Monday, 16 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

चीन की ख़ुद की ज़रूरत क्या उसे भारत के क़रीब ला रही है?

Ajay Tiwari
13 September 2026 • 0 • 25
चीन की ख़ुद की ज़रूरत क्या उसे भारत के क़रीब ला रही है?

इमेज स्रोत, Getty Images

इस महीने की शुरुआत में किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित एससीओ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाने के पहले से ही ये कयास लगने लगे थे कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आ सकते हैं.

12 सितंबर को शी जिनपिंग ने ब्रिक्स की 18वीं बैठक के लिए नई दिल्ली पहुंचकर इन कयासों को सच साबित कर दिया.

ये पिछले सात सालों में जिनपिंग की पहली भारत यात्रा है.

15 जून 2020 को पूर्वी लद्दाख़ की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्तों में नरमी के संकेत तब मिले थे जब पीएम मोदी 2025 में एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने चीन पहुंचे थे.

सवाल ये है कि गलवान झड़प के बाद बढ़ी कड़वाहट के बाद ऐसा क्या हुआ कि जिनपिंग भारत आने के लिए तैयार हो गए.

विशेषज्ञों का कहना है इस सवाल का जवाब दुनिया के तेज़ी से बदलते जियोपॉलिटिकल हालात और चीन की अर्थव्यवस्था की बढ़ती चुनौतियों में छिपा है.

सीमा पर भले ही चीन और भारत कड़े प्रतिद्वंद्वी हों लेकिन व्यापार के मोर्चे पर वो बड़े कारोबारी साझेदार हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

भारत और चीन की सेनाओं के बीच कई बार तनाव रहा है लेकिन आपसी व्यापार पर इसकी छाप नहीं पड़ी है.

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

दोनों देशों के बीच 151.5 अरब डॉलर का व्यापार होता है. हालांकि 2025-26 में चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा बहुत बड़ा है. अब ये बढ़कर 112.16 अरब डॉलर से भी ज़्यादा का हो गया है.

भारत की औद्योगिक महत्वाकांक्षाएं काफ़ी हद तक चीनी तकनीक तक उसकी पहुंच पर निर्भर होती जा रही हैं.

भारत ने 2025 में चीन से करीब 57 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल उपकरण आयात किए.

यह आंकड़ा बताता है कि स्मार्टफ़ोन से लेकर टेलीकॉम नेटवर्क तक, इलेक्ट्रॉनिक्स की असेंबलिंग तक के लिए भारत चीनी कलपुर्ज़ों पर कितना निर्भर है. भारत का दवा उद्योग भी चीन पर काफ़ी निर्भर है और इसमें इस्तेमाल होने वाले ज़्यादातर एपीआई चीन से आयात किए जाते हैं.

दूसरी ओर, चीन भारत को अपने सामान के लिए बड़े मार्केट के तौर पर देखता है. 2025 में भारत में 15 करोड़ से भी ज़्यादा स्मार्टफ़ोन बिके. इनमें से 90 फ़ीसदी स्मार्टफ़ोन या उनके कलपुर्ज़े चीन से आयात किए गए थे. शाओमी, वीवो और ओप्पो जैसी चीनी मोबाइल कंपनियों के लिए भारतीय बाज़ार सोने की खान साबित हुए हैं.

चीन की नज़र भारत के कार मार्केट पर लगी हुई है, जहां 2025 में 45 लाख कारें बिकी हैं. साल 2020 से पहले भारत के स्टार्ट-अप ईकोसिस्टम में चीनी कंपनियों ने अरबों डॉलर लगाए थे

चीन के अलीबाबा ग्रुप और टेनसेंट होल्डिंग्स ने पेटीएम, ज़ोमैटो, ओला इलेक्ट्रिक और बाईजूज़ में भी काफ़ी फ़ंडिंग की थी.

