कि हयातुन निशा का कत्ल उसी घर मे किया गया था. कत्ल के बाद बैग में आधी अधूरी लाश डालकर मनिकउद्दीन और भगवती चेन्नई रेलवे स्टेशन पहुंचे और फिर तमिलनाडू एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कंपार्टमेंट में बैग रखकर वहां से निकल गए. फिलहाल वो दोनों ही फरार हैं. पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए एक साथ कई जगहों पर दबिश डाल रही है.

अब जब तक मनिकउद्दीन और भगवती गिरफ्त में नहीं आ जाते तब तक कहानी का क्लाइमेक्स अधूरा ही रहेगा. क्लाइमेक्स ये कि आखिर हयात का कत्ल क्यों हुआ. चेन्नई से आगरा तक के इस सफर की असलियत क्या थी? इसी असलियत का पता लगाने चेन्नई पुलिस चेन्नई से 2000 किमी दूर मणिपुर पहुंची. मणिपुर में जीरीबाम में मनिकुद्दीन और भगवती के छुपने की खबर मिली थी. खबर तो पक्की थी. पर दोनों मिल नहीं रहे थे. 

पूरे सात दिन लग गए चेन्नई पुलिस की टीम जीरीबाम के इलाके में भटकती रही. फिर आखिरकार 28 अगस्त को कामयाबी मिली. दोनों उसी जीरीबाम इलाके से पकड़े गए. उन दोनों को मणिपुर की एक कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया और फिर उन्हें चेन्नई लाया गया. चेन्नई पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में दोनों ने जो कहानी सुनाई वो कुछ यूं थी- 

चेन्नई के करीब गुडुवांचेरी के इस घर में दो महीने पहले हयात उन निशा बतौर किराएदार रहने आई थी. उस घर में दो कमरे थे. एक कमरे में मनिकुद्दीन और भगवती रहते थे. दूसरे कमरे में हयात. हयात के पास पिछली नौकरी के करीब 4 लाख रुपये बैंक में मौजूद थे. इसके अलावा उसके पास सोने के कुछ जेवर भी थे. हयात उन निशा की शिनाख्त होने के बाद चेन्नई पुलिस ने जब तफ्तीश की, तो पाया कि उसके बैंक के पैसे और जेवर दोनों गायब हैं. 

चेन्नई पुलिस सूत्रों के मुताबिक मनिकुद्दीन और भगवती ने उन्हीं पैसों के लिए हयात उन निशा को घर के अंदर ही मार डाला. फिर लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसके कई टुकड़े किए. पर टुकड़े किेए जाने के बाद भी लाश एक बैग में नहीं आ रही थी. लिहाजा, आधी लाश बैग में भर कर दोनों ने उसे चेन्नई से नई दिल्ली जाने वाली तामिलनाडु एक्सप्रेस में रख दिया और गायब हो गए.

दोनों की प्लानिंग गजब थी. लेकिन दोनों ये भूल गए कि रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं. फिर दोनों ने अपने चेहरे भी नहीं छुपाए थे. लिहाजा, कैमरे में कैद हो गए. दोनों ने दूसरी गलती ये की कि लाश को जिस रैपर में लपेटा, उसमें चेन्नई की एक कंपनी का लोगो था. और बस यही दो चीजें आखिरकार उनकी गिरफ्तारी की वजह बन गई और इस तरह चेन्नई टू आगरा के सफर के साथ-साथ ये कहानी भी अपने अंजाम तक जा पहुंची.

(आगरा से अरविंद शर्मा और चेन्नई से प्रमोद माधव का इनपुट)

