Tuesday, 03 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

कश्मीर में बच्चे को सीने से बांधकर हाफ़ मैराथन दौड़ीं कुलसुम, बताई ये वजह

Ajay Tiwari
29 October 2026 • 0 • 60
कश्मीर में बच्चे को सीने से बांधकर हाफ़ मैराथन दौड़ीं कुलसुम, बताई ये वजह

इमेज स्रोत, BASIT ZARGAR/ BBC

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अपने बच्चे को शरीर से बांधकर जब एक महिला ने हाफ़ मैराथन में दौड़ना शुरू किया, तो कई लोगों की नज़रें उन पर टिक गईं.

मैराथन में दौड़ने की उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. लेकिन 34 साल की कुलसुम बानो ने यह फ़ैसला किन परिस्थितियों में किया, वह कहानी मज़बूत इरादे और हौसले की है.

वह कहती हैं कि ऐसा करने के पीछे उनका एक मक़सद भी था और शायद इस दौड़ के साथ उन्होंने उसे पूरा भी किया.

25 अक्तूबर को श्रीनगर में आयोजित इस मैराथन में दो इवेंट हुए. फुल मैराथन यानी 42.195 किलोमीटर और हाफ़ मैराथन यानी 21 किलोमीटर.

इनमें 2,000 से ज़्यादा लोगों ने हिस्सा लिया. श्रीनगर के पोलो ग्राउंड से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हरी झंडी दिखाकर एथलीटों को रवाना किया.

श्रीनगर में किराये के अपार्टमेंट में रहने वाली कुलसुम बानो के मैराथन में इस तरह दौड़ने पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हैं. कुलसुम का ताल्लुक गुजरात के सूरत ज़िले से है. साल 2012 में उनकी शादी बांदीपोरा ज़िले के गुरेज़ के रहने वाले इम्तियाज़ लोन से हुई थी.

सीआरपीएफ़ में काम करने वाले लोन इस वक़्त अरुणाचल प्रदेश में तैनात हैं. कुलसुम कहती हैं कि पिछले तीन सालों से वह काफ़ी तनाव में जी रही हैं क्योंकि उन्हें अकेले ही अपने तीन बच्चों की परवरिश करनी पड़ रही है.

उनका सबसे छोटा बच्चा एक साल का है, बेटी दो साल की है और सबसे बड़ा बेटा 12 साल का है. कुलसुम कहती हैं कि बच्चों की परवरिश के बीच उनकी अपनी इच्छाएं कहीं गुम-सी हो गईं.

उन्होंने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया, "मेरे दो बच्चों का जन्म तब हुआ, जब मैं बिल्कुल अकेली थी क्योंकि मेरे पति ड्यूटी पर थे. कई बार मुझे ख़ुद से ही घिन आने लगती थी. मेरी भी अपनी इच्छाएं और सपने थे, लेकिन मुझे अपने बच्चों के लिए उनका त्याग करना पड़ा."

कुलसुम श्रीनगर के एक क्लब में पार्ट-टाइम फ़िटनेस ट्रेनर के तौर पर काम करती हैं. इसी क्लब में उनका सबसे बड़ा बेटा अब्दुल्ला इम्तियाज़ स्केटबोर्डिंग सीख रहा है. वह आठवीं कक्षा का छात्र है.

कुलसुम ने बताया कि वह रोज़ाना सुबह क़रीब तीन बजे जाग जाती हैं.

सबसे पहले वह अपने छोटे बेटे को दूध पिलाती हैं. इसके बाद नमाज़ पढ़ती हैं.

वह कहती हैं, "इसके बाद मेरी बेटी उठ जाती है. जब मैं उसे दूध पिला लेती हूं, तब मेरा बेटा उठता है, जिसे मैं स्कूल के लिए तैयार करती हूं. जब एक बच्चा सो रहा होता है, तो दूसरे के खेलने का समय हो जाता है और तीसरे के स्कूल जाने का. इस बीच कुछ पल ऐसे भी आते हैं, जो मैं अपने लिए जीती हूं."

कुलसुम कहती हैं कि एक सैनिक की पत्नी का जीवन संघर्षों और बलिदानों से भरा होता है. लोग केवल बाहर की दुनिया देखते हैं और यह समझ नहीं पाते कि कौन किन परिस्थितियों से गुज़र रहा है.

