Tuesday, 17 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

इमरान ख़ान को लेकर क्या पाकिस्तान पर बढ़ रहा है अंतरराष्ट्रीय दबाव?

Ajay Tiwari
30 August 2026 • 0 • 27
इमरान ख़ान को लेकर क्या पाकिस्तान पर बढ़ रहा है अंतरराष्ट्रीय दबाव?

इमेज स्रोत, getty

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की सेहत को लेकर विवाद अब क्रिकेट बिरादरी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचता दिख रहा है.

21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों की अपील, पैट कमिंस और ग्रेग चैपल जैसे दिग्गजों की चिंता और अब इमरान ख़ान के बेटों क़ासिम और सुलेमान ख़ान के इंटरव्यू ने इस मुद्दे को फिर सुर्खियों में ला दिया है.

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित इंटरव्यू में इमरान ख़ान के बेटों ने अपने पिता की सेहत और जेल में उनकी स्थिति को लेकर सवाल उठाए. इंटरव्यू के प्रसारण पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आपत्ति जताई और स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत भी की.

वहीं, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने एक पॉडकास्ट के दौरान रोते हुए इमरान ख़ान के समर्थन में आवाज़ उठाई है.

आख़िर इमरान ख़ान के बेटों ने इंटरव्यू में क्या कहा? आइए जानते हैं, इमरान ख़ान की सेहत को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत से अब तक क्या प्रतिक्रियाएं आई हैं.

इमेज स्रोत, getty

क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफ़ो के मुताबिक़, यह इंटरव्यू बुधवार को लॉर्ड्स के राइटर्स रूम में रिकॉर्ड किया गया था. यह इंटरव्यू गुरुवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स में चल रहे टेस्ट मैच के पहले दिन लंच ब्रेक के दौरान प्रसारित किया गया.

18 मिनट के इस इंटरव्यू में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल अथर्टन ने इमरान ख़ान के बेटों से उनके स्वास्थ्य के बारे में बात की. उनके बेटों ने कहा कि उनके पिता मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं, लेकिन उन्हें एक छोटी सी कोठरी में अलग-थलग रखा गया है.

इंटरव्यू के दौरान इमरान ख़ान के बेटों ने बताया कि उन्होंने अपने पिता से आख़िरी बार नवंबर 2022 में मुलाकात की थी. वहीं, फोन पर उनसे आख़िरी बार मार्च में बात हुई थी.

इमरान ख़ान के बेटों ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद उनके पिता को इलाज के लिए निजी अस्पताल की जगह सरकारी अस्पताल ले जाया गया और फिर उन्हें वापस जेल भेज दिया गया.

गुरुवार को बीबीसी से बातचीत करते हुए कासिम और सुलेमान ने मांग की कि पाकिस्तानी सरकार उनके पिता की मेडिकल जांच किसी "निष्पक्ष डॉक्टर या उनके अपने डॉक्टर" से करवाए और नतीजे सार्वजनिक करे.

इमरान ख़ान के बेटे सुलेमान ने कहा कि अगर पाकिस्तानी सरकार का दावा है कि उनके पिता इमरान ख़ान की सेहत ठीक है, तो "उन्हें हमें सबूत दिखाना चाहिए."

इमेज स्रोत, Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू के बाद स्काई स्पोर्ट्स ने इस मामले पर पाकिस्तान सरकार का पक्ष भी प्रसारित किया. पाकिस्तान सरकार के मुताबिक, इमरान ख़ान को उचित चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं और जेल में भी उन्हें ज़रूरी सुविधाएं मिल रही हैं.

स्काई स्पोर्ट्स ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू के प्रसारण को लेकर शिकायत की है.

बीबीसी उर्दू की ओर से भेजे गए सवालों के जवाब में स्काई स्पोर्ट्स की कम्युनिकेशंस डायरेक्टर निकी फ्लेचर ने कहा कि उन्हें पीसीबी की शिकायत के बारे में जानकारी है.