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, दिल्ली में पूछताछ; ED ने कस्टडी की मांग • 68,500 सहायक शिक्षक के उम्मीदवारों ने SCERT कार्यालय घेरा, आठ साल के इंतजार के बाद नियुक्ति की मांग • भाजपा किसी राजपूत को इतना महत्व दे रही है?'- राजीव प्रताप रूडी ने गतिरोध को किया उजागर • निर्मला सप्रे के दलबदल मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, विधानसभा अध्यक्ष दो महीने में लें फैसला • बरेली होकर 12 और त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन, समय सारिणी जारी; यात्रियों को मिलेगी राहत • मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचे सरपंच, कार्यस्थलों तक जांच की मांग • चुनाव हार के बाद ट्रम्प ने डेमोक्रेट्स के साथ सहयोग का इशारा किया • सद्भावना की खुशबू से महकेगा शहर, पुलाव वितरण आज; दिवाली कार्निवल का भी होगा आगाज • ईरान संघर्ष पर ट्रम्प की असफलता: हाउस‑सीनेट दोनों में नहीं मिला समर्थन, अतिआत्मविश्वास ने की हार • झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से हुई बच्ची की मौत: 10 मिनट में हाथ-पांव अकड़ गए • कुछ लोगों के लिए सिर्फ़ चार घंटे की नींद ही क्यों काफ़ी होती है? • बाइपास पर डंपर से टकराई रोडवेज बस, चालक-परिचालक समेत 16 लोग घायल, दो की हालत नाजुक • अमूल के घी‑मक्खन की कीमतों में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी • मिशिगन से जीतने वाले अब्दुल अल‑सईद: पहली मुस्लिम सीनेटर की कहानी • क्राउडस्ट्राइक ने लॉन्च किया AI किल स्विच फीचर: अनियंत्रित एआई एजेंट्स पर लगाएगा रोक, जानें कैसे करता है काम? • पेट्रोल लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा किसान, डीएम ने दिखाई दरियादिली, दिलाए 23 हजार रुपये और नौकरी • पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, नशे के आरोपियों को रुपये लेकर छोड़ने का आरोप; आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड • अमेरिका में रह रहे भारतीयों को किस बात की है चिंता? • UP जेल में बंदियों की मां-बाप से मिलने वाली जगह पर प्रेमिकाएं पहुंचीं, प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई • प्रोड्यूसर से हुई शादी, एक्ट्रेस ने नहीं चुने बच्चे, गोद ली कई जानवर • पिकअप की जोरदार भिड़ंत, एक किशोर ने मौके पर तोड़ा दम; दूसरे की अस्पताल में मौत • राहुल गांधी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर 'सुबह 11 बजे शराब की बू' का आरोप लगाया • मुंबई पुलिस ने सेल्फी के जोखिम पर दी चेतावनी, टाइगर श्रॉफ की फायरिंग घटना के बाद बॉलीवुड सितारों को किया सतर्क • विराट कोहली ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए पोंटिंग के बराबर रन, सचिन को पीछे छोड़ा • पाइपलाइन विस्फोट के बाद फिर कैसे हुआ गैस रिसाव? मुजफ्फरपुर में दहशत; उठे सुरक्षा पर सवाल • आरएसएस ने जेन‑जी के मुद्दों पर स्पष्ट रुख जताया • मैच के दौरान विराट कोहली की घड़ी टूट गई, फिर मिली – दर्शकों की प्रतिक्रिया • अग्निपथ योजना में 2 साल का अतिरिक्त सेवा अवधि, 75 % अग्निवीरों को मिलेगा विस्तार • आप का दिल्ली सरकार पर बड़ा आरोप: एक्यूआई कम दिखाकर लोगों की सेहत से हो रहा खिलवाड़, सीएम रेखा पर दर्ज हो केस • विनफास्ट ने 7‑सीटर EV की कीमत 4 लाख रुपये घटाकर बनाई किफायती विकल्प • 73 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 5-5 हजार रुपये', फडणवीस बोले- बाकी को दो दिन में मिलेगा पैसा • कैबिनेट ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए 17,314 करोड़ रुपये की दो योजनाओं को दी मंजूरी, जानिए क्या महत्वपूर्ण • राम के दर से पहले श्रद्धा और आध्यात्म, फिर सीएम योगी ने सुशासन और विकास का दिया संदेश • खेत देखने जा रहे किसान की हाईवा की टक्कर से मौत, मुआवजे के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण • नीतीश के सपनों को पूरा करने में जुटी सरकार, जानें सीएम सम्राट चौधरी ने मुलाकात के बाद क्या-क्या कहा? • राहुल गांधी ने संगरूर रैली में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को याद किया • बिहार में दर्दनाक हादसा: मिट्टी खोदते समय भरभराकर धंस गया टीला, तीन मासूम बच्चियों की मौत से गांव में मातम • रामायण का पहला दिन 160 करोड़ की ओपनिंग, गदर को पीछे छोड़ सकती है • सेंसेक्स 350 अंक उछला, निफ्टी 23900 के पार, अमेरिका के चुनावी नतीजों का क्या असर? • पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के कई ठिकानों पर निगरानी का छापा, महकमे में हड़कंप • सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, दिल्ली में पूछताछ; ED ने कस्टडी की मांग • 68,500 सहायक शिक्षक के उम्मीदवारों ने SCERT कार्यालय घेरा, आठ साल के इंतजार के बाद नियुक्ति की मांग • भाजपा किसी राजपूत को इतना महत्व दे रही है?'