लेकिन 2020 की झड़पों के बाद भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कई चीनी कंपनियों के निवेश को मंज़ूरी देने से इनकार कर दिया. वहीं चीन ने अपनी कंपनियों को भारत को रेयर अर्थ मैटेरियल, कारें बनाने के लिए मैग्नेट और दूसरी चीज़ें बेचने से रोकने की कोशिश की थी.

विशेषज्ञों का कहना है इस बीच, जियोपॉलिटिकल हालात तेज़ी से बदले. ट्रंप के टैरिफ़ और अमेरिका-ईरान युद्ध ने पूरी दुनिया में बिज़नेस सेंटिमेंट को बड़ा झटका दिया.

इमेज स्रोत, Getty Images

2025 में डोनाल्ड ट्रंप ने जब चीन पर टैरिफ़ लगाए, तब चीन की अर्थव्यवस्था पहले से ही धीमी विकास दर और बेरोज़गारी से जूझ रही थी.

फिर भी, इसने मज़बूती दिखाई, निर्यात को बढ़ावा दिया और लगभग पांच फ़ीसदी विकास दर हासिल की.

लेकिन देश के अंदर आर्थिक असंतोष बढ़ता जा रहा है.

चीन एक निर्यातक देश और उसके पास सामानों का सरप्लस है. लेकिन ईरान युद्ध के बाद दुनिया भर में सामान की मांग घटी है और पूरी दुनिया का सप्लायर चीन के लिए अपने सामान को खपाना मुश्किल हो रहा है.

चीन पर नज़र रखने वाले पत्रकारों का मानना है की चीन ट्रेड सरप्लस देश भले ही है लेकिन देश के अंदर सामान की मांग नहीं है.

चीन की ये समस्या उसकी अर्थव्यवस्था को धीमा कर रही है. और यहीं पर उसे भारत के बाज़ार की ज़रूरत है. भारत की 140 करोड़ की आबादी पहले से ही उसके लिए बड़ा मार्केट रही है और इस बाज़ार का दायरा लगातार बढ़ रहा है. भारतीय अर्थव्यवस्था जिस तेज़ी से बढ़ रही है उसमें चीन के सामान को खपाने की संभावना भी बढ़ रही है.

भारत सरकार की पहली तिमाही की 7.8 फ़ीसदी ग्रोथ के मुक़ाबले दूसरी छमाही में चीन की 4.7 फ़ीसदी की ग्रोथ रेट काफ़ी कम है. इसलिए चीन के लिए भारतीय बाज़ार की ग्रोथ काफी मायने रखती है.

इमेज स्रोत, Getty Images

धीमी होती अर्थव्यवस्था को देखते हुए चीन ने हाल में अपने आठ सरकारी बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों को लगभग 54 अरब डॉलर की नक़द मदद देने का फ़ैसला किया है ताकि फ़ाइनेंशियल सिस्टम मज़बूत हो और कंज़्यूमर डिमांड बढ़े.

बीबीसी संवाददाता लॉरा बिकर ने अपनी एक रिपोर्ट में चीन की घरेलू अर्थव्यवस्था की मुश्किलों का ज़िक्र किया है.

वो लिखती हैं, ''140 करोड़ से ज़्यादा लोगों की आबादी वाले इस देश में एक विशाल घरेलू मार्केट है लेकिन इसकी दिक़्क़त ये है कि आर्थिक हालात अनिश्चित होने के बावजूद लोग पैसा ख़र्च करना नहीं चाहते. चीन में घरेलू खपत की स्थिति ख़राब है. चीन के पास निर्यात के लिए पर्याप्त सामान है लेकिन देश के अंदर मांग बढ़ाने के मामले में वो कमज़ोर दिख रहा है.''

''इसकी वजह अमेरिका के साथ चीन का ट्रेड वॉर नहीं बल्कि इसके अंदरूनी आर्थिक हालात हैं. मिसाल के तौर पर चीन का भारी-भरकम हाउसिंग सेक्टर ध्वस्त हो गया है. एक समय में सस्ते क़र्ज़ की वजह से मज़बूत हुआ चीन का हाउसिंग सेक्टर अब ओवर सप्लाई का शिकार हो गया है. दूसरी ओर लोगों की जेब में पैसे नहीं हैं. हालात ये हैं कि चीन की पूरी आबादी भी देश भर के सभी ख़ाली अपार्टमेंटों को नहीं भर पाएगी.''