उन्होंने कहा कि वह इस इंटरव्यू पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगी. हालांकि, उन्हें गुरुवार को पीसीबी की ओर से मिली शिकायत के बारे में जानकारी थी.

'बीबीसी न्यूज़' उर्दू ने इस मामले पर पीसीबी का पक्ष जानने के लिए उसके प्रवक्ता आमिर मीर से संपर्क करने की कोशिश की और उन्हें संदेश भी भेजे, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है.

वहीं, खेल वेबसाइट क्रिकइंफो के मुताबिक़, इमरान ख़ान के बेटों का इंटरव्यू प्रसारित करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्काई स्पोर्ट्स से औपचारिक शिकायत की. पीसीबी ने कथित तौर पर कहा था कि अगर इंटरव्यू प्रसारित किया गया, तो पाकिस्तान के खिलाड़ी लंच के बाद मैदान पर वापस नहीं आएंगे.

इन बातचीत के दौरान स्काई स्पोर्ट्स ने इंटरव्यू का प्रसारण कुछ देर के लिए टाल दिया. हालांकि, बाद में उसने 18 मिनट का यह इंटरव्यू प्रसारित कर दिया.

इमेज स्रोत, getty

12 फरवरी 2026 को पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की आंखों की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड बनाने का आदेश दिया था. यह आदेश उनकी एक आंख की रोशनी कम होने की खबर सामने आने के बाद दिया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को यह भी आदेश दिया कि इमरान ख़ान को अपने बच्चों से बात करने की अनुमति दी जाए.

इमरान ख़ान की जेल में रहने की परिस्थितियों से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए चीफ़ जस्टिस याह्या अफ़रीदी और जस्टिस शाहिद बिलाल हसन की दो सदस्यीय बेंच ने उनकी विस्तृत मेडिकल जांच 16 फरवरी से पहले कराने का आदेश दिया.

बीती 18 अगस्त को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान ख़ान को दो दिनों के भीतर अदियाला जेल से शिफ़ा इंटरनेशनल हॉस्पिटल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था.

कोर्ट ने एक मेडिकल बोर्ड बनाने का भी निर्देश दिया था, जिसमें इमरान ख़ान के निजी डॉक्टर डॉ. फ़ैसल और उनकी बहन डॉ. उजमा ख़ान को शामिल किया जाना था.

20 अगस्त की देर रात इमरान ख़ान को रावलपिंडी की अदियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल ले जाया गया था.

हालांकि, उन्हें 21 अगस्त की सुबह फिर से जेल शिफ़्ट कर दिया गया. पाकिस्तान सरकार के मंत्री अताउल्लाह तराड़ ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी.

तराड़ ने एक्स पर लिखा था, "सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद 20 और 21 अगस्त की रात को इमरान ख़ान को कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल ले जाया गया."

"डॉक्टरों की एक टीम, जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन शामिल थे, ने उनकी अच्छी तरह से जांच की और उन्हें स्वस्थ बताया. सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 21 अगस्त की सुबह लगभग 05:00 बजे उन्हें वापस अदियाला जेल भेज दिया गया."

इमरान ख़ान 5 अगस्त 2023 से जेल में हैं. उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद लाहौर स्थित उनके घर से गिरफ़्तार किया गया था.

फ़िलहाल इमरान ख़ान रावलपिंडी की हाई-सिक्योरिटी अदियाला जेल में बंद हैं.

इमेज स्रोत, getty

हाल ही में इमरान ख़ान की सेहत को लेकर आई ताज़ा ख़बरों और उस पर पाकिस्तान सरकार की ओर से उठाए गए कदम के बाद क्रिकेट जगत के 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ को एक पत्र लिखकर अपील की थी.

इनमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और कपिल देव भी शामिल थे.

23 अगस्त 2026 को क्रिकेट जगत के 22 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ को एक पत्र लिखकर इमरान ख़ान के इलाज की मांग को दोहराया.