- राजीव प्रताप रूडी ने गतिरोध को किया उजागर • निर्मला सप्रे के दलबदल मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, विधानसभा अध्यक्ष दो महीने में लें फैसला • बरेली होकर 12 और त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन, समय सारिणी जारी; यात्रियों को मिलेगी राहत • मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचे सरपंच, कार्यस्थलों तक जांच की मांग • चुनाव हार के बाद ट्रम्प ने डेमोक्रेट्स के साथ सहयोग का इशारा किया • सद्भावना की खुशबू से महकेगा शहर, पुलाव वितरण आज; दिवाली कार्निवल का भी होगा आगाज • ईरान संघर्ष पर ट्रम्प की असफलता: हाउस‑सीनेट दोनों में नहीं मिला समर्थन, अतिआत्मविश्वास ने की हार • झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से हुई बच्ची की मौत: 10 मिनट में हाथ-पांव अकड़ गए • कुछ लोगों के लिए सिर्फ़ चार घंटे की नींद ही क्यों काफ़ी होती है? • बाइपास पर डंपर से टकराई रोडवेज बस, चालक-परिचालक समेत 16 लोग घायल, दो की हालत नाजुक • अमूल के घी‑मक्खन की कीमतों में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी • मिशिगन से जीतने वाले अब्दुल अल‑सईद: पहली मुस्लिम सीनेटर की कहानी • क्राउडस्ट्राइक ने लॉन्च किया AI किल स्विच फीचर: अनियंत्रित एआई एजेंट्स पर लगाएगा रोक, जानें कैसे करता है काम? • पेट्रोल लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा किसान, डीएम ने दिखाई दरियादिली, दिलाए 23 हजार रुपये और नौकरी • पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, नशे के आरोपियों को रुपये लेकर छोड़ने का आरोप; आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड • अमेरिका में रह रहे भारतीयों को किस बात की है चिंता? • UP जेल में बंदियों की मां-बाप से मिलने वाली जगह पर प्रेमिकाएं पहुंचीं, प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई • प्रोड्यूसर से हुई शादी, एक्ट्रेस ने नहीं चुने बच्चे, गोद ली कई जानवर • पिकअप की जोरदार भिड़ंत, एक किशोर ने मौके पर तोड़ा दम; दूसरे की अस्पताल में मौत • राहुल गांधी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर 'सुबह 11 बजे शराब की बू' का आरोप लगाया • मुंबई पुलिस ने सेल्फी के जोखिम पर दी चेतावनी, टाइगर श्रॉफ की फायरिंग घटना के बाद बॉलीवुड सितारों को किया सतर्क • विराट कोहली ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए पोंटिंग के बराबर रन, सचिन को पीछे छोड़ा • पाइपलाइन विस्फोट के बाद फिर कैसे हुआ गैस रिसाव? मुजफ्फरपुर में दहशत; उठे सुरक्षा पर सवाल • आरएसएस ने जेन‑जी के मुद्दों पर स्पष्ट रुख जताया • मैच के दौरान विराट कोहली की घड़ी टूट गई, फिर मिली – दर्शकों की प्रतिक्रिया • अग्निपथ योजना में 2 साल का अतिरिक्त सेवा अवधि, 75 % अग्निवीरों को मिलेगा विस्तार • आप का दिल्ली सरकार पर बड़ा आरोप: एक्यूआई कम दिखाकर लोगों की सेहत से हो रहा खिलवाड़, सीएम रेखा पर दर्ज हो केस • विनफास्ट ने 7‑सीटर EV की कीमत 4 लाख रुपये घटाकर बनाई किफायती विकल्प • 73 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 5-5 हजार रुपये', फडणवीस बोले- बाकी को दो दिन में मिलेगा पैसा • कैबिनेट ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए 17,314 करोड़ रुपये की दो योजनाओं को दी मंजूरी, जानिए क्या महत्वपूर्ण • राम के दर से पहले श्रद्धा और आध्यात्म, फिर सीएम योगी ने सुशासन और विकास का दिया संदेश • खेत देखने जा रहे किसान की हाईवा की टक्कर से मौत, मुआवजे के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण • नीतीश के सपनों को पूरा करने में जुटी सरकार, जानें सीएम सम्राट चौधरी ने मुलाकात के बाद क्या-क्या कहा? • राहुल गांधी ने संगरूर रैली में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को याद किया • बिहार में दर्दनाक हादसा: मिट्टी खोदते समय भरभराकर धंस गया टीला, तीन मासूम बच्चियों की मौत से गांव में मातम • रामायण का पहला दिन 160 करोड़ की ओपनिंग, गदर को पीछे छोड़ सकती है • सेंसेक्स 350 अंक उछला, निफ्टी 23900 के पार, अमेरिका के चुनावी नतीजों का क्या असर? • पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के कई ठिकानों पर निगरानी का छापा, महकमे में हड़कंप •