Saturday, 07 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

एक सड़क हादसे ने महक को व्हीलचेयर पर ला दिया, लेकिन उनकी कहानी कैसे मिसाल बन गई

Ajay Tiwari
22 October 2026 • 0 • 28
एक सड़क हादसे ने महक को व्हीलचेयर पर ला दिया, लेकिन उनकी कहानी कैसे मिसाल बन गई

इमेज स्रोत, Satyendra Pratap Singh

एक रैंडम दिन जीवन में वो सब कुछ बदल सकता है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल होता है.

महक के लिए यही वो रैंडम पल था 22-23 मार्च, 2022 की दरमियानी रात. वो अपने परिवार के साथ यूपी के ग़ाज़ियाबाद से अपने होमटाउन गोरखपुर जा रही थीं.

उनके पापा गाड़ी चला रहे थे, सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय हो चुकी थी, महज 20-30 किमी का सफर बाकी था, तभी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया.

पहली नज़र में परिवार को लगा कि वे सभी हादसे में बाल-बाल बच गए, लेकिन महक ने तभी अपनी मम्मी से कहा, "मुझे अपने पैर महसूस नहीं हो रहे."

इमेज स्रोत, SatyendraPratapSingh/File

महक की उम्र तब 16 साल थी, वो नौवीं क्लास की स्टूडेंट थीं, पढ़ाई में तेज-तर्रार होने के साथ ही कथक करती थीं, फ़ुटबॉल खेलती थीं, ड्रॉइंग बनाती थीं और कहानियां भी लिखती थीं. वो दिल की डॉक्टर यानी कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं.

हादसे का क्या है, वो आकर गुजर जाता है लेकिन उसकी परछाइयां बनी रहती हैं, वो पीछा नहीं छोड़ती. कुछ लोग शैडो में जीना सीख लेते हैं, लेकिन कुछ लोग इन्हीं क्षणों में वो कर जाते हैं, जो दूसरे लोगों के लिए एक मिसाल बनती है और हौसला देती है.

महक के स्पाइन में चोट लगी थी. उनके शरीर का निचला हिस्सा काम नहीं कर रहा था, वो खड़ी नहीं हो पा रही थीं.

महक बताती हैं, "एक्सीडेंट के तुरंत बाद मुझे स्पाइन में इतना ज़्यादा दर्द हो रहा था कि मैंने कभी उतना दर्द महसूस ही नहीं किया था, मैं ज़मीन पर लेटी हुई थी, ऊपर बस तारे ही तारे दिखाई दे रहे थे, मैंने सोचा कि इससे बेहतर क्षण क्या ही होगा, ख़त्म होने को."

वो हंसते हुए बताती हैं कि उनका ऐसा सोचना नाटकीय लग सकता है, लेकिन तब उनके मन में यही ख़्याल आया था.

महक को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया. महक के पापा सत्येंद्र प्रताप सिंह कहते हैं, "जब डॉक्टर ने मुझे महक की हालत बताई और शुरुआती जांच और फिर सर्जरी के बाद कहा कि महक का वापस पहले की तरह चल पाना संभव नहीं है तो मुझे लगा कि मैं ही अपराधी हूं, मैं ही गाड़ी चला रहा था, मैंने ही उसे तोड़-फोड़ दिया है."

महक की मां प्रीति सिंह कहती हैं, "जब मुझे इस बात का पता चला तो मेरी आंखों के आगे महक का पूरा बचपन घूम गया, दौड़ती-भागती, पहाड़ों में बर्फ के बीच नाचती, तबले की थाप पर कथक करती, स्कूल जाने के लिए सीढ़ियों से उतरती हुई...ये एक झटका था, उस वक़्त के बारे में बात करने के लिए शब्द काफी नहीं हैं."

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

प्रीति सिंह कहती हैं कि ऐसा ही एक झटका परिवार को तब लगा था जब कुछ साल पहले महक के पापा को कैंसर होने का पता चला था, परिवार काफी संघर्ष कर उससे बाहर निकला था और अब यह.

महक के पिता कहते हैं, "पहले तो मुझे लगता था कि मेरा जीवन ज़्यादा नहीं है लेकिन अब मुझे महक के लिए जीना था. कई बार ये सवाल मन में आता है कि उस गाड़ी में मैं भी बैठा था, मुझे कुछ नहीं हुआ लेकिन महक के साथ ऐसा क्यों हो गया?"

महक के परिवार के लिए ये कई तरह की परेशानियों वाले दिन थे, अस्पताल का चक्कर था, इलाज के लंबे-चौड़े खर्चे थे, फिजियोथेरेपी के सेशन्स थे. जीवन कहीं उम्मीद और नाउम्मीदी के बीच में था. परिवार ने इन्हीं दोनों के बीच अपने लिए जीवन तलाशना शुरू कर दिया.