पत्र में पूर्व कप्तानों ने लिखा था, ''पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि इमरान ख़ान को अस्पताल ले जाकर एक मेडिकल बोर्ड से उनकी जांच कराई जाए. इस बोर्ड में उनके निजी डॉक्टरों के साथ उनकी बहन डॉ. उजमा ख़ान को भी शामिल किया जाना था.''

"कोर्ट ने परिवार से हर हफ्ते मिलने की सुविधा भी बहाल कर दी थी. ये दोनों ही फ़ैसले स्वागत योग्य थे. लेकिन चिंता की बात यह है कि इमरान ख़ान को अस्पताल में सिर्फ कुछ घंटों के लिए रखा गया. उनकी जांच कोर्ट के निर्देश के मुताबिक़ बनाए गए मेडिकल बोर्ड ने नहीं, बल्कि सरकार की ओर से नियुक्त टीम ने की. इस टीम ने उन्हें 'मेडिकली फिट' यानी स्वस्थ घोषित कर दिया और उस मेडिकल बोर्ड के अपनी जांच पूरी करने से पहले ही उन्हें जेल वापस भेज दिया गया."

पूर्व कप्तानों की तीन मांगें

पहली मांग: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनाए गए मेडिकल बोर्ड को उनकी सेहत की पूरी और स्वतंत्र जांच करने की अनुमति दी जाए. इस बोर्ड में इमरान ख़ान के अपने डॉक्टर भी शामिल हैं. इमरान की दाहिनी आंख की रोशनी जाने की ख़बर को भी जांचा जाए.

दूसरी मांग: हर हफ़्ते परिवार से मुलाकात की सुविधा बिना किसी रुकावट या प्रशासनिक देरी के जारी रखी जाए. कोर्ट की ओर से यह सुविधा बहाल की गई है.

तीसरी मांग: मेडिकल जांच का नतीजा चाहे जो भी हो, जांच में जिस इलाज की सिफ़ारिश की जाए, वह बिना किसी देरी के उपलब्ध कराया जाए.

पैट कमिंस ने भी जताया समर्थन

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "मैं यहां जीसी (ग्रेग चैपल) और अन्य पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों के समर्थन में अपनी बात जोड़ना चाहता हूं. मुझे उम्मीद है कि अदालत के आदेश पर होने वाली मेडिकल जांच को पूरा होने दिया जाएगा और परिवार से मुलाकातें जारी रहेंगी."

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि इमरान ख़ान के साथ उसी सम्मान के साथ व्यवहार किया जाएगा, जिसका हक़दार हर व्यक्ति है."

ग्रेग चैपल ने भी जताई चिंता

बीते बुधवार को ग्रेग चैपल ने एक पॉडकास्ट में इमरान ख़ान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी.

इसमें उन्होंने कहा था, "वह (इमरान ख़ान) बीते तीन सालों से अकेले हैं और मैं नहीं जानता कि कोई इस तरह के अकेलेपन से कैसे निपट सकता है. यह कोई राजनीतिक बात नहीं है, यह मानवाधिकार का मुद्दा है. किसी को भी इस तरह से एकांत में नहीं रखा जाना चाहिए."

पाकिस्तान के अंदर से उठी आवाज़

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने कहा, इमरान ख़ान बेहतर के हक़दार हैं, पाकिस्तान सरकार को बैठकर मामला सुलझाना चाहिए.

उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा, "ऊपरवाला करे कि इमरान की सारी चीज़ें ठीक हो जाएं, वो बेहतर के हक़दार हैं. जो कुछ भी हो, बैठकर ठीक कर लें. मैं पाकिस्तान सरकार से भी यही कहूंगा. यह जो बेवजह हो रहा है, सही नहीं है. क्योंकि वह भी किसी के बेटे हैं. मेरे ज़हन में यह चलता रहता है कि बेचारा क्या कर रहा होगा. हमने साथ में क्रिकेट खेली है, हमारा उठना-बैठना साथ में था. मुझे कोई यह बता दे कि अगर उन्हें बाहर निकाल दे तो क्या ही फ़र्क पड़ेगा."

