Thursday, 23 July 2026 | New Delhi, 28°C
For You Latest Uttar Pradesh Technology Tamil Nadu Andhra Pradesh Vijayawada Kerala Kottayam Raebareli Fatehpur Pratapgarh
Breaking
Fatehpur

बंदूक के दम पर जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्धा ने डीएम से लगाई गुहार

Ajay Tiwari
20 July 2026 0 191
बंदूक के दम पर जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्धा ने डीएम से लगाई गुहार

फतेहपुर-अशोथर थाना क्षेत्र के बदलेवा डेरा मजरा सरकंडी निवासी एक वृद्ध विधवा महिला ने कुछ लोगों पर बंदूक और रायफल के बल पर उसकी खरीदी हुई कृषि भूमि पर कब्जा करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत पत्र सौंपते हुए निष्पक्ष जांच कराकर कब्जा हटवाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता सूरज कली ने आरोप लगाया कि उसने 8 अगस्त 2024 को तिवारीन डेरा, सरकंडी निवासी राजेश तिवारी और अखिलेश तिवारी से गाटा संख्या 3151 की भूमि विधिवत खरीदी थी। आरोप है कि इसके बाद गांव के ही प्रमोद तिवारी, रविशंकर उर्फ बट्टा तिवारी और आयुष तिवारी ने दबंगई के बल पर उक्त भूमि पर कब्जा कर लिया।
वृद्धा का कहना है कि जब उसने अपनी जमीन पर हो रहे कब्जे का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही बंदूक और रायफल लहराकर उसे और उसके इकलौते पुत्र को जान से मारने की धमकी दी। भय के कारण परिवार दहशत में है।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसने मामले की शिकायत अशोथर थाने में की थी, लेकिन आरोपियों के प्रभाव के चलते पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए हैं।
सूरज कली ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र के साथ बंदूक और रायफल लेकर धमकाने का वीडियो भी उपलब्ध कराया है। उन्होंने प्रशासन से भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
कल का मौसम, 24 जुलाई: शुक्रवार को इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की भी चेतावनी बिहार का मौसम, 24 जुलाई: सीतामढ़ी समेत 4 जिलों में भारी बारिश के आसार, पटना में मॉनसून कमजोर Rain Alert: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, आंधी तूफान का भी अलर्ट Aaj Ka Mausam: महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली NCR से UP और बिहार तक होगी बारिश; कल बंद रहेंगे स्कूल? Uttarakhand Weather: पहाड़ों में भूस्खलन, मसूरी रोड दो दिन से बंद; आज भी भारी बारिश का अलर्ट Congress, INDIA bloc MPs pay homage to students who died over NEET paper leaks at Gandhi Smriti Nithin Raj case: prime accused surrenders before Crime Branch, remanded YSRCP condemns arrest of Appalaraju in road accident case Jantar Mantar protest LIVE: No plan to crack down on CJP protest tonight, says Delhi Police Sirajudheen Ellathodi to represent Kerala on Centre’s MSME policy panel कल का मौसम, 24 जुलाई: शुक्रवार को इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की भी चेतावनी बिहार का मौसम, 24 जुलाई: सीतामढ़ी समेत 4 जिलों में भारी बारिश के आसार, पटना में मॉनसून कमजोर Rain Alert: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, आंधी तूफान का भी अलर्ट Aaj Ka Mausam: महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली NCR से UP और बिहार तक होगी बारिश; कल बंद रहेंगे स्कूल? Uttarakhand Weather: पहाड़ों में भूस्खलन, मसूरी रोड दो दिन से बंद; आज भी भारी बारिश का अलर्ट Congress, INDIA bloc MPs pay homage to students who died over NEET paper leaks at Gandhi Smriti Nithin Raj case: prime accused surrenders before Crime Branch, remanded YSRCP condemns arrest of Appalaraju in road accident case Jantar Mantar protest LIVE: No plan to crack down on CJP protest tonight, says Delhi Police Sirajudheen Ellathodi to represent Kerala on Centre’s MSME policy panel