हादसे के बाद से महक अपने होमटाउन में ही थीं. उनकी मां बताती हैं कि पहले तो उनके मन में महक की पढ़ाई का ख़्याल ही नहीं आया था, उनके लिए पहली चुनौती ये थी कि महक भले अभी खड़ी न हो सके लेकिन कम से कम बिस्तर पर बैठ तो सके.

डॉक्टर्स की मदद से जब ऐसा संभव हुआ तो उन्हें लगा कि महक अपने दोस्तों से मिलती-जुलती रहे तो वो थोड़ी खुश रहेगी, इसलिए उन्होंने उसे दोबारा स्कूल भेजने का फ़ैसला किया.

इमेज स्रोत, SatyendraPratapSingh

महक कहती हैं कि एक्सीडेंट के बाद पढ़ाई के टेबल पर लौटना मुश्किल था. उनके लिए बिस्तर ही एक पूरी दुनिया हो गई थी. 10वीं का बोर्ड देने और फिर 11वीं आते-आते उन्हें लगने लगा था कि अब वो वैसी स्टूडेंट नहीं हैं जो हमेशा टीचर्स और पैरेंट्स की उम्मीद से ज़्यादा अच्छा करती थीं.

वो बताती हैं, "किसी एग्जाम का रिजल्ट आता था तो मुझे लगता था कि मैं ज़्यादा नंबर लाने वाली से कब ऐसी लड़की बन गई जो मुश्किल से परीक्षा पास कर पा रही है. मेरे लिए ये एक सदमे से ज़्यादा था, मैं इसको लेकर रोती रहती थी, मैं जब पहले पढ़ती थी तो बीच-बीच में जाकर पार्क में खेलती थी, दोस्तों से मिलती थी, लेकिन अब वो चीज हो ही नहीं पा रही थी. "

"मैं मुश्किल से रोशनी देखने के लिए बालकनी तक जा पा रही थी, पढ़ रही थी, लेट जा रही थी, मुझे सिर्फ़ फ़ोन से ही बाहर की दुनिया का पता चल पाता था."

महक के लिए वापसी करना आसान नहीं था.लेकिन उनके ख्वाब उन्हें हौसला देते रहे. बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था. उसके लिए खूब पढ़ना था. ये सपना पूरा करने के लिए नीट की परीक्षा देनी थी, जिसमें लाखों स्टूडेंट बैठते हैं. ये सब आसान नहीं रहने वाला था.

लेकिन महक कहती हैं कि उस सड़क हादसे के बाद उनके लिए कुछ भी कहां आसान रह गया था, वो एक दिनचर्या जिसमें जिन कामों को करने के लिए सोचने की भी ज़रूरत नहीं पड़ती थी, अब एक टूथब्रश भी गिर जाए तो उसे उठाने के लिए भी जद्दोजहद थी.

वो कहती हैं कि जब उनसे मिलने वाले लोग उन्हें यह सलाह देते थे कि मज़बूत इच्छाशक्ति के साथ रहो तो उन्हें ये ऐसा ज्ञान जैसा लगता था लेकिन अंत में यही बात थी कि उन्हें इरादे मज़बूत ही करने थे. और उन्होंने किया भी.

बिस्तर पर दीवार की टेक लेकर बैठने और घंटों पढ़ाई करने वाली महक ने 2026 की नीट परीक्षा पास कर ली है, उनका उत्तर प्रदेश के देवरिया में महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में दाखिला भी मिल गया है.

महक के पापा सत्येंद्र प्रताप सिंह कहते हैं कि वो चाहते हैं कि महक आगे चलकर जब डॉक्टर बने तो स्पाइन पर रिसर्च करे लेकिन महक अब भी कार्डियोलॉजिस्ट ही बनना चाहती हैं.