लॉरा बिकर की रिपोर्ट में बताया गया है कि चके पूर्व उप प्रमुख हे केंग ने दो साल पहले स्वीकार किया था कि फ़िलहाल 3 अरब लोगों के लिए पर्याप्त ख़ाली घर हैं.

लॉरा बिकर लिखती हैं कि मध्यमवर्गीय चीनी परिवारों को केवल मकानों की क़ीमतों की ही चिंता नहीं है.

''उन्हें इस बात की चिंता है कि क्या सरकार उन्हें पेंशन दे पाएगी. अगले दशक में, लगभग 3 करोड़ लोग, जिनकी उम्र वर्तमान में 50 से 60 वर्ष के बीच है, चीनी वर्कफ़ोर्स से बाहर हो जाएगी. सरकारी स्वामित्व वाली चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के 2019 के अनुमान के अनुसार, सरकारी पेंशन कोष 2035 तक समाप्त हो सकता है.''

''वो लिखती हैं कि लोगों को इस बात को लेकर भी चिंताएं हैं कि उनके बेटे-बेटियों और नाती-पोतों को नौकरी मिल पाएगी या नहीं, क्योंकि लाखों ग्रेजुएट नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं.''

अगस्त 2023 में प्रकाशित आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चीन के शहरी क्षेत्रों में 16 से 24 वर्ष की उम्र के पांच में से एक से अधिक व्यक्ति बेरोज़गार हैं. सरकार ने तब से युवा बेरोज़गारी के आंकड़े जारी नहीं किए हैं.

समस्या यह है कि चीन रातों-रात बदलाव करके अमेरिका को सामान बेचने से लेकर स्थानीय ख़रीदारों को सामान बेचने की ओर नहीं बढ़ सकता.

इमेज स्रोत, Getty Images

भारत में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में ईस्ट एशियन स्टडीज़ डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफ़ेसर अरविंद येलेरी कहते हैं कि गलवान झड़प के बाद भी चीन ने भारत के साथ क़ारोबार जारी रखा.

उन्होंने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, ''गलवान के बाद भारत के प्रतिबंधों के जवाब में वो भी प्रतिक्रिया में कड़े प्रतिबंध लगा सकता था लेकिन ऐसा नहीं किया. 2022, 2023, 2024 में चीन का भारत के साथ व्यापार लगातार बढ़ा है. चीन को ये अच्छी तरह पता है कि उसके टियर टू और टियर थ्री कारोबारी भारत के साथ व्यापार करते हैं और इससे उसके घरेलू मार्केट में पैसा आएगा. घरेलू मांग बढ़ाने में इससे काफ़ी मदद मिलेगी.''

वो कहते हैं, ''चीन के यूरोप और अमेरिका के साथ कारोबारी रिश्ते काफ़ी अच्छे रहे हैं. लेकिन 2017-18 के बाद वहां के बाज़ार में चीन के लिए संभावनाएं उतनी अच्छी नहीं रह गई हैं.''

अरविंद येलेरी कहते हैं, ''भारत अपने व्यापार को डाइवर्सिफ़ाई करना चाहता है लेकिन चीन को उसकी सीमाओं और संभावनाओं के बारे में पता है. इसलिए वो चाहता है कि भारत उस पर निर्भर रहे. इसलिए वो एक बंधे-बंधाए ग्राहक को भड़काना नहीं चाहता है. भारत के साथ जिस तरह से उसका व्यापार बढ़ रहा है उस हिसाब से ये अगले पांच-सात साल में 200 अरब डॉलर तक भी पहुंच सकता है.''