वह बताती हैं, "जो लोग बाहर से देखते हैं, वे इसे समझ नहीं पाते. अगर वे एक योद्धा हैं, तो मैं भी एक योद्धा हूं. मैं दुनिया से, समाज से और ख़ुद से लड़ती हूं. एक पत्नी, एक मां और एक महिला के रूप में मैं सब कुछ अकेले ही करती हूं, जो बहुत मुश्किल है. इन सभी चीज़ों के बीच मैराथन में हिस्सा लेने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए थी."

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

कुलसुम ने मैराथन के लिए कोई ट्रेनिंग नहीं ली थी और न ही इसमें हिस्सा लेने के बारे में बहुत विचार किया था. हालांकि, वह नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करती रही हैं.

उन्होंने मैराथन में दौड़ने का फ़ैसला कैसे किया, इस बारे में वह बताती हैं, "मैंने अपने दोस्त अब्दुल्ला और कोच सज्जाद के कहने पर इवेंट से एक दिन पहले हाफ़ मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. मैंने इस बारे में अपने पति को नहीं बताया. मैं उन्हें सरप्राइज़ देना चाहती थी. मुझे उम्मीद थी कि मेरी तस्वीरें या वीडियो उन तक पहुंच जाएंगी."

कुलसुम के कोच सज्जाद अहमद ख़ान एक क्लब चलाते हैं.

वह कहते हैं कि उनकी मुलाक़ात कुलसुम से तब हुई, जब उनका बेटा स्केटबोर्डिंग की उनकी क्लास में आता था.

वह बताते हैं, "जब भी हमारा कोई इवेंट होता, तो वह अपने छोटे बच्चे को साथ लेकर आती थीं क्योंकि उनके पास बच्चों की देखभाल करने वाला कोई और नहीं है. मुझे उनकी क्षमताओं का पता था और मुझे लगा कि उन्हें मैराथन में हिस्सा लेना चाहिए."

हालांकि, इवेंट की सुबह कुलसुम ने उन्हें बताया कि बेटी की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से इस इवेंट में हिस्सा लेना मुश्किल लग रहा है.

कुलसुम बताती हैं, "मुझे लगा कि मैं इसे पूरा नहीं कर पाऊंगी, लेकिन अब्दुल्ला ने मुझसे कहा कि वह यहीं रुक जाएगा और अपनी बहन का ख़याल रखेगा. उसने मुझसे कहा कि उसके लिए मैं मैराथन से ज़्यादा ज़रूरी हूं."

कुलसुम ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने छोटे बेटे को गर्म कपड़ों में लपेटा और बेबी कैरियर की मदद से अपने शरीर से बांध लिया और इवेंट के लिए पहुंच गईं.

वह कहती हैं कि मैराथन में दौड़ते समय उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई क्योंकि उनका बेटा शांत रहा. इस दौरान मैराथन देखने आए लोगों ने भी उनका हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ते रहने के लिए कहा.

वह बताती हैं, "मुझे बस तब बुरा लगा, जब वह भूख के कारण रोने लगा. इसलिए मैं श्रीनगर के लाल चौक पर क्लॉक टावर के पास रुकी और उसे दूध पिलाया. इसकी वजह से मैं पीछे रह गई. मुझे लगा कि मैं पिछड़ रही हूं और शायद रेस पूरी न कर पाऊं. लेकिन मेरी प्राथमिकता मेरा बच्चा था. बाक़ी सब बाद में आता है. अगर वह शांत न रहता, तो शायद मैं रेस छोड़ देती. मैं उसे कोई तकलीफ़ नहीं पहुंचाना चाहती थी."

"मैं रेस पूरी कर पाई, तो इसमें 99 प्रतिशत योगदान उसके शांत रहने का था, जबकि मेरी कोशिश सिर्फ़ एक प्रतिशत थी."

लगभग तीन घंटे में रेस पूरी करने के बाद कुलसुम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं.

जहां कुछ लोगों ने उनकी तारीफ़ की, वहीं कुछ का कहना था कि ऐसा करके उन्होंने बच्चे को ख़तरे में डाला.