इमेज स्रोत, getty

इससे पहले इमरान ख़ान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने 24 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर इंग्लैंड के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से इमरान ख़ान की सेहत पर चुप्पी तोड़ने की अपील की थी.

उन्होंने एक्स पर लिखा था, "प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम और विदेश मंत्री एड मिलिबैंड, ब्रिटेन आख़िर कब तक चुप रहेगा? पिछले तीन सालों से मेरे दो बेटों के पिता और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को उनके राजनीतिक विरोधियों ने बेरहमी से सज़ा दी है. यह आर्मी चीफ़ आसिम मुनीर की निजी दुश्मनी का नतीजा है. यूएन के अनुसार, यह यातना के बराबर है और अब इसका उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर जानलेवा असर पड़ रहा है."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
जहीर खान के साले की शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट सितारों का जमावड़ा • उप‑चुनाव कथा‑पॉलिटिक्स: यूपी में धार्मिक कथाओं से बढ़ा नेताओं का जनसंपर्क • इटली के नेता की कांग्रेस कार्यक्रम में नारे लगाने पर कार्रवाई का खतरा • कांग्रेस ने 181 विधानसभा सीटों की मांग, सपा के साथ बंटवारे की तैयारियों में • वेलिंगटन टेस्ट में 4 पेसर, गिल ने बताया प्लान, पंत को दिया भरोसा • सड़क हादसे ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार: शादी में जाने निकले व्यवसायी को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत • जेफ़्री एपस्टीन की हत्या हुई थी', फॉरेंसिक विशेषज्ञ ने ऑटोप्सी तस्वीरों के आधार पर किया दावा • GTA 6 ने लॉन्च से पहले ही 11,000 करोड़ रुपये की कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ा • प्रदूषण से फेफड़ों की स्थिति जानने के लिए स्पाइरोमेट्री टेस्ट जरूरी • कुलगाम में आतंकवादी हमले की एक्सक्लूसिव तस्वीरें: 10‑नवंबर से रेकॉर्डिंग, 11‑तारीख को CRPF पर हमला • मोदी के 12 साल के कार्यकाल में विदेश यात्राओं पर 900 करोड़ रुपये से ज्यादा ख़र्च • अखिलेश यादव और राहुल की दिल्ली में होने वाली बड़ी बैठक अचानक टली, इस बात की होने लगी लगी चर्चा • रूठे पति के कारण पत्नी मायके चली गई, परिवार में हुआ अफरा-तफरी • सीवेज फार्म पर रोजाना निस्तारित होगा 60 टन कचरा, 4.5 करोड़ से लग रहा प्लांट, सड़कों पर नहीं जलेगा कूड़ा • हरा रंग नहीं, पिच का मिजाज तय करेगा बल्लेबाज़ियों का मुक़ाबला: रचिन रविंद्र • ग्रैमी में नहीं मिली ‘धुरंधर- द रिवेंज’ को जगह: आठ गने भेजे पर नहीं मिला नामांकन, इस तमिल गाने ने बनाई जगह • जनता फ्लैट में रुई के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, घरों से बाहर भागे लोग • जेम्स बॉन्ड बनने पर क्या बोले अभिनेता? शाही परिवार ने किया स्वागत, नेटिजंस ने दिया ऐसा रिएक्शन • टीमों के पास रिटेन करने के लिए कितने खिलाड़ी, मिनी ऑक्शन की पूरी जानकारी • ICICI Bank के शेयर ने छू ली ऑल‑टाइम हाई, बैंक निफ्टी में तेज़ी जारी • प्रिंस विलियम ने मुंबई में इलेक्ट्रिक ऑटो चलाया, केट मिडलटन ने सवारी का आनंद लिया • UP में मतदाता सूची में 18.84 लाख वोटर बढ़े, चुनाव आयोग ने जारी किया ड्राफ्ट रोल • Hero MotoCorp और TVS ने दोपहिया बाजार में जापानी दिग्गजों को पीछे छोड़ा • टारगेट किलिंग की साजिश का अंदेशा, निशाने पर कौन; बरेली में गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क की तलाश • IPL रिटेंशन डेडलाइन से पहले ट्रैविस हेड की रिलीज़ पर आश्चर्यजनक भविष्यवाणी, अश्विन ने किया इशारा • अनंत सिंह की बेटी की शादी का पंडाल कैसा दिखेगा? कहां-कहां के कारीगर आकर क्या बना रहे, देखिए • आगरा में सिनेमा का महाकुंभ: ममता कुलकर्णी भी शामिल, पहली बार "महामहिम दीदीजी मुर्मू" दिखाया जाएगा • क्या रिटेन होने के बाद भी दूसरी टीम में जा सकते हैं यशस्वी, पहले कभी ऐसा हुआ? उदाहरण के साथ समझें नियम • खेत में अचेत युवक मिला, मेरठ में मौत; 25 दिन से बीमार • ग्रीन स्किल्स से मिलेगी सबसे सुरक्षित नौकरी, डिग्री से आगे • शाहदरा में मकान की छत गिरने से 6 लोगों के दबे होने की आशंका • यूपी में इतने वोटर बढ़े, चार जनवरी को आएगी अंतिम लिस्ट; 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या घटी • बिहार में शादी के बाद विवाद से फायरिंग, दो मासूम भाइयों को गोली लगी, 5‑वर्षीय बच्चे की मौत • शाहदरा में मकान के भरभराकर गिरने से छह घायल, दो की मौत • सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने गर्लफ़्रेंड और निजी ज़िंदगी के बारे में क्या बताया? • उत्तरी बाईपास की देरी: आगरा‑मथुरा के अधिकारियों में समन्वय का पेंच, हाईवे पर जमी हुई जिंदगी • रामायण ने दूसरे सोमवार पर भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई; 'RRR' का रिकॉर्ड ध्वस्त, 'पुष्पा 2' से दूरी • पत्नी के डांस से दाम्पत्य जीवन में तनाव, शादी की कगार पर • अमेरिका के बड़े बैंकों में ऑनलाइन सर्विस ठप: जेपी मॉर्गन, बैंक ऑफ अमेरिका और वेल्स फार्गो की सेवाएं प्रभावित • मैं और मेरा परिवार डरा हुआ है': दोषियों को जमानत मिलने पर बिलकिस बोलीं- न्याय मिलने का भरोसा टूटता दिख रहा • जहीर खान के साले की शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट सितारों का जमावड़ा • उप‑चुनाव कथा‑पॉलिटिक्स: यूपी में धार्मिक कथाओं से बढ़ा नेताओं का जनसंपर्क • इटली के नेता की कांग्रेस कार्यक्रम में नारे लगाने पर कार्रवाई का खतरा • कांग्रेस ने 181 विधानसभा सीटों की मांग, सपा के साथ बंटवारे की तैयारियों में • वेलिंगटन टेस्ट में 4 पेसर, गिल ने बताया प्लान, पंत को दिया भरोसा • सड़क हादसे ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार: शादी में जाने निकले व्यवसायी को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत • जेफ़्री एपस्टीन की हत्या हुई थी', फॉरेंसिक विशेषज्ञ ने ऑटोप्सी तस्वीरों के आधार पर किया दावा • GTA 6 ने लॉन्च से पहले ही 11,000 करोड़ रुपये की कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ा • प्रदूषण से फेफड़ों की स्थिति जानने के लिए स्पाइरोमेट्री टेस्ट जरूरी • कुलगाम में आतंकवादी हमले की एक्सक्लूसिव तस्वीरें: 10‑नवंबर से रेकॉर्डिंग, 11‑तारीख को CRPF पर हमला • मोदी के 12 साल के