महक की मां प्रीति सिंह कहती हैं कि उन्हें इस बात की खुशी है कि महक का दाखिला हो गया है, थोड़ी घबराहट भी है कि वो कैसे सब कुछ मैनेज करेंगी लेकिन ये इत्मीनान है कि आगे का रास्ता महक बना ही लेगी.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
स्टीफन मिलर कौन हैं? ट्रम्प ने नियुक्त किया नया व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, भरोसे के पीछे का कारण • आर्टिफिशियल रेन से दिल्ली की हवा साफ? क्लाउड‑सीडिंग ट्रायल की तैयारियां • धनतेरस पर सर्राफा बाजार में बिक्री में 12% तक उछाल • पिता ने 15‑साल के बेटे को 2.30 करोड़ की BMW उपहार में दी • दोस्त की बेटी से शादी की इच्छा, इनकार पर आत्महत्या • उज्जैन की गिर गाय राधा ने रोज़ 19.76 लीटर दूध देकर राज्य में पहला स्थान हासिल किया • सलमान खान ने रामायण के VFX और बजट पर चर्चा को लेकर जताई नाराज़गी • हिंदुस्तानी OTT प्लेटफ़ॉर्म पर 'हनुमान अंश' की रिलीज़ डेट घोषित, देखें सभी विवरण • पराग्वे में रातोंरात राष्ट्रपति को हटाया, पूर्व उपराष्ट्रपति बने नये राष्ट्रपति, हटाए गए राष्ट्रपति को घर में नजरबंद • श्रीनगर में कैबिनेट फेरबदल: असंतुष्ट विधायकों के दबाव से उमर सरकार ने नई नियुक्तियाँ कीं • बुमराह‑शमी के बिना भी भारत का पेस अटैक NZ को धक्का, दूसरा ODI वेलिंगटन में और भी रोमांचक • पावापुरी महोत्सव का भव्य आरम्भ आज: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी उद्घाटन करेंगे, जानिए खास कार्यक्रम • सरकारी अस्पताल के गेट पर डॉक्टर ने शुरू किया मुफ्त OPD • सलमान खान ने 'मातृभूमि' फिल्म पर दिया खुला बयान, देखें क्या कहा • राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ बदल दिया • छोटी दिवाली आज, यम दीपक जलाने के लिए सही दिशा और पूजा का शुभ समय • तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, लेकिन IPL और सीमित‑ओवर क्रिकेट में रहेंगे सक्रिय • ईरान को रोकना न हुआ तो इस्राइल व पश्चिम एशिया नष्ट हो सकते थे • पैराग्वे के पूर्व राष्ट्रपति पर गिरफ्तारी, अयोध्या में 30 लाख दीयों से रोशनी, शमी ने टेस्ट से रिटायर • पटाखों से पैर जले, सोन पापड़ी के शौकीन अभिनेता ने 'तारक मेहता' कास्ट के साथ दिवाली के मजेदार किस्से साझा किये • 14‑17 वर्ष के कलाकारों के दस्तखत, एआई वॉयस अधिकार और गुप्त समझौतों का खुलासा • आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच पोस्टर युद्ध, दूरी क्यों बढ़ रही है? • महंगे सोने ने बदला धनतेरस का बाज़ार, जानें कैसा रुझान • पटना में त्योहारों के लिए नया सफाई मॉडल: दो शिफ्ट में कचरा उठाव, घाटों की डीप क्लीनिंग • मातृभूमि' की स्क्रिप्ट में बदलाव पर सरकार का कोई दबाव नहीं • दिवाली से पहले दिल्ली में एक्यूआई 400 से ऊपर, पंजाबी बाग में 453, हवा जहरीली • मलाइका के 19 साल छोटे बॉयफ़्रेंड हर्ष मेहता की पहचान • पटना के मनेर में एनकाउंटर पर बढ़ा विवाद • वैभव सूर्यवंशी को मिला बिहार क्रिकेट टीम का कप्तान पद, जानिए नई चुनौतियाँ • व्हाइट हाउस के पास हथियार के साथ पकड़ा गया संदिग्ध: दिमाग में 'ट्रंप को मारने' की आवाज़ • गाजियाबाद की पुलिस चौकी में तेज़ ब्लास्ट, शीशे टूटे, दीवार में दरार • 19 साल बाद बिजली चोरी का फैसला: फैक्ट्री मालिक को 2 साल जेल और 1 लाख जुर्माना • बिहार में 6‑साल की लड़की पर दुष्कर्म का आरोप, 32‑वर्षीय चचेरा भाई गिरफ्तार • भारत‑न्यूज़ीलैंड वनडे 2 में टॉस का परिणाम कौन लेगा? • धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर वृंदावन में संतों का विशाल सभा • घरों पर ताले, स्कूल छोड़ते बच्चे, दिवाली से पहले क्यों सूने पड़े गांव? • लॉस एंजिल्स की नई मेयर नित्या रमन: भारतीय मूल की पहली एशियाई‑अमेरिकी मेयर • धनतेरस पर दिल्ली में ट्रैफ़िक जाम, प्रमुख मार्गों पर रफ़्तार धीमी – वैकल्पिक रूट की जानकारी • ‘मातृभूमि’ की टिकट सिर्फ ₹11 में • पैराग्वे के पूर्व राष्ट्रपति पेना को बैंक के दिवालियापन के बाद गिरफ्तार किया जाएगा • स्टीफन मिलर कौन हैं? ट्रम्प ने नियुक्त किया नया व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, भरोसे के पीछे का कारण • आर्टिफिशियल रेन से दिल्ली की हवा साफ? क्लाउड‑सीडिंग ट्रायल की तैयारियां • धनतेरस पर सर्राफा बाजार में बिक्री में 12% तक उछाल • पिता ने 15‑साल के बेटे को 2.30 करोड़ की BMW उपहार में दी • दोस्त की बेटी से शादी की इच्छा, इनकार पर आत्महत्या • उज्जैन की गिर गाय राधा ने रोज़ 19.76 लीटर दूध देकर राज्य में पहला स्थान हासिल किया • सलमान खान ने रामायण के VFX और बजट पर चर्चा को लेकर जताई नाराज़गी • हिंदुस्तानी OTT प्लेटफ़ॉर्म पर 'हनुमान अंश' की रिलीज़ डेट घोषित, देखें सभी विवरण • पराग्वे में रातोंरात राष्ट्रपति को हटाया, पूर्व उपराष्ट्रपति बने नये राष्ट्रपति, हटाए गए राष्ट्रपति को घर में नजरबंद • श्रीनगर में कैबिनेट फेरबदल: असंतुष्ट विधायकों के दबाव से उमर सरकार ने नई नियुक्तियाँ कीं • बुमराह‑शमी के बिना भी भारत का पेस अटैक NZ को धक्का, दूसरा ODI वेलिंगटन में और भी रोमांचक • पावापुरी महोत्सव का भव्य आरम्भ आज: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी उद्घाटन करेंगे, जानिए खास कार्यक्रम • सरकारी अस्पताल के गेट पर डॉक्टर ने शुरू किया मुफ्त OPD • सलमान खान ने 'मातृभूमि' फिल्म पर दिया खुला बयान, देखें क्या कहा • राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ बदल दिया • छोटी दिवाली आज, यम दीपक जलाने के लिए सही दिशा और पूजा का शुभ समय • तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, लेकिन IPL और सीमित‑ओवर क्रिकेट में रहेंगे सक्रिय • ईरान को रोकना न हुआ तो इस्राइल व पश्चिम एशिया नष्ट हो सकते थे • पैराग्वे के पूर्व राष्ट्रपति पर गिरफ्तारी, अयोध्या में 30 लाख दीयों से रोशनी, शमी ने टेस्ट से रिटायर • पटाखों से पैर जले, सोन पापड़ी के शौकीन अभिनेता ने 'तारक मेहता' कास्ट के साथ दिवाली के मजेदार किस्से साझा किये • 14‑17 वर्ष के कलाकारों के दस्तखत, एआई वॉयस अधिकार और गुप्त समझौतों का खुलासा • आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच पोस्टर युद्ध, दूरी क्यों बढ़ रही है? • महंगे सोने ने बदला धनतेरस का बाज़ार, जानें कैसा रुझान • पटना में त्योहारों के लिए नया सफाई मॉडल: दो शिफ्ट में कचरा उठाव, घाटों की डीप क्लीनिंग • मातृभूमि' की स्क्रिप्ट में बदलाव पर सरकार का कोई दबाव नहीं • दिवाली से पहले दिल्ली में एक्यूआई 400 से ऊपर, पंजाबी बाग में 453, हवा जहरीली • मलाइका के 19 साल छोटे बॉयफ़्रेंड हर्ष मेहता की पहचान • पटना के मनेर में एनकाउंटर पर बढ़ा विवाद • वैभव सूर्यवंशी को मिला बिहार क्रिकेट टीम का कप्तान पद, जानिए नई चुनौतियाँ • व्हाइट हाउस के पास हथियार के साथ पकड़ा गया संदिग्ध: दिमाग में 'ट्रंप को मारने' की आवाज़ • गाजियाबाद की पुलिस चौकी में तेज़ ब्लास्ट, शीशे टूटे, दीवार में दरार • 19 साल बाद बिजली चोरी का फैसला: फैक्ट्री मालिक को 2 साल जेल और 1 लाख जुर्माना • बिहार में 6‑साल की लड़की पर दुष्कर्म का आरोप, 32‑वर्षीय चचेरा भाई गिरफ्तार • भारत‑न्यूज़ीलैंड वनडे 2 में टॉस का परिणाम कौन लेगा? • धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर वृंदावन में संतों का विशाल सभा • घरों पर ताले, स्कूल छोड़ते बच्चे, दिवाली से पहले क्यों सूने पड़े गांव? • लॉस एंजिल्स की नई मेयर नित्या रमन: भारतीय मूल की पहली एशियाई‑अमेरिकी मेयर • धनतेरस पर दिल्ली में ट्रैफ़िक जाम, प्रमुख मार्गों पर रफ़्तार धीमी – वैकल्पिक रूट की जानकारी • ‘मातृभूमि’ की टिकट सिर्फ ₹11 में • पैराग्वे के पूर्व राष्ट्रपति पेना को बैंक के दिवालियापन के बाद गिरफ्तार किया जाएगा •