वो कहते हैं, ''चीन भारत के साथ एक दीर्घकालिक रणनीति पर भी काम कर रहा है. वो कारोबारी मोर्चे पर सहयोग बढ़ाकर जियोपॉलिटिकल और पॉलिटिकल मोर्चे पर भारत के साथ रिश्तों को सामान्य करना चाहता है.''

अरविंद येलेरी कहते हैं, ''चीन के पास भरपूर सरप्लस है. लेकिन सामान बनाने की लागतें लगातार बढ़ रही हैं. माल बनकर पड़ा है और घरेलू बाज़ार में मांग नहीं है. चीन चाहता है कि सरप्लस मार्केट को वर्ल्ड मार्केट में खपाया जाए और फिर पैसा घरेलू बाज़ार में मांग बढ़ाने में इस्तेमाल किया जाए. इसलिए उसे भारत जैसे विशाल बाज़ार वाले देश की ज़रूरत है.''

पिछले साल, भारत और चीन ने सीधी उड़ानें फिर शुरू की थीं. भारत ने चीनी बिज़नेस प्रोफे़शनलों के लिए वीज़ा प्रक्रिया आसान की थी. फिर भी भारत और चीन के बीच कारोबारी प्रतिद्वंद्विता इतनी आसानी से ख़त्म नहीं होगी.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा, ''चीन के अली पे को भारत के तत्काल भुगतान सिस्टम से जोड़ने के प्रस्ताव को मंज़ूरी देने से इनकार कर दिया गया है. चीन के एंट ग्रुप से जुड़ी इस पेमेंट सर्विस के राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के कारण रोका गया है.''

भारत सरकार एसएफ़आईओ की उस सिफ़ारिश पर भी विचार कर रही है, जिसमें चीनी मोबाइल कंपनी शाओमी के ख़िलाफ़ विस्तृत जांच की बात कही गई है.

इसी बीच, रॉयटर्स को एक भारतीय सूत्र ने बताया कि चीनी अधिकारियों ने कंपनियों से भारत को अहम तकनीक और बुनियादी ढांचा उपलब्ध न कराने को कहा है.