कुलसुम इस पर कहती हैं, "मैं अपनी आलोचना करने वालों से कहना चाहती हूं कि मैं किसी मजबूरी में ऐसा नहीं कर रही थी. यह कुछ करने का जुनून था. मैं सबसे पहले एक माँ हूँ और किसी को यह बताने का हक़ नहीं है कि मुझे क्या करना चाहिए या क्या नहीं."

कुलसुम के कोच ख़ान कहते हैं, "लोगों ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि यह सिर्फ़ पब्लिसिटी स्टंट था, जबकि अपने बेटे को साथ रखना उनकी मजबूरी थी. लोग आसानी से टिप्पणी कर देते हैं. मैं पूरे समय उनके साथ चल रहा था, ताकि यह सुनिश्चित कर सकूं कि वह ठीक हैं."

"हर कहानी के दो पहलू होते हैं. किसी भी बात पर टिप्पणी करने से पहले हमें दोनों पक्षों को जानने की कोशिश करनी चाहिए."

कुलसुम कहती हैं इस मैरातन को उनके बच्चे जीवनभर याद रखेंगे, "मैं नहीं चाहती कि मेरे बच्चे कमज़ोर बनें. मैं उन्हें इस तरह तैयार कर रही हूं कि वे मुश्किल हालात में भी ढलना सीखें. भविष्य में क्या होगा, यह तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन मेरे बच्चे पूरी तरह मज़बूत होने चाहिए."

कुलसुम ने बताया कि मैराथन में हिस्सा लेने के पीछे उनका एक मक़सद महिलाओं को यह संदेश देना भी था कि अगर वह तीन बच्चों की मां होने के बाद भी मैराथन में हिस्सा ले सकती हैं, तो दूसरी महिलाएं भी ऐसा कर सकती हैं.

कुलसुम कहती हैं, "कुछ महिलाओं को लगता है कि बच्चों के जन्म के बाद उनकी ज़िंदगी ख़त्म हो गई है. भले ही हम और कुछ न कर सकें, लेकिन कम से कम हम अपने बच्चों, परिवार या समाज के लिए इतना तो कर ही सकते हैं कि बच्चों के साथ खेलों या दूसरी गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपना तनाव कम करें."

"हम उनमें अपना बचपन देख सकते हैं. जो चीज़ें हम अपने बचपन में नहीं कर पाए, उन्हें हम उनके ज़रिए देख और जी सकते हैं."

इस इवेंट में जम्मू-कश्मीर के 1,221 एथलीट, भारत के दूसरे राज्यों के 513 एथलीट और 12 देशों के 73 अंतरराष्ट्रीय एथलीट शामिल थे.