कार्यकाल में विदेश यात्राओं पर 900 करोड़ रुपये से ज्यादा ख़र्च • अखिलेश यादव और राहुल की दिल्ली में होने वाली बड़ी बैठक अचानक टली, इस बात की होने लगी लगी चर्चा • रूठे पति के कारण पत्नी मायके चली गई, परिवार में हुआ अफरा-तफरी • सीवेज फार्म पर रोजाना निस्तारित होगा 60 टन कचरा, 4.5 करोड़ से लग रहा प्लांट, सड़कों पर नहीं जलेगा कूड़ा • हरा रंग नहीं, पिच का मिजाज तय करेगा बल्लेबाज़ियों का मुक़ाबला: रचिन रविंद्र • ग्रैमी में नहीं मिली ‘धुरंधर- द रिवेंज’ को जगह: आठ गने भेजे पर नहीं मिला नामांकन, इस तमिल गाने ने बनाई जगह • जनता फ्लैट में रुई के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, घरों से बाहर भागे लोग • जेम्स बॉन्ड बनने पर क्या बोले अभिनेता? शाही परिवार ने किया स्वागत, नेटिजंस ने दिया ऐसा रिएक्शन • टीमों के पास रिटेन करने के लिए कितने खिलाड़ी, मिनी ऑक्शन की पूरी जानकारी • ICICI Bank के शेयर ने छू ली ऑल‑टाइम हाई, बैंक निफ्टी में तेज़ी जारी • प्रिंस विलियम ने मुंबई में इलेक्ट्रिक ऑटो चलाया, केट मिडलटन ने सवारी का आनंद लिया • UP में मतदाता सूची में 18.84 लाख वोटर बढ़े, चुनाव आयोग ने जारी किया ड्राफ्ट रोल • Hero MotoCorp और TVS ने दोपहिया बाजार में जापानी दिग्गजों को पीछे छोड़ा • टारगेट किलिंग की साजिश का अंदेशा, निशाने पर कौन; बरेली में गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क की तलाश • IPL रिटेंशन डेडलाइन से पहले ट्रैविस हेड की रिलीज़ पर आश्चर्यजनक भविष्यवाणी, अश्विन ने किया इशारा • अनंत सिंह की बेटी की शादी का पंडाल कैसा दिखेगा? कहां-कहां के कारीगर आकर क्या बना रहे, देखिए • आगरा में सिनेमा का महाकुंभ: ममता कुलकर्णी भी शामिल, पहली बार "महामहिम दीदीजी मुर्मू" दिखाया जाएगा • क्या रिटेन होने के बाद भी दूसरी टीम में जा सकते हैं यशस्वी, पहले कभी ऐसा हुआ? उदाहरण के साथ समझें नियम • खेत में अचेत युवक मिला, मेरठ में मौत; 25 दिन से बीमार • ग्रीन स्किल्स से मिलेगी सबसे सुरक्षित नौकरी, डिग्री से आगे • शाहदरा में मकान की छत गिरने से 6 लोगों के दबे होने की आशंका • यूपी में इतने वोटर बढ़े, चार जनवरी को आएगी अंतिम लिस्ट; 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या घटी • बिहार में शादी के बाद विवाद से फायरिंग, दो मासूम भाइयों को गोली लगी, 5‑वर्षीय बच्चे की मौत • शाहदरा में मकान के भरभराकर गिरने से छह घायल, दो की मौत • सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने गर्लफ़्रेंड और निजी ज़िंदगी के बारे में क्या बताया? • उत्तरी बाईपास की देरी: आगरा‑मथुरा के अधिकारियों में समन्वय का पेंच, हाईवे पर जमी हुई जिंदगी • रामायण ने दूसरे सोमवार पर भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई; 'RRR' का रिकॉर्ड ध्वस्त, 'पुष्पा 2' से दूरी • पत्नी के डांस से दाम्पत्य जीवन में तनाव, शादी की कगार पर • अमेरिका के बड़े बैंकों में ऑनलाइन सर्विस ठप: जेपी मॉर्गन, बैंक ऑफ अमेरिका और वेल्स फार्गो की सेवाएं प्रभावित • मैं और मेरा परिवार डरा हुआ है': दोषियों को जमानत मिलने पर बिलकिस बोलीं- न्याय मिलने का भरोसा टूटता दिख रहा •