इनमें बंदरगाहों के उपकरण, सोलर पैनल और मोबाइल फ़ोन बनाने के लिए ज़रूरी उपकरण शामिल हैं. हालांकि रॉयटर्स ने जब चीन के वाणिज्य मंत्रालय से इस पर टिप्पणी करने को कहा उसने इससे इनकार कर दिया.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
उपजिला अधिकारी और विभागीय प्रमुखों के 55 ट्रांसफर, देखें नई लिस्ट • यूपी में हल्की बारिश, ठंडी हवाएँ और कोहरे का अलर्ट • दक्षिण में चक्रवात, पहाड़ों में बर्फबारी: ठंड में बढ़ी ठिठुरन, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी • कानपुर के रामनारायण बाजार में अपार्टमेंट पर लगी तेज़ आग, महिला और बच्चे की मौत, तीन घायल • कुश्ती हाईवे पर मौतें: हर तीसरे दिन एक मृत्यु, अधिकारी अभी भी सो रहे, व्यापारी कहते हैं 'जान हथेली पर रखकर चलना • ओवैसी ने खुलासा किया, चंद्रशेखर को सीएम चेहरा क्यों चुना • भाई के झगड़े को सुलझाने आई बहन ने गोली मारकर भाई की हत्या कर दी • Gen Z में FOMO से JOMO की ओर बदलाव, जीवनशैली में नया मोड़ • Apple लॉन्च करेगा किफायती iPhone 18 और iPhone 18e • अंडर‑19 एशिया कप फाइनल में जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जश्न को पाकिस्तान के दिग्गज ने आलोचना की • एनवीडिया में जेनसन हुआंग की वापसी पर चर्चा: सिलिकॉन वैली के दिग्गजों का वॉर रूम, एलोन मस्क भी साथ, चुनौती क्या है? • वाराणसी में 29 नवंबर से शतरंज का महाकुंभ: 30 लाख रुपये की इनामी ओपन नेशनल चैंपियनशिप • बांग्लादेश के गारमेंट श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने की मांग की, कई फैक्ट्री बंद • यूएन में मौत की सजा पर प्रस्ताव पास, भारत ने विरोध जताया, 33 देशों ने वोट में विरोध किया • PAK भारत भेज रहा वह मंत्री, जिसने सिंधु जल समझौते पर 'हाथ काटने' की धमकी दी • IPL 2027 के ऑक्शन से पहले चार बड़ी फ्रेंचाइजी की कप्तानी पर बहस • पाकिस्तान से 22 को एक और हिसाब बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया; अभिषेक और वैभव पर रहेगी नजर • 19 एशिया कप में भारत की जीत पर जश्न के तरीके पर पाकिस्तान से आलोचना • मधुबनी व्रती नदी पार, भोजपुर में सोन घाट पर भीड़ • ग्रैंड जूरी आज होगी बैठक, प्रमुख सामाजिक पहलों पर चर्चा • व्हाट्सएप पर आए नकली संदेश से हो सकता है आपका खाता खाली – तुरंत डिलीट करें • फिर भी बैंक खाता हो जाएगा खाली, साइबर ठगों ने निकाली नई तरकीब; बचने का जानें तरीका • उगते सूरज को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन, देशभर में भारी भीड़ • बिरसा मुंडा जयंती पर CM योगी ने छात्रों को दी नई सौगात • महादेव की कृपा पाने के लिए करें इसका पाठ • अमेरिका में फिर से हजारों उड़ानें रद्द, क्या है वजह? • मौसम में बदलाव, दिल्ली में निर्जला व्रत समापन, शबनम हत्या केस, 45वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की झलक, छठ पूजा पर मेट्रो सेवाओं में बदलाव • U19 एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया, यशवीर गौड़ ने जीत की खास वजह बताई • PM मोदी दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ASEAN‑India शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग • ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाया, छठ घाट टूटने के बाद भड़का बवाल • यूपी में सपा‑कांग्रेस गठबंधन: दिल्ली में आज हो सकता है बड़ा फैसला, सीट बंटवारा कल से शुरू • वृषभ राशि की लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, देखें बाकी राशियों के रिश्तों का हाल • फिलीपींस में प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरा: 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट • आंगनवाड़ी ग्रोथ चार्ट में 75 लाख बच्चे बाहर: मानक गड़बड़ी का खुलासा • जब मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग: ऐतिहासिक मुलाक़ात का दुनिया पर क्या असर होगा? • शोएब अख्तर ने सोनाली बेंद्रे को किया था शादी के लिए प्रपोज? • चीन ने छठ को 'सूर्य पर्व' कहा, बधाई संदेश में सांस्कृतिक समानता पर ज़ोर • जम्मू में सेना के जवानों के लिए बर्फीले पहाड़ों पर फिसलन से मुक्ति, विशेष स्की बूट उपलब्ध • मुजफ्फरपुर में छठ पूजा का चार दिवसीय महापर्व: सूर्योदय अर्घ्य से समाप्ति • बड़े घर में ईगो सोता है, शादी की उम्र पर सवाल • उपजिला अधिकारी और विभागीय प्रमुखों के 55 ट्रांसफर, देखें नई लिस्ट • यूपी में हल्की बारिश, ठंडी हवाएँ और कोहरे का अलर्ट • दक्षिण में चक्रवात, पहाड़ों में बर्फबारी: ठंड में बढ़ी ठिठुरन, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी • कानपुर के रामनारायण बाजार में अपार्टमेंट पर लगी तेज़ आग, महिला और बच्चे की मौत, तीन घायल • कुश्ती हाईवे पर मौतें: हर तीसरे दिन एक मृत्यु, अधिकारी अभी भी सो रहे, व्यापारी कहते हैं 'जान हथेली पर रखकर चलना • ओवैसी ने खुलासा किया, चंद्रशेखर को सीएम चेहरा क्यों चुना • भाई के झगड़े को सुलझाने आई बहन ने गोली मारकर भाई की हत्या कर दी • Gen Z में FOMO से JOMO की ओर बदलाव, जीवनशैली में नया मोड़ • Apple लॉन्च करेगा किफायती iPhone 18 और iPhone 18e • अंडर‑19 एशिया कप फाइनल में जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जश्न को पाकिस्तान के दिग्गज ने आलोचना की • एनवीडिया में जेनसन हुआंग की वापसी पर चर्चा: सिलिकॉन वैली के दिग्गजों का वॉर रूम, एलोन मस्क भी साथ, चुनौती क्या है? • वाराणसी में 29 नवंबर से शतरंज का महाकुंभ: 30 लाख रुपये की इनामी ओपन नेशनल चैंपियनशिप • बांग्लादेश के गारमेंट श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने की मांग की, कई फैक्ट्री बंद • यूएन में मौत की सजा पर प्रस्ताव पास, भारत ने विरोध जताया, 33 देशों ने वोट में विरोध किया • PAK भारत भेज रहा वह मंत्री, जिसने सिंधु जल समझौते पर 'हाथ काटने' की धमकी दी • IPL 2027 के ऑक्शन से पहले चार बड़ी फ्रेंचाइजी की कप्तानी पर बहस • पाकिस्तान से 22 को एक और हिसाब बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया; अभिषेक और वैभव पर रहेगी नजर • 19 एशिया कप में भारत की जीत पर जश्न के तरीके पर पाकिस्तान से आलोचना • मधुबनी व्रती नदी पार, भोजपुर में सोन घाट पर भीड़ • ग्रैंड जूरी आज होगी बैठक, प्रमुख सामाजिक पहलों पर चर्चा • व्हाट्सएप पर आए नकली संदेश से हो सकता है आपका खाता खाली – तुरंत डिलीट करें • फिर भी बैंक खाता हो जाएगा खाली, साइबर ठगों ने निकाली नई तरकीब; बचने का जानें तरीका • उगते सूरज को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन, देशभर में भारी भीड़ • बिरसा मुंडा जयंती पर CM योगी ने छात्रों को दी नई सौगात • महादेव की कृपा पाने के लिए करें इसका पाठ • अमेरिका में फिर से हजारों उड़ानें रद्द, क्या है वजह? • मौसम में बदलाव, दिल्ली में निर्जला व्रत समापन, शबनम हत्या केस, 45वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की झलक, छठ पूजा पर मेट्रो सेवाओं में बदलाव • U19 एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया, यशवीर गौड़ ने जीत की खास वजह बताई • PM मोदी दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ASEAN‑India शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग • ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाया, छठ घाट टूटने के बाद भड़का बवाल • यूपी में सपा‑कांग्रेस गठबंधन: दिल्ली में आज हो सकता है बड़ा फैसला, सीट बंटवारा कल से शुरू • वृषभ राशि की लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, देखें बाकी राशियों के रिश्तों का हाल • फिलीपींस में प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरा: 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट • आंगनवाड़ी ग्रोथ चार्ट में 75 लाख बच्चे बाहर: मानक गड़बड़ी का खुलासा • जब मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग: ऐतिहासिक मुलाक़ात का दुनिया पर क्या असर होगा? • शोएब अख्तर ने सोनाली बेंद्रे को किया था शादी के लिए प्रपोज? • चीन ने छठ को 'सूर्य पर्व' कहा, बधाई संदेश में सांस्कृतिक समानता पर ज़ोर • जम्मू में सेना के जवानों के लिए बर्फीले पहाड़ों पर फिसलन से मुक्ति, विशेष स्की बूट उपलब्ध • मुजफ्फरपुर में छठ पूजा का चार दिवसीय महापर्व: सूर्योदय अर्घ्य से समाप्ति • बड़े घर में ईगो सोता है, शादी की उम्र पर सवाल •