इमैनुएल सिकुकु नदिवा ने पुरुष और शीला जेपकोसगेई चेसांग ने महिला वर्ग में फुल मैराथन का ख़िताब जीता. ये दोनों एथलीट कीनिया से हैं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
इंडिया ब्लॉक की रैली से क्या कारोबार पर असर पड़ा है? दिल्ली के बाज़ारों से ग्राउंड रिपोर्ट • हाईकोर्ट ने मोहम्मद कैफ को गिरफ्तारी से राहत दी, यौन संबंध आरोप पर • शहला अहरारी को महिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त • सीएम योगी ने निर्देश दिए: पर्वों में सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधा सर्वोपरि • बरेली में खाद्य सुरक्षा जांच: दो मिठाई की दुकानों के लाइसेंस निलंबित • 16 मिनट में सफर, किराया 50 रुपये • दिवाली पर गणपति के सामने सरसों के तेल का दीपक क्यों जलाते हैं? • सौरव गांगुली का 40 करोड़ का आलीशान बंगला: अंदरूनी झलक • NASA के अनिल मेनन सहित तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष से दिया मध्यावधि चुनाव का वोट • त्योहारी सीजन में दिल्ली में भीषण ट्रैफिक जाम • चमड़ा व्यापारी के दोस्ती में दुष्कर्म, गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया • पानीपत में तब्लीगी इज्तिमा का शुभारंभ, यमुना पार कर हजारों अकीदतमंद पहुंचे • एक दिन में दिवाली की सफाई: किचन से बाथरूम तक चमकाएँ • दिवाली पर बाजार की मिठाई नहीं, घर का लजीज़ छेना टोस्ट बनाएं • SIR ड्राफ्ट में नाम न आने पर भी फॉर्म‑6 जमा कर सकते हैं • सचिन ने 15 वर्षीय वैभव को दलीप ट्रॉफी में उपकप्तान बनाने की जल्दबाजी पर चेतावनी दी • 0 से सुरक्षा समझौते को मंजूरी, ट्रम्प की योजना को मिली हरी झंडी • पूर्व इस्राइली सेना प्रमुख ने पीएम नेतन्याहू पर भरोसा घटाया: 'हटाना ही होगा • निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल ने राहुल गांधी की संसद‑बातचीत की चुनौती पर तंज भरा जवाब दिया • लखनऊ में बारिश के बावजूद हवा प्रदूषण बढ़ा, पीएम‑10 में 26% की उछाल • असम सरकार ने बहुविवाह पर सरकारी नौकरी से कटौती का आदेश दिया, बाढ़ के कारण जांच हेतु सीबीआई को बुलाया • दिवाली दीये के बिना अधूरी है, मगर लगता नहीं मेरे बच्चे ये काम करेंगे • दिल्ली की हवा में जहर: ट्रैफिक के साथ पराली जलाने से बढ़ा प्रदूषण, 4 नवंबर तक दोगुना • दिल्ली मेट्रो ने कार्यदिवसों पर 20 अतिरिक्त फेरे शुरू किए, नमो भारत भी बढ़ा दैरा • दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो विवाद: हाई कोर्ट का निर्देश, विपक्ष का निशाना • कानपुर में केस्को कार्यशाला में सेंध, दो लाख रुपये का तार चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच • दिवाली पर सात दिन चार जगह मुफ्त पार्किंग की सौगात, जाम से मिलेगी निजात • रवि दुबे ने सनी देओल के पैर छुए, रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग में कई बॉलीवुड सितारे मौजूद • नितिन नवीन का गोरखपुर दौरा, 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च की तैयारी • राहुल गांधी और कांग्रेस पर बरसे चिराग पासवान, बोले- सत्ता के लिए विदेशी ताकतों का ले रहे सहारा • संसद में बहस की मांग, कांग्रेस के नकली संसद पर आलोचना • धनबाद स्टेशन पर ट्रेन प्लेटफ़ॉर्म की बजाय लूप लाइन में चली गई, यात्रियों में हड़कंप • दिल्ली में दिवाली की खरीदारी के कारण भीषण ट्रैफिक जाम, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन • देवरिया में महिला शिक्षक रानी विश्वकर्मा की हत्या, स्कूल प्रबंधक को जेल भेजा • शेख हसीना को जीवित मानते हुए बांग्लादेश में शांति नहीं, गारमेंट कारखानों में बड़े पैमाने पर हड़ताल • भारत ने तीन स्वदेशी एआई मॉडल पेश किए, बिना इंटरनेट के भी कार्यशील • तेहरान में ट्रम्प को निशाना बनाते हुए हिंसक होर्डिंग, ईरान ने खुली धमकी दी • पवन सिंह को 20 दिन अकेला छोड़ दो, फिर देखें क्या होता है • ट्रंप का मिड‑टर्म टेस्ट: गिरती लोकप्रियता के बीच तीन मुख्य मुद्दे • उत्तरकाशी में केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन, लखनऊ की दो बहनों को फँसाया, परिवार ने खोज शुरू की • इंडिया ब्लॉक की रैली से क्या कारोबार पर असर पड़ा है? दिल्ली के बाज़ारों से ग्राउंड रिपोर्ट • हाईकोर्ट ने मोहम्मद कैफ को गिरफ्तारी से राहत दी, यौन संबंध आरोप पर • शहला अहरारी को महिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त • सीएम योगी ने निर्देश दिए: पर्वों में सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधा सर्वोपरि • बरेली में खाद्य सुरक्षा जांच: दो मिठाई की दुकानों के लाइसेंस निलंबित • 16 मिनट में सफर, किराया 50 रुपये • दिवाली पर गणपति के सामने सरसों के तेल का दीपक क्यों जलाते हैं? • सौरव गांगुली का 40 करोड़ का आलीशान बंगला: अंदरूनी झलक • NASA के अनिल मेनन सहित तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष से दिया मध्यावधि चुनाव का वोट • त्योहारी सीजन में दिल्ली में भीषण ट्रैफिक जाम • चमड़ा व्यापारी के दोस्ती में दुष्कर्म, गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया • पानीपत में तब्लीगी इज्तिमा का शुभारंभ, यमुना पार कर हजारों अकीदतमंद पहुंचे • एक दिन में दिवाली की सफाई: किचन से बाथरूम तक चमकाएँ • दिवाली पर बाजार की मिठाई नहीं, घर का लजीज़ छेना टोस्ट बनाएं • SIR ड्राफ्ट में नाम न आने पर भी फॉर्म‑6 जमा कर सकते हैं • सचिन ने 15 वर्षीय वैभव को दलीप ट्रॉफी में उपकप्तान बनाने की जल्दबाजी पर चेतावनी दी • 0 से सुरक्षा समझौते को मंजूरी, ट्रम्प की योजना को मिली हरी झंडी • पूर्व इस्राइली सेना प्रमुख ने पीएम नेतन्याहू पर भरोसा घटाया: 'हटाना ही होगा • निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल ने राहुल गांधी की संसद‑बातचीत की चुनौती पर तंज भरा जवाब दिया • लखनऊ में बारिश के बावजूद हवा प्रदूषण बढ़ा, पीएम‑10 में 26% की उछाल • असम सरकार ने बहुविवाह पर सरकारी नौकरी से कटौती का आदेश दिया, बाढ़ के कारण जांच हेतु सीबीआई को बुलाया • दिवाली दीये के बिना अधूरी है, मगर लगता नहीं मेरे बच्चे ये काम करेंगे • दिल्ली की हवा में जहर: ट्रैफिक के साथ पराली जलाने से बढ़ा प्रदूषण, 4 नवंबर तक दोगुना • दिल्ली मेट्रो ने कार्यदिवसों पर 20 अतिरिक्त फेरे शुरू किए, नमो भारत भी बढ़ा दैरा • दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो विवाद: हाई कोर्ट का निर्देश, विपक्ष का निशाना • कानपुर में केस्को कार्यशाला में सेंध, दो लाख रुपये का तार चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच • दिवाली पर सात दिन चार जगह मुफ्त पार्किंग की सौगात, जाम से मिलेगी निजात • रवि दुबे ने सनी देओल के पैर छुए, रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग में कई बॉलीवुड सितारे मौजूद • नितिन नवीन का गोरखपुर दौरा, 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च की तैयारी • राहुल गांधी और कांग्रेस पर बरसे चिराग पासवान, बोले- सत्ता के लिए विदेशी ताकतों का ले रहे सहारा • संसद में बहस की मांग, कांग्रेस के नकली संसद पर आलोचना • धनबाद स्टेशन पर ट्रेन प्लेटफ़ॉर्म की बजाय लूप लाइन में चली गई, यात्रियों में हड़कंप • दिल्ली में दिवाली की खरीदारी के कारण भीषण ट्रैफिक जाम, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन • देवरिया में महिला शिक्षक रानी विश्वकर्मा की हत्या, स्कूल प्रबंधक को जेल भेजा • शेख हसीना को जीवित मानते हुए बांग्लादेश में शांति नहीं, गारमेंट कारखानों में बड़े पैमाने पर हड़ताल • भारत ने तीन स्वदेशी एआई मॉडल पेश किए, बिना इंटरनेट के भी कार्यशील • तेहरान में ट्रम्प को निशाना बनाते हुए हिंसक होर्डिंग, ईरान ने खुली धमकी दी • पवन सिंह को 20 दिन अकेला छोड़ दो, फिर देखें क्या होता है • ट्रंप का मिड‑टर्म टेस्ट: गिरती लोकप्रियता के बीच तीन मुख्य मुद्दे • उत्तरकाशी में केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन, लखनऊ की दो बहनों को फँसाया, परिवार ने खोज